logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।

3 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
    1
    प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए।
समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायबरेली: एडीआर सेंटर के बाहर वैवाहिक विवाद के दौरान सड़क हादसा, दिल्ली का युवक गंभीर घायल ​रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर (मेडिएटशन सेंटर) के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए आए दिल्ली निवासी युवक देवेश गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ​समझौते के दौरान बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता अपने माता-पिता के साथ पारिवारिक विवाद के सिलसिले में एडीआर सेंटर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर देवेश अचानक हाईवे की तरफ चले गए, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। ​अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो रिक्शा के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। ​पिता ने लगाए गंभीर आरोप घायल युवक के पिता संगम लाल ने बहू (बेटे की पत्नी) पर मानसिक मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवाद के कारण देवेश लंबे समय से मानसिक तनाव में था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पत्नी वहां रुकने के बजाय मौके से चली गई।
    1
    रायबरेली: एडीआर सेंटर के बाहर वैवाहिक विवाद के दौरान सड़क हादसा, दिल्ली का युवक गंभीर घायल 
​रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एडीआर सेंटर (मेडिएटशन सेंटर) के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वैवाहिक विवाद के निस्तारण के लिए आए दिल्ली निवासी युवक देवेश गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। 
​समझौते के दौरान बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी देवेश गुप्ता अपने माता-पिता के साथ पारिवारिक विवाद के सिलसिले में एडीआर सेंटर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि समझौते की प्रक्रिया के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर देवेश अचानक हाईवे की तरफ चले गए, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। 
​अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो रिक्शा के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
​पिता ने लगाए गंभीर आरोप
घायल युवक के पिता संगम लाल ने बहू (बेटे की पत्नी) पर मानसिक मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवाद के कारण देवेश लंबे समय से मानसिक तनाव में था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पिता का यह भी आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पत्नी वहां रुकने के बजाय मौके से चली गई।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ऊंचाहार:ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो गंभीर, एक घायल,,,, ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा कोटिया चित्रा निवासी तीन युवक एक बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होरेस रोड टर्निंग मोड़ पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रिंकू पुत्र रामखेलावन, रामबहादुर पुत्र बदलू तथा देवराज पुत्र शक्तिदीन, निवासी ग्राम कोटिया चित्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वहीं ग्राम प्रधान कोटिया चित्रा नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे में रिंकू पुत्र रामखेलावन और रामबहादुर पुत्र बदलू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं देवराज पुत्र शक्तिदीन का उपचार ऊंचाहार सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
    1
    ऊंचाहार:ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो गंभीर, एक घायल,,,, 
ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राम सभा कोटिया चित्रा निवासी तीन युवक एक बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होरेस रोड टर्निंग मोड़ पर उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
घायलों की पहचान रिंकू पुत्र रामखेलावन, रामबहादुर पुत्र बदलू तथा देवराज पुत्र शक्तिदीन, निवासी ग्राम कोटिया चित्रा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। वहीं ग्राम प्रधान कोटिया चित्रा नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
हादसे में रिंकू पुत्र रामखेलावन और रामबहादुर पुत्र बदलू को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं देवराज पुत्र शक्तिदीन का उपचार ऊंचाहार सीएचसी में चल रहा है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    23 hrs ago
  • लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद ​लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल से वापस लाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बेखौफ बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती और विरोध करती, तब तक बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। ​सीसीटीवी में कैद हुई घटना ​यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेखौफ बदमाश सरेआम इस घटना को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो गए। ​पुलिस कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश ​तहरीर दर्ज: घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पारा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित तहरीर दी है। ​पुलिस चौकी क्षेत्र: यह पूरा मामला पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हंसखेड़ा पुलिस चौकी इलाके का है। ​तलाश जारी: पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाकों में दबिश दी जा रही है। ​इस सनसनीखेज वारदात के बाद से हंसखेड़ा और मुन्नूखेड़ा के आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद
लखनऊ: पारा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, स्कूल जा रही महिला के गले से झपटी चेन; वारदात सीसीटीवी में कैद
​लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल से वापस लाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बेखौफ बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती और विरोध करती, तब तक बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।
​सीसीटीवी में कैद हुई घटना
​यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेखौफ बदमाश सरेआम इस घटना को अंजाम देकर आसानी से रफूचक्कर हो गए।
​पुलिस कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश
​तहरीर दर्ज: घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पारा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की लिखित तहरीर दी है।
​पुलिस चौकी क्षेत्र: यह पूरा मामला पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हंसखेड़ा पुलिस चौकी इलाके का है।
​तलाश जारी: पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाकों में दबिश दी जा रही है।
​इस सनसनीखेज वारदात के बाद से हंसखेड़ा और मुन्नूखेड़ा के आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कौशाम्बी- पिपरी पुलिस ने चोरी के 3 वांछित आरोपियों को दबोचा। परवेश, कन्हई सरोज, श्रवण मौर्य गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल, 1500 नकद बरामद। पीली धातु की टप्स-लॉकेट और सफेद धातु की 3 जोड़ी पायल मिली। चोरी के माल को बेचकर मिले पैसों से आरोपी कर रहे थे खर्च। फरीदपुर और मोहम्मदपुर मे गांव मे की थी चोरी की वारदात।
    1
    कौशाम्बी- पिपरी पुलिस ने चोरी के 3 वांछित आरोपियों को दबोचा। परवेश, कन्हई सरोज, श्रवण मौर्य गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल, 1500 नकद बरामद। पीली धातु की टप्स-लॉकेट और सफेद धातु की 3 जोड़ी पायल मिली। चोरी के माल को बेचकर मिले पैसों से आरोपी कर रहे थे खर्च। फरीदपुर और मोहम्मदपुर मे गांव मे की थी चोरी की वारदात।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Abbu Nagar Kaushambi UP 73 Daud pratiyogita 14/9/26 ko ho rahe the Khaga Fatehpur
    1
    Abbu Nagar Kaushambi UP 73 Daud pratiyogita 14/9/26 ko ho rahe the Khaga Fatehpur
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Police Officer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 गिरसा चौराहा बना हादसे का खतरा! जनपद कौशांबी के गिरसा चौराहा से कुछ ही दूरी पर बना ब्रेकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ⚠️ प्रशासन से मांग है कि ब्रेकर को मानक के अनुरूप कराकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। #कौशांबी #गिरसा_चौराहा #सड़क_सुरक्षा #जनहित
    1
    🚨 गिरसा चौराहा बना हादसे का खतरा!
जनपद कौशांबी के गिरसा चौराहा से कुछ ही दूरी पर बना ब्रेकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ⚠️
प्रशासन से मांग है कि ब्रेकर को मानक के अनुरूप कराकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
#कौशांबी #गिरसा_चौराहा #सड़क_सुरक्षा #जनहित
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • FASTag पोर्टेबिलिटी: बिना स्टीकर हटाए मोबाइल की तरह बदलें बैंक, जानें OneTag की पूरी प्रक्रिया और नियम ​रायबरेली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए OneTag सेवा की शुरुआत की है। इस पोर्टेबिलिटी सुविधा के ज़रिए वाहन मालिक अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag स्टीकर को बिना हटाए या नया टैग खरीदे अपना बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) काम करती है। ​क्या है OneTag और कैसे करता है काम? ​स्मार्ट पोर्टेबिलिटी: OneTag के ज़रिए पोर्ट कराने के बाद भी आपका FASTag स्टीकर, टैग आईडी (Tag ID) और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाएगा। ​स्टीकर बदलने के झंझट से मुक्ति: पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड से पुराना स्टीकर उखाड़कर नया टैग लगाना पड़ता था, लेकिन अब पुराना टैग ही इस्तेमाल होता रहेगा। ​FASTag बैंक पोर्ट करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ​ऐप में दिए गए OneTag ऑप्शन पर जाएं। ​अपने FASTag की Eligibility (पात्रता) चेक करें। ​पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति (Consent) दें। ​जिस नए बैंक में FASTag ट्रांसफर/पोर्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें। ​आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। ​वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया संपन्न करेगा।
    1
    FASTag पोर्टेबिलिटी: बिना स्टीकर हटाए मोबाइल की तरह बदलें बैंक, जानें OneTag की पूरी प्रक्रिया और नियम
​रायबरेली :
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए OneTag सेवा की शुरुआत की है। इस पोर्टेबिलिटी सुविधा के ज़रिए वाहन मालिक अपनी कार या गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag स्टीकर को बिना हटाए या नया टैग खरीदे अपना बैंक या ऑपरेटर आसानी से बदल सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) काम करती है। 
​क्या है OneTag और कैसे करता है काम?
​स्मार्ट पोर्टेबिलिटी: OneTag के ज़रिए पोर्ट कराने के बाद भी आपका FASTag स्टीकर, टैग आईडी (Tag ID) और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहेगा। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाएगा।
​स्टीकर बदलने के झंझट से मुक्ति: पहले बैंक बदलने के लिए विंडशील्ड से पुराना स्टीकर उखाड़कर नया टैग लगाना पड़ता था, लेकिन अब पुराना टैग ही इस्तेमाल होता रहेगा।
​FASTag बैंक पोर्ट करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
Rajmargyatra ऐप डाउनलोड करें और FASTag से जुड़े अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
​ऐप में दिए गए OneTag ऑप्शन पर जाएं।
​अपने FASTag की Eligibility (पात्रता) चेक करें।
​पात्र होने पर पोर्ट करने के लिए अपनी सहमति (Consent) दें।
​जिस नए बैंक में FASTag ट्रांसफर/पोर्ट करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
​आवश्यक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
​वेरिफिकेशन के बाद नया बैंक आपके FASTag की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया संपन्न करेगा।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.