logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा अमेठी - पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ट्रेन में पानी बेचकर करते थे चोरी पांच लाख का सामान पुलिस ने पकड़ा सूरज और गोकुल भेजे गए जेल, हड़कंप अमेठी में चोरियों का हुआ बड़ा खुलासा अमेठी जिले में संग्रामपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग और मुखबिर की सटीक सूचना पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक डंपर की बैटरी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेनों में पानी बेचने के दौरान यात्रियों के मोबाइल चुराते थे। इसके अलावा 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में डंपर से बैटरियां चुराने का मामला भी सुलझ गया है। संग्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

1 hr ago
user_पत्रकार आसिफ हुसैन
पत्रकार आसिफ हुसैन
Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा अमेठी - पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ट्रेन में पानी बेचकर करते थे चोरी पांच लाख का सामान पुलिस ने पकड़ा सूरज और गोकुल भेजे गए जेल, हड़कंप अमेठी में चोरियों का हुआ बड़ा खुलासा अमेठी जिले में संग्रामपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग और मुखबिर की सटीक सूचना पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक डंपर की बैटरी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेनों में पानी बेचने के दौरान यात्रियों के मोबाइल चुराते थे। इसके अलावा 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में डंपर से बैटरियां चुराने का मामला भी सुलझ गया है। संग्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 1930 में बना ऐतिहासिक कुंआ हुआ विरान। कभी हजारों की बुझाता था प्यास (हसनैन कोटी पत्रकार) खागा, फतेहपुर। कोट गांव से करीब तीन किलोमीटर पूरब दिशा में वर्ष 1930 में बनाया गया पुराना कुआं आज देखरेख के अभाव में वीरान पड़ा है। कभी यह कुआं राहगीरों के लिए प्यास बुझाने का प्रमुख सहारा हुआ करता था। आसपास लगे पीपल के पेड़ों की छांव में राहगीर कुएं की जगत पर बैठकर ठंडा पानी पीकर अपनी थकान मिटाते थे। जानकारी के अनुसार उस समय के (नकी खां) द्वारा 26जनवरी 1930 में इस कुएं का निर्माण कराया था। इस मार्ग से पैदल अढय्या, शाहनगर,ओरहा, परवेजपुर, जाने वाले सैकड़ों की तादाद में गुज़रने वाले राहगीर और बड़ी संख्या किसान इस कुएं के पानी का इस्तेमाल करते थे। गर्मी के दिनों में विशेष रूप से यहां लोगों की भीड़ लगी रहती थी। पीपल की घनी छांव और कुएं का ठंडा पानी राहगीरों को काफी राहत देता था। समय बीतने के साथ आधुनिक सुविधाएं बढ़ीं और पानी के अन्य साधन उपलब्ध हो गए, जिसके चलते ऐतिहासिक कुएं का इस्तेमाल धीरे-धीरे बंद हो गया। अब यह कुआं उपेक्षा का शिकार होकर वीरान पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसकी साफ-सफाई और जीर्णोद्धार कराया जाए तो इस पुराने कुएं को फिर से उपयोगी बनाया जा सकता है और यह क्षेत्र की पुरानी विरासत को भी संजोने का काम करेगा।
    2
    1930 में बना ऐतिहासिक कुंआ हुआ विरान। कभी हजारों की बुझाता था प्यास 
(हसनैन कोटी पत्रकार)
खागा, फतेहपुर। कोट गांव से करीब तीन किलोमीटर पूरब दिशा में वर्ष 1930 में बनाया गया पुराना कुआं आज देखरेख के अभाव में वीरान पड़ा है। कभी यह कुआं राहगीरों के लिए प्यास बुझाने का प्रमुख सहारा हुआ करता था। आसपास लगे पीपल के पेड़ों की छांव में राहगीर कुएं की जगत पर बैठकर ठंडा पानी पीकर अपनी थकान मिटाते थे। जानकारी के अनुसार उस समय के (नकी खां) द्वारा 26जनवरी 1930 में इस कुएं का निर्माण कराया था। इस मार्ग से पैदल अढय्या, शाहनगर,ओरहा, परवेजपुर, जाने वाले सैकड़ों की तादाद में गुज़रने वाले राहगीर और बड़ी संख्या किसान इस कुएं के पानी का इस्तेमाल करते थे। गर्मी के दिनों में विशेष रूप से यहां लोगों की भीड़ लगी रहती थी। पीपल की घनी छांव और कुएं का ठंडा पानी राहगीरों को काफी राहत देता था।
समय बीतने के साथ आधुनिक सुविधाएं बढ़ीं और पानी के अन्य साधन उपलब्ध हो गए, जिसके चलते ऐतिहासिक कुएं का इस्तेमाल धीरे-धीरे बंद हो गया। अब यह कुआं उपेक्षा का शिकार होकर वीरान पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसकी साफ-सफाई और जीर्णोद्धार कराया जाए तो इस पुराने कुएं को फिर से उपयोगी बनाया जा सकता है और यह क्षेत्र की पुरानी विरासत को भी संजोने का काम करेगा।
    user_Hasnain Khan
    Hasnain Khan
    खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल कौशाम्बी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोस की महिला व माता से हुआ विवाद पीड़ित महिला को दो लोगो ने मिलकर बेरहमी सें पीटा, महिला घायल पीड़िता का आरोप- 7 माह गर्भवती होने के बाद भी दोनों महिला ने मिलकर पीटा पीड़ित का आरोप पड़ोस मे कई बार मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गयी नहीं देने पर अर्चना के पति के गैर मौजूदगी मे पीटा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल महिला का इलाज जारी पीड़ित महिला ने सैनी थाने मे लिखित शिकायत किया सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का मामला
    1
    कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

कौशाम्बी
कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोस की महिला व माता से हुआ विवाद
पीड़ित महिला को दो लोगो ने मिलकर बेरहमी सें पीटा, महिला घायल 
पीड़िता का आरोप- 7 माह गर्भवती होने के बाद भी दोनों महिला ने मिलकर पीटा
पीड़ित का आरोप पड़ोस मे कई बार मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गयी नहीं देने पर अर्चना के पति के गैर मौजूदगी मे पीटा 
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल महिला का इलाज जारी 
पीड़ित महिला ने सैनी थाने मे लिखित शिकायत किया 
सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का मामला
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से मिलेगा उजाला” : आनंद मिश्र वरिष्ठों की रोशनी में ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देने पर मंथन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों से लेकर डिजिटल बदलाव तक पर हुई चर्चा खागा (फतेहपुर)। ग्रामीण पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि गांव-कस्बों की आवाज को समाज और शासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। बदलते दौर में जहां पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से डिजिटल हो रहा है, वहीं निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जमीनी सरोकारों को बचाए रखना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर रविवार को ऐरायां ब्लाक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खागा की मासिक बैठक में गंभीर मंथन हुआ। बैठक में ऐरायां, धाता, विजयीपुर और हथगाम ब्लाक क्षेत्र से पहुंचे पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारिता की मौजूदा स्थिति और समाचार संकलन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को साझा किया। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी, शिवशरण बंधु, रामनारायण विश्वकर्मा और केदारनाथ शुक्ला ने युवा पत्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता में सबसे बड़ी पूंजी विश्वसनीयता है। दबाव और चुनौतियों के बीच भी तथ्यपरक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता देना जरूरी है। तो वहीं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित आनंद कुमार मिश्र ने युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से हमें उजाला मिलेगा।” उन्होंने युवा पत्रकारों से वरिष्ठों के अनुभवों से सीख लेते हुए बदलती पत्रकारिता की तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने का आह्वान किया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पांडेय व अमित मिश्र ने भी अपने विचार रखे। हथगाम से पहुंचे राजेश यादव और बच्छराज मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर सदस्यों ने कई सुझाव दिए, जिन पर तहसील इकाई ने आगामी बैठक से पहले अमल का भरोसा दिया। - डिजिटल दौर में संगठन को नई पहचान देने की पहल बैठक में राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित महेश्वरी का संगठन की ओर से फूलमाला एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में यह पहल संगठन को तकनीक से जोड़ने के साथ प्रदेशभर के ग्रामीण पत्रकारों की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और पत्रकारिता से जुड़े विषयों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इसे संगठन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, अशोक कुमार सिंह, शिवशरण बंधु, राजेश यादव, मोईन, मनोज कुमार, अरुण कुमार केसकर, विज्ञान सिंह, गोपी तिवारी, यश गुप्ता, सुधीर तिवारी, दीपक सिंह वैस, यश यादव, रमेश प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, चेतन बाजपेई, दिनेश सिंह, हेमराज मौर्य, अमित सोनी, अतुल चौरसिया, अखिलेश अग्रहरी, दुर्गेश अवस्थी, श्याम सिंह यादव, सौरभ सिंह, अनूप तिवारी सहित तहसील इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    2
    “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से मिलेगा उजाला” : आनंद मिश्र

वरिष्ठों की रोशनी में ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देने पर मंथन
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों से लेकर डिजिटल बदलाव तक पर हुई चर्चा
खागा (फतेहपुर)। ग्रामीण पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि गांव-कस्बों की आवाज को समाज और शासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। बदलते दौर में जहां पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से डिजिटल हो रहा है, वहीं निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जमीनी सरोकारों को बचाए रखना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर रविवार को ऐरायां ब्लाक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खागा की मासिक बैठक में गंभीर मंथन हुआ। बैठक में ऐरायां, धाता, विजयीपुर और हथगाम ब्लाक क्षेत्र से पहुंचे पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारिता की मौजूदा स्थिति और समाचार संकलन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को साझा किया। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी, शिवशरण बंधु, रामनारायण विश्वकर्मा और केदारनाथ शुक्ला ने युवा पत्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता में सबसे बड़ी पूंजी विश्वसनीयता है। दबाव और चुनौतियों के बीच भी तथ्यपरक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता देना जरूरी है।
तो वहीं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित आनंद कुमार मिश्र ने युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से हमें उजाला मिलेगा।” उन्होंने युवा पत्रकारों से वरिष्ठों के अनुभवों से सीख लेते हुए बदलती पत्रकारिता की तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने का आह्वान किया।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पांडेय व अमित मिश्र ने भी अपने विचार रखे। हथगाम से पहुंचे राजेश यादव और बच्छराज मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर सदस्यों ने कई सुझाव दिए, जिन पर तहसील इकाई ने आगामी बैठक से पहले अमल का भरोसा दिया।
- डिजिटल दौर में संगठन को नई पहचान देने की पहल
बैठक में राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित महेश्वरी का संगठन की ओर से फूलमाला एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में यह पहल संगठन को तकनीक से जोड़ने के साथ प्रदेशभर के ग्रामीण पत्रकारों की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और पत्रकारिता से जुड़े विषयों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इसे संगठन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, अशोक कुमार सिंह, शिवशरण बंधु, राजेश यादव, मोईन, मनोज कुमार, अरुण कुमार केसकर, विज्ञान सिंह, गोपी तिवारी, यश गुप्ता, सुधीर तिवारी, दीपक सिंह वैस, यश यादव, रमेश प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, चेतन बाजपेई, दिनेश सिंह, हेमराज मौर्य, अमित सोनी, अतुल चौरसिया, अखिलेश अग्रहरी, दुर्गेश अवस्थी, श्याम सिंह यादव, सौरभ सिंह, अनूप तिवारी सहित तहसील इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    user_Devendra Kumar Soni
    Devendra Kumar Soni
    Credit reporting agency खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़ सराय सावा नगरा मजरे निही का पुरवा खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़ सराय सावा नगरा मजरे निही का पुरवा धनी का पुरवा छेटी का पुरवा मझ पुरवा नाटन का पुरवा चकिया सूरत का पुरवा ठाकुर पुर मान सिंह यादव के अतंर्गत इतने पुरवा आते है उपरोक्त पुरवा में कोई विकास कार्य नहीं है इन रास्तों मै जल भराव कीचड़ से भरा है ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना पढ़ता है रस्ते में गर्दन तक जल भराओ है आने जाने का एक यही रास्ता है विकाश के नाम से जो सरकार धन देती है मान सिंह यादव अपने गांव कही विकाश करते हैं बाकी इन गांव से कोई मतलब नहीं रखता सरकारी धन का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है प्रधान की मान मानी चल रहीं है मान सिंह यादव के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है नहीं करना चाहते हैं ग्रामीण लोग प्रधान परेशान कोई सुनाई नहीं होती है मान सिंह यादव का कहना है कि आप लोग कही भी जाए मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं मेरी शिकायत करोगे तो आप लोगों का हो नुकसान होगा शासन प्रशान को कार्यवाही से अवगत कराया जा की मौके पर उच्च अधिकारियों भेज कर जांच करते हुए सभी पुरवा के रास्ते वा नए पुलिया का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिसे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी से छुटकारा मिल सके
    3
    खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़
सराय सावा नगरा मजरे निही का  पुरवा 
खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़
सराय सावा नगरा मजरे निही का  पुरवा धनी का पुरवा छेटी का पुरवा मझ पुरवा नाटन का पुरवा चकिया सूरत का पुरवा ठाकुर पुर मान सिंह यादव के अतंर्गत इतने पुरवा आते है उपरोक्त पुरवा में कोई विकास कार्य नहीं है इन रास्तों मै जल भराव कीचड़ से भरा है  ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना पढ़ता है रस्ते में गर्दन तक जल भराओ है आने जाने का एक यही रास्ता  है विकाश के नाम से जो सरकार धन देती है मान सिंह यादव अपने गांव कही विकाश करते हैं  बाकी इन गांव से कोई मतलब नहीं रखता सरकारी धन का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है प्रधान की मान मानी चल रहीं है मान सिंह यादव के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है नहीं करना चाहते हैं ग्रामीण लोग प्रधान परेशान कोई सुनाई नहीं होती है मान सिंह यादव का कहना है कि आप लोग कही भी जाए मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं मेरी शिकायत करोगे तो आप लोगों का हो नुकसान होगा शासन प्रशान को कार्यवाही से अवगत कराया जा की मौके पर उच्च अधिकारियों भेज कर जांच करते हुए सभी पुरवा के रास्ते वा नए पुलिया का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिसे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी से छुटकारा मिल सके
    user_Aditya kumar
    Aditya kumar
    Tuition Teacher खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Abbu Nagar Kaushambi UP 73 Daud pratiyogita 14/9/26 ko ho rahe the Khaga Fatehpur
    1
    Abbu Nagar Kaushambi UP 73 Daud pratiyogita 14/9/26 ko ho rahe the Khaga Fatehpur
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Police Officer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद, 278 ने मंत्रो के बीच लिए फेरे, 05 का कराया गया निकाह रायबरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ऊँचाहार के डॉ० अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कुल 283 जोड़ों ने वैदिक विधि विधान से विवाह-सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। जिसमें से 278 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज़ के अनुसार फेरे लिए एवं 05 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम में डलमऊ से 66, न०पं० डलमऊ से 01, दीनशाहगौरा 51, रोहनियां 38, जगतपुर 53, ऊँचाहार 72, न०पं० ऊँचाहार 02 जोड़े शामिल हैं। कार्यक्रम में मा० मंत्री ने आयोजित इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है। मा० मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसके अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में 283 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है और सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।
    1
    कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद, 278 ने मंत्रो के बीच लिए फेरे, 05 का कराया गया निकाह


रायबरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ऊँचाहार के डॉ० अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में कुल 283 जोड़ों ने वैदिक विधि विधान से विवाह-सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। जिसमें से 278 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज़ के अनुसार फेरे लिए एवं 05 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम में डलमऊ से 66, न०पं० डलमऊ से 01, दीनशाहगौरा 51, रोहनियां 38, जगतपुर 53, ऊँचाहार 72, न०पं० ऊँचाहार 02 जोड़े शामिल हैं।
कार्यक्रम में मा० मंत्री ने आयोजित इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है।
मा० मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसके अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में 283 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है और सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा अमेठी - पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ट्रेन में पानी बेचकर करते थे चोरी पांच लाख का सामान पुलिस ने पकड़ा सूरज और गोकुल भेजे गए जेल, हड़कंप अमेठी में चोरियों का हुआ बड़ा खुलासा अमेठी जिले में संग्रामपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग और मुखबिर की सटीक सूचना पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक डंपर की बैटरी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेनों में पानी बेचने के दौरान यात्रियों के मोबाइल चुराते थे। इसके अलावा 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में डंपर से बैटरियां चुराने का मामला भी सुलझ गया है। संग्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
    1
    पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा
अमेठी - 
पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा
चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद हुए
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी
ट्रेन में पानी बेचकर करते थे चोरी
पांच लाख का सामान पुलिस ने पकड़ा
सूरज और गोकुल भेजे गए जेल, हड़कंप
अमेठी में चोरियों का हुआ बड़ा खुलासा
अमेठी जिले में संग्रामपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग और मुखबिर की सटीक सूचना पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक डंपर की बैटरी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेनों में पानी बेचने के दौरान यात्रियों के मोबाइल चुराते थे। इसके अलावा 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में डंपर से बैटरियां चुराने का मामला भी सुलझ गया है। संग्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी। मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई एक महिला की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोसी महिला और उसकी मां से विवाद होने के बाद मारपीट की गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    कौशाम्बी। मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई एक महिला की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोसी महिला और उसकी मां से विवाद होने के बाद मारपीट की गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.