logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रेन की चपेट में आए रफीगंज के युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप हुए दर्दनाक हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के रफीगंज स्टेशन के पुराने रेलवे पुलिस बैरक के पास शनिवार को हुई थी। जानकारी के अनुसार, रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नराईच गांव निवासी संजय ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार गया-डेहरी पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पैर ट्रेन से फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रफीगंज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर होने के कारण वहीं से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। रविवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक कुमार ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण चंदेश्वर पाल के अनुसार, मृतक स्नातक का छात्र था और शैक्षणिक कार्य से गया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद शव को दाह संस्कार के लिए पैतृक गांव लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दीपक दो भाइयों में छोटा था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

10 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
10 hrs ago

ट्रेन की चपेट में आए रफीगंज के युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप हुए दर्दनाक हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के रफीगंज स्टेशन के पुराने रेलवे पुलिस बैरक के पास शनिवार को हुई थी। जानकारी के अनुसार, रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नराईच गांव निवासी संजय ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार गया-डेहरी पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पैर ट्रेन से फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रफीगंज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर होने के कारण वहीं से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। रविवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक कुमार ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण चंदेश्वर पाल के अनुसार, मृतक स्नातक का छात्र था और शैक्षणिक कार्य से गया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद शव को दाह संस्कार के लिए पैतृक गांव लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दीपक दो भाइयों में छोटा था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेढना बिगहा स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में मैट्रिक के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बुलबुल सिंह, मुखिया बिंदेश्वर यादव, पूर्व उप प्रमुख रणविजय यादव, अरमान खान तथा सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष रामकुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत कुमार ने की, जबकि संचालन संजीत कुमार ने किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत शिक्षक विशाल सागर ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया। रविवार संध्या 6 बजे विधान पार्षद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं। धन-संपत्ति बांटी जा सकती है, लेकिन शिक्षा ऐसी संपत्ति है जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं राजद नेता रणविजय यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थी यदि सच्ची लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करें, तो वे जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर कुंदन सिंह, गुड्डू कुमार, रामजीवन दास, हरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेढना बिगहा स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में मैट्रिक के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बुलबुल सिंह, मुखिया बिंदेश्वर यादव, पूर्व उप प्रमुख रणविजय यादव, अरमान खान तथा सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष रामकुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत कुमार ने की, जबकि संचालन संजीत कुमार ने किया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत शिक्षक विशाल सागर ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया। रविवार संध्या 6 बजे विधान पार्षद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं। धन-संपत्ति बांटी जा सकती है, लेकिन शिक्षा ऐसी संपत्ति है जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
वहीं राजद नेता रणविजय यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थी यदि सच्ची लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करें, तो वे जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। 
इस मौके पर कुंदन सिंह, गुड्डू कुमार, रामजीवन दास, हरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तक गोह प्रखंड के अमारी सूर्य मंदिर के समीप कार्यक्रम आयोजित कर इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रामानुजन कोचिंग संस्थान के बैनर तले आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजित उर्फ पिंटु जबकि संचालन ब्रजेश विद्यार्थी कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया रामदीप दास जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपहारा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ममता कुमारी व एएसआई चंदन सागर उपस्थित थें। सबसे प्रथम मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बेहतर परिणाम उन्हीं बच्चों ने हासिल किया है जो नियमित रूप से पढ़ाई के प्रति गंभीर थें। आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र जैसे इलाके के संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर भी विशेष बल दिया जाता है। जिसका परिणाम छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। बताते चलें कि इस संस्थान के मैट्रिक में 75 में कुल 70 बच्चे जबकि इंटरमीडिएट में 23 में 21 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफल रहे। जबकि आधे दर्जन से अधिक छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तक गोह प्रखंड के अमारी सूर्य मंदिर के समीप कार्यक्रम आयोजित कर इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रामानुजन कोचिंग संस्थान के बैनर तले आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजित उर्फ पिंटु जबकि संचालन ब्रजेश विद्यार्थी कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया रामदीप दास जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपहारा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ममता कुमारी व एएसआई चंदन सागर उपस्थित थें। सबसे प्रथम मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बेहतर परिणाम उन्हीं बच्चों ने हासिल किया है जो नियमित रूप से पढ़ाई के प्रति गंभीर थें। आगे  कहा कि ग्रामीण क्षेत्र जैसे इलाके के संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर भी विशेष बल दिया जाता है। जिसका परिणाम छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। बताते चलें कि इस संस्थान के मैट्रिक में 75 में कुल 70 बच्चे जबकि इंटरमीडिएट में 23 में 21 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफल रहे। जबकि आधे दर्जन से अधिक छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया हसपुरा प्रखंड के पीरू में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन उतरी मंडल अध्यक्ष के देखरेख में किया गया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया
हसपुरा प्रखंड के पीरू में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन उतरी मंडल अध्यक्ष के देखरेख में किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • आज गया शहर के फल्गु नदी के तट पर प्रजापति भवन बाईपास हनुमान मंदिर के पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी मंडल गयाजी का आयोजन किया गया। आए हुए अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का संचालन किया गया आए हुए सभी लोगों को अंग वस्त्र टोपी और पट्टा देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 5 से 6 तारीख तक चलेगा। आज शिविर में दीपक चंद्रवंशी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, ललिता सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, गजाधर लाल गुप्त उर्फ गाजो बाबा महामंत्री, राम पुकार सिंह, मुन्ना लाल पाठक, विनोद पासवान, करुणानिधि प्रसाद, गौतम प्रसाद टिंकू गोस्वामी विनीत सिंह,सौरभ सिंह, गुड्डू कुमार सिन्हा, गौतम प्रसाद,अजय कुमार सिन्हा,वर्माजी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
    1
    आज गया शहर के फल्गु नदी के तट पर प्रजापति भवन बाईपास हनुमान मंदिर के पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी मंडल गयाजी का आयोजन किया गया। आए हुए अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का संचालन किया गया आए हुए सभी लोगों को अंग वस्त्र टोपी और पट्टा देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 5 से 6 तारीख तक चलेगा। आज शिविर में दीपक चंद्रवंशी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, ललिता सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, गजाधर लाल गुप्त उर्फ गाजो बाबा महामंत्री, राम पुकार सिंह, मुन्ना लाल पाठक, विनोद पासवान, करुणानिधि प्रसाद, गौतम प्रसाद टिंकू गोस्वामी विनीत सिंह,सौरभ सिंह, गुड्डू कुमार सिन्हा, गौतम प्रसाद,अजय कुमार सिन्हा,वर्माजी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    5 hrs ago
  • *कालाबाजारी के छापेमारी में 39 एलपीजी गैस जब्त एवं 69 की संख्या में गैस ग्राहक कार्ड जब्त की गई है* गया, 05 अप्रैल 2026, *मुफस्सिल थाना के पुलिस द्वारा कल देर रात्री गश्ती के समय मानपुर ग्रीन फिल्ड मोड़ के पास सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कृष्णा नगर में 01. अजय सिंह एवं 02. सन्नी सिंह अपने अन्य परिचित के साथ मिलकर अपने मकान में भारी मात्रा में गैस सिलिंडर जिसमें कुछ खाली एवं कुछ भरा हुआ सिलिंडर रखें हुए है एवं ब्लैक में बेच रहे है।* उक्त स्थल पर विधिवत घेरा बंदी कर छापामारी किया तो दो व्यक्ति भागने का प्रयास किए जिन्हे पकडा गया एवं नाम पता पुछा गया तो वे अपना नाम 01. अजय सिंह उम्र 50 वर्ष पे० स्व० राजेन्द्र सिंह एवं 02. सन्नी कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पे० अजय सिंह दोनो साकिन स्थाई पता ग्राम फतेहपुर थाना महकार जिला गया वर्तमान पता ग्राम कृष्णा नगर थाना मुफस्सिल जिला गया बताए थे। पकड़ाए व्यक्ति तलाशी नियमों का पालन करते हुए विधिवत तलाशी ली गई तो अजय सिंह के बने पक्का के मकान के सामने उनके एस्बेस्टर के रूम से *कुल 26 सिलिंडर जिसमें Indane कम्पनी* का 13 सिलिंडर (व्यवसायिक सिलिंडर खाली-02, घरेलू-11 जिसमें से 05 भरा हुआ, एक आंशिक रूप से भरा हुआ एवं 05 खाली), *Bharat कम्पनी का 09 सिलिंडर* (व्यवसायिक सिलिंडर खाली-02, घरेलू-07 जिसमें से 01 भरा हुआ, दो आंशिक रूप से भरा हुआ एवं 04 खाली) तथा *HP कम्पनी का 04 सिलिंडर* (व्यवसायिक सिलिंडर खाली-01, घरेलू-03 जिसमें से 02 भरा हुआ एवं 01 आंशिक रूप से भरा हुआ) एवं कुल *69 (उनहत्तर) Consumer Card बरामद हुआ* जिसमें से Narayani Indane Manpur Gaya का 52 Consumer Card, Rekha Bharat Gas धर्मदेव नगर मानपुर का 11 Consumer Card, TNS Indane मगध कॉलोनी रोड़ नं0 15 गया का 01 Consumer Card, Anshu Indane North Bisar Talab Near DEO Office Gaya का 01 Consumer Card, Sarsawati Enterprises River Side Road Kiranighat Gaya का 04 Consumer Card, एवं Priya SuperDelux लिखा हुआ लाल रंग का करीब 05 इंच लंबा खाता बुक, Priya Fancy Day Book लिखा हुआ लाल रंग का करीब 10 इंच लंबा खाता बुक, Priya Day Book लिखा हुआ लाल रंग का करीब 10 इंच लंबा खाता बुक बरामद किया गया। बरामद Narayani Indane Manpur Gaya का Consumer card की विवरणी इस प्रकार है- 01. Consumer No 7050705144 धारक-गायत्री देवी पे० किशोरी प्रजापत साकिन चौधरी गली, भुसुण्डा थाना मुफस्सिल जिला गया 02. Consumer No 7213546534 धारक-रंजीत कुमार मेहता सा० शांतीकुंज न्यू एरिया थाना सिविल लाईन जिला गया 03. Consumer No 6971340 धारक अमित कुमार एस०पी० कॉलोनी पो० बुनियादगंज थाना मुफस्सिल जिला गया 04. Consumer No 582528 धारक रौशन कुमार, खावाहाली चॉदचौरा, थाना विष्णुपद जिला गया 05. Consumer No 7023777615 धारक सुप्रिया कुमारी पति गौतम कुमार सा० लखीबाग थाना मुफस्सिल जिला गया 06. Consumer No 2976 धारक निलेश कुमार पे० ललित कुमार सिंह सा० जनकपुर, मानपुर गया। 07. Consumer No 5192 धारक सुरेश पाण्डेय पे० प्रभु पाण्डेय सा० बरेव खानजहाँपुर 08. Consumer No7077183349 धारक जहेन्द्र सिंह सा० लखीबाग गया। 09. Consumer No 4022 धारक राहुल कुमार सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी थाना मुफस्सिल जिला गया। 10. Consumer No 7054516897 धारक नीरा देवी पति राजबलम सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी थाना मुफस्सिल जिला गया 11. Consumer No 4101 धारक संजीत कुमार पे० सुरेश सिह सा० मानपुर गया। 12. Consumer No 7103912584 धारक मुकेश कुमार सिंह पे० गोविन्द सिंह सा० करजनी पो० बिरनोई 13. Consumer No 18755758 धारक भुपेश सिंह सा० गौरक्षणी थाना मुफस्सिल जिला गया 14. Consumer No 4053 धारक चंदन कुमार सा० सुर्यदेव नगर, मुफस्सिल, गया। 15. Consumer No 7031843813 धारक प्रताप कुमार सा० तरवां थाना वजीरगंज, गया 16. Consumer No 5401979 धारक भरत सिंह सा० घरेये थाना वजीरगंज जिला गया 17. Consumer No 3014 धारक गुडिया देवी सा० बाराडीह, मानपुर गया। 18. Consumer No 3576 धारक ममता सिंह पति विजय कुमार सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल, गया 19. Consumer No 7058968961 धारक रानी देवी सा० पथरावा थाना अतरी, गया। 20. Consumer No 26512717 धारक संजन कुमार सिंह पे० नवल किशोर सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल, गया 21. Consumer No 8052094 धारक शंकर कुमार सा0 97 ग्राउंड फलोर, नौरंगा, मानपुर गया 22. Consumer No 20014840 धारक धिरेन्द्र कुमार पे० राम श्रींगार सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल, गया। 23. Consumer No 8052018 धारक उमेश सिंह 97 ग्राउंड फलोर जनकपुर, गया। 24. Consumer No 6379 धारक सियाराम सिंह पे० बालेश्वर सिंह सा० जनकपुर, मुफस्सिल, गया। 25. Consumer No 5687339 धारक उमंत कुमार सा० खरहरी, मुफस्सिल गया 26. Consumer No 8266135 धारक धमेन्द्र सिंह सा० नौरंगा, गया। 27. Consumer No 5966030 धारक शैलेस कुमार सा० खीरी, वजीरगंज गया 28. Consumer No 7041947243 धारक श्यामादेवी पति गया सिंह सा० चुहुक बिगह, बोधगया 29. Consumer No 7083807929 धारक शकीला देवी पे० सचिदानंद सा० कृष्णानगर, गया 30. Consumer No 1789 धारक संजीव कुमार पे० इंद्रजीत सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल गया 31. Consumer No 5341465 धारक सरोज कुमार सा० घरिया, वजीरगंज गया 32. Consumer No 05507 A धारक रामनरेश सिंह सा० लखीबाग, मानपुर गया 33. Consumer No 6126 धारक सबीना खातून पति मो० राशिद सा० गोपलगंज मानपुर 34. Consumer No 5341459 धारक अशिष रंजन सा० घरिया, वजीरगंज गया 35. Consumer No 7102987165 धारक रूसतम आलम पे० मो० जबरुद्दिन सा० घुघरीटांड, विष्णुपद 36. Consumer No 5341460 धारक अवधेश सिंह सा० घरिया, वजीरगंज गया 37. Consumer No 26974361 धारक संजीत कुमार पे० कृष्णानंद सिंह सा० नारायण नगर, मुफस्सिल 38. Consumer No NST02172 धारक इंद्रजीत सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल गया 39. Consumer No 8978257 धारक नीतु कुमारी पति राजन कुमार सा० मुफस्सिल मानपुर गया 40. Consumer No 20157748 धारक पवन कुमार सा० अकौना भवन जनकपुर, मुफस्सिल 41. Consumer No 30636818 धारक शैलेन्द्र सिह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल गया 42. Consumer No 7206021598 धारक अनुप सिंह पे० सुबोध कुमार सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी गया 43. Consumer No 5044 धारक चंदन कुमार पे० अरूण कुमार सिंह सा० एस०पी० कॉलोनी रोड़ नं0 02 गया 44. Consumer No 14662070 रमेश्वर सिंह पे० गोपी सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल 45. Consumer No 8943898 धारक प्रेम लता देवी सा० घरेया, वजीरगंज 46. Consumer No 7093706599 धारक कृति कुमारी सा० दुलारगंज, बड़की डेल्हा 47. Consumer No 19194956 धारक मीना देवी सा० डेल्हा, बिजु बिगहा, बुनियादगंज 48. Consumer No 1494 धारक विनोद सिंह पे० नंदकिशोर सिंह सा० एस०पी० कॉलोनी रोड़ नं0 1 मुफस्सिल 49. Consumer No 1946 धारक बिगन कुमार सा० रमनपुर पथरा, टोला उतली बारा, गया 50. Consumer No 7089520333 धारक पिंटु कुमार पे० रविन्द्र सिंह सा० लखीबाग, मुफस्सिल 51. Consumer No 00207 धारक राजीव रंजन पे० राम बचन सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी मानपुर गया 52. Consumer No 8642609 धारक दीपक कुमार सा० सुरहरी मुफस्सिल तथा Rekha Bharat Gas धर्मदेव नगर मानपुर का :- 01. Consumer No 80448813 धारक संतोष कुमार सा० लखीबाग एवं 02. Consumer No 73190843 धारक समरेश कुमार सा० साहिल पथरा 03. Consumer No 83796310 धारक विशाल कुमार सिंह पे० गिरजानंद सिंह सा० धर्मदेव नगर 04. Consumer No 98620175 धारक राजेश कुमार सा० शंकर बिगहा पाले 05. Consumer No 98303062 धारक चमेली देवी पति बिंदेश्वर प्रसाद सा० गौरक्षणी 06. Consumer No 64419465 धारक सुबोध कुमार सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी 07. Consumer No 42570688 धारक कुमार रौशन सा० लखीबाग 08. Consumer No 83393423 धारक तैयबा नाज पे० तंजीद आलम सा० नौरंगा 09. Consumer No 104646130 धारक मंटु कुमार पे० भगवत प्रसाद सा० नारायण नगर 10. Consumer No 64534419 धारक प्रदीप कुमार सा० जगदीशपुर मानपुर 11. Consumer No 26430969 धारक विरोजा देवी सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी रोड़ नं0 01 TNS Indane मगध कॉलोनी रोड़ नं0 15 गया का 01. Consumer No 7066841511 धारक उर्मिला दवी पनि इंद्रदेव मांझी सा० नौरंगा तथा Anshu Indane North Bisar Talab Near DEO Office Gaya का Consumer No 7052113081 धारक गुड़िया देवी पति शिव शंकर सिंह सा० बिच्छी तथा Sarsawati Enterprises River Side Road Kiranighat Gaya का 01. Consumer No 7064268282 धारक गीता देवी सा० कृष्णापुरी कॉलोनी, बाईपास राड मानपुर गया 02. Consumer No 7092707415 धारक ब्युटी कुमारी पति अभिषेक कुमार सा० सिद्धार्थपुरी कॉलानी मानपुर गया 03. Consumer No 133904 धारक नरेन्द्र सिंह पे० सरयु सिंह सा० भोजपुर धर्मपुर, शिवपुरी कॉलोनी मानपुर गया 04. Consumer No 12393 धारक जमादार सिंह सा० घरेया, वजीरगंज गया बरामद है। *थानाध्यक्ष मुफस्सिल द्वारा बताया गया कि पकड़ाए व्यक्तिों से बरामद कार्ड एवं गैस सिलिंडर के बारे में पुछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मेरे द्वारा भी पुछताछ करने पर सिलिंडर एवं कार्ड के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।* इस प्रकार कि इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर व पासबुक बरामद होने से ज्ञात हो रहा है कि पकडाए व्यक्ति द्वारा अपने अन्य परिचित के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से एक संगठित गिरोह बनाकर मानव बस्ती के बीच रखकर अवैध ढंग से धोखाधड़ी कर गैस सिलिंडर का कारोबार करना एक संज्ञेय अपराध है तथा आवश्यक वस्तू अधिनियम एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। *उक्त मामला में 01. अजय सिंह उम्र 50 वर्ष पे० स्व० राजेन्द्र सिंह एवं 02. सन्नी कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पे0 अजय सिंह दोनो साकिन स्थाई पता ग्राम फतेहपुर थाना महकार जिला गया वर्तमान पता ग्राम कृष्णा नगर थाना मुफस्सिल जिला गया एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर ( प्राथमिकी) दर्ज की गई है।* Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
    1
    *कालाबाजारी के छापेमारी में 39 एलपीजी गैस जब्त एवं 69 की संख्या में गैस ग्राहक कार्ड जब्त की गई है*
गया, 05 अप्रैल 2026,  *मुफस्सिल थाना के पुलिस द्वारा कल देर रात्री गश्ती के समय मानपुर ग्रीन फिल्ड मोड़ के पास सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कृष्णा नगर में 01. अजय सिंह एवं 02. सन्नी सिंह  अपने अन्य परिचित के साथ मिलकर अपने मकान में भारी मात्रा में गैस सिलिंडर जिसमें कुछ खाली एवं कुछ भरा हुआ सिलिंडर रखें हुए है एवं ब्लैक में बेच रहे है।*
उक्त स्थल पर विधिवत घेरा बंदी कर छापामारी किया तो दो व्यक्ति भागने का प्रयास किए जिन्हे पकडा गया एवं नाम पता पुछा गया तो वे अपना नाम 01. अजय सिंह उम्र 50 वर्ष पे० स्व० राजेन्द्र सिंह एवं 02. सन्नी कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पे० अजय सिंह दोनो साकिन स्थाई पता ग्राम फतेहपुर थाना महकार जिला गया वर्तमान पता ग्राम कृष्णा नगर थाना मुफस्सिल जिला गया बताए थे। 
पकड़ाए व्यक्ति तलाशी नियमों का पालन करते हुए विधिवत तलाशी ली गई तो अजय सिंह के बने पक्का के मकान के सामने उनके एस्बेस्टर के रूम से *कुल 26 सिलिंडर जिसमें Indane कम्पनी* का 13 सिलिंडर (व्यवसायिक सिलिंडर खाली-02, घरेलू-11 जिसमें से 05 भरा हुआ, एक आंशिक रूप से भरा हुआ एवं 05 खाली),
*Bharat कम्पनी का 09 सिलिंडर* (व्यवसायिक सिलिंडर खाली-02, घरेलू-07 जिसमें से 01 भरा हुआ, दो आंशिक रूप से भरा हुआ एवं 04 खाली) 
तथा *HP कम्पनी का 04 सिलिंडर* (व्यवसायिक सिलिंडर खाली-01, घरेलू-03 जिसमें से 02 भरा हुआ एवं 01 आंशिक रूप से भरा हुआ) एवं 
कुल *69 (उनहत्तर) Consumer Card बरामद हुआ* जिसमें से Narayani Indane Manpur Gaya का 52 Consumer Card, 
Rekha Bharat Gas धर्मदेव नगर मानपुर का 11 Consumer Card, 
TNS Indane मगध कॉलोनी रोड़ नं0 15 गया का 01 Consumer Card, 
Anshu Indane North Bisar Talab Near DEO Office Gaya का 01 Consumer Card,
Sarsawati Enterprises River Side Road Kiranighat Gaya का 04 Consumer Card, 
एवं Priya SuperDelux लिखा हुआ लाल रंग का करीब 05 इंच लंबा खाता बुक, Priya Fancy Day Book लिखा हुआ लाल रंग का करीब 10 इंच लंबा खाता बुक, Priya Day Book लिखा हुआ लाल रंग का करीब 10 इंच लंबा खाता बुक बरामद किया गया। 
बरामद Narayani Indane Manpur Gaya का Consumer card की विवरणी इस प्रकार है- 
01. Consumer No 7050705144 धारक-गायत्री देवी पे० किशोरी प्रजापत साकिन चौधरी गली, भुसुण्डा थाना मुफस्सिल जिला गया
02. Consumer No 7213546534 धारक-रंजीत कुमार मेहता सा० शांतीकुंज न्यू एरिया थाना सिविल लाईन जिला गया 
03. Consumer No 6971340 धारक अमित कुमार एस०पी० कॉलोनी पो० बुनियादगंज थाना मुफस्सिल जिला गया 
04. Consumer No 582528 धारक रौशन कुमार, खावाहाली चॉदचौरा, थाना विष्णुपद जिला गया 
05. Consumer No 7023777615 धारक सुप्रिया कुमारी पति गौतम कुमार सा० लखीबाग थाना मुफस्सिल जिला गया
06. Consumer No 2976 धारक निलेश कुमार पे० ललित कुमार सिंह सा० जनकपुर, मानपुर गया। 
07. Consumer No 5192 धारक सुरेश पाण्डेय पे० प्रभु पाण्डेय सा० बरेव खानजहाँपुर 
08. Consumer No7077183349 धारक जहेन्द्र सिंह सा० लखीबाग गया। 
09. Consumer No 4022 धारक राहुल कुमार सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी थाना मुफस्सिल जिला गया। 
10. Consumer No  7054516897 धारक नीरा देवी पति राजबलम सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी थाना मुफस्सिल जिला गया 
11. Consumer No 4101 धारक संजीत कुमार पे० सुरेश सिह सा० मानपुर गया। 
12. Consumer No 7103912584 धारक मुकेश कुमार सिंह पे० गोविन्द सिंह सा० करजनी पो० बिरनोई 
13.  Consumer No 18755758 धारक भुपेश सिंह सा० गौरक्षणी थाना मुफस्सिल जिला गया 
14.  Consumer No 4053 धारक चंदन कुमार सा० सुर्यदेव नगर, मुफस्सिल, गया। 
15.  Consumer No 7031843813 धारक प्रताप कुमार सा० तरवां थाना वजीरगंज, गया 
16.  Consumer No 5401979 धारक भरत सिंह सा० घरेये थाना वजीरगंज जिला गया 
17.  Consumer No 3014 धारक गुडिया देवी सा० बाराडीह, मानपुर गया। 
18.  Consumer No 3576 धारक ममता सिंह पति विजय कुमार सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल, गया 
19.  Consumer No 7058968961 धारक रानी देवी सा० पथरावा थाना अतरी, गया। 
20.  Consumer No 26512717 धारक संजन कुमार सिंह पे० नवल किशोर सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल, गया 
21.  Consumer No 8052094 धारक शंकर कुमार सा0 97 ग्राउंड फलोर, नौरंगा, मानपुर गया 
22.   Consumer No 20014840 धारक धिरेन्द्र कुमार पे० राम श्रींगार सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल, गया। 
23.   Consumer No 8052018 धारक उमेश सिंह 97 ग्राउंड फलोर जनकपुर, गया। 
24.   Consumer No 6379 धारक सियाराम सिंह पे० बालेश्वर सिंह सा० जनकपुर, मुफस्सिल, गया। 
25.    Consumer No 5687339 धारक उमंत कुमार सा० खरहरी, मुफस्सिल गया 
26.    Consumer No 8266135 धारक धमेन्द्र सिंह सा० नौरंगा, गया। 
27.    Consumer No 5966030 धारक शैलेस कुमार सा० खीरी, वजीरगंज गया 
28.    Consumer No 7041947243 धारक श्यामादेवी पति गया सिंह सा० चुहुक बिगह, बोधगया 
29.     Consumer No 7083807929 धारक शकीला देवी पे० सचिदानंद सा० कृष्णानगर, गया 
30.     Consumer No 1789 धारक संजीव कुमार पे० इंद्रजीत सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल गया 
31.      Consumer No 5341465 धारक सरोज कुमार सा० घरिया, वजीरगंज गया 
32.      Consumer No 05507 A धारक रामनरेश सिंह सा० लखीबाग, मानपुर गया 
33.      Consumer No 6126 धारक सबीना खातून पति मो० राशिद सा० गोपलगंज मानपुर 
34.       Consumer No 5341459 धारक अशिष रंजन सा० घरिया, वजीरगंज गया 
35.       Consumer No 7102987165 धारक रूसतम आलम पे० मो० जबरुद्दिन सा० घुघरीटांड, विष्णुपद 
36.        Consumer No 5341460 धारक अवधेश सिंह सा० घरिया, वजीरगंज गया 
37.        Consumer No 26974361 धारक संजीत कुमार पे० कृष्णानंद सिंह सा० नारायण नगर, मुफस्सिल
38.        Consumer No NST02172 धारक इंद्रजीत सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल गया
39.         Consumer No 8978257 धारक नीतु कुमारी पति राजन कुमार सा० मुफस्सिल मानपुर गया
40.          Consumer No 20157748 धारक पवन कुमार सा० अकौना भवन जनकपुर, मुफस्सिल
41.           Consumer No 30636818 धारक शैलेन्द्र सिह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल गया 
42.          Consumer No 7206021598 धारक अनुप सिंह पे० सुबोध कुमार सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी गया
43.          Consumer No 5044 धारक चंदन कुमार पे० अरूण कुमार सिंह सा० एस०पी० कॉलोनी रोड़ नं0 02 गया 
44.          Consumer No 14662070 रमेश्वर सिंह पे० गोपी सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी, मुफस्सिल
45.           Consumer No 8943898 धारक प्रेम लता देवी सा० घरेया, वजीरगंज 
46.           Consumer No 7093706599 धारक कृति कुमारी सा० दुलारगंज, बड़की डेल्हा 
47.            Consumer No 19194956 धारक मीना देवी सा० डेल्हा, बिजु बिगहा, बुनियादगंज 
48.             Consumer No 1494 धारक विनोद सिंह पे० नंदकिशोर सिंह सा० एस०पी० कॉलोनी रोड़ नं0 1 मुफस्सिल 
49.             Consumer No 1946 धारक बिगन कुमार सा० रमनपुर पथरा, टोला उतली बारा, गया 
50.              Consumer No 7089520333 धारक पिंटु कुमार पे० रविन्द्र सिंह सा० लखीबाग, मुफस्सिल 
51.               Consumer No 00207 धारक राजीव रंजन पे० राम बचन सिंह सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी मानपुर गया 
52.               Consumer No 8642609 धारक दीपक कुमार सा० सुरहरी मुफस्सिल तथा 
Rekha Bharat Gas धर्मदेव नगर मानपुर का :- 
01. Consumer No 80448813 धारक संतोष कुमार सा० लखीबाग एवं 
02. Consumer No 73190843 धारक समरेश कुमार सा० साहिल पथरा 
03. Consumer No 83796310 धारक विशाल कुमार सिंह पे० गिरजानंद सिंह सा० धर्मदेव नगर 
04. Consumer No 98620175 धारक राजेश कुमार सा० शंकर बिगहा पाले 
05. Consumer No 98303062 धारक चमेली देवी पति बिंदेश्वर प्रसाद सा० गौरक्षणी 
06. Consumer No 64419465 धारक सुबोध कुमार सिंह सा०  सिद्धार्थपुरी कॉलोनी 
07. Consumer No 42570688 धारक कुमार रौशन सा० लखीबाग
08. Consumer No 83393423 धारक तैयबा नाज पे० तंजीद आलम सा० नौरंगा 
09. Consumer No 104646130 धारक मंटु कुमार पे० भगवत प्रसाद सा० नारायण नगर 
10. Consumer No 64534419 धारक प्रदीप कुमार सा० जगदीशपुर मानपुर
11.  Consumer No 26430969 धारक विरोजा देवी सा० सिद्धार्थपुरी कॉलोनी रोड़ नं0 01 
TNS Indane मगध कॉलोनी रोड़ नं0 15 गया का 
01. Consumer No 7066841511 धारक उर्मिला दवी पनि इंद्रदेव मांझी सा० नौरंगा 
तथा Anshu Indane North Bisar Talab Near DEO Office Gaya का Consumer No 7052113081 धारक गुड़िया देवी पति शिव शंकर सिंह सा० बिच्छी तथा Sarsawati Enterprises River Side Road Kiranighat Gaya का 01. Consumer No 7064268282 धारक गीता देवी सा० कृष्णापुरी कॉलोनी, बाईपास राड मानपुर गया 
02. Consumer No 7092707415 धारक ब्युटी कुमारी पति अभिषेक कुमार सा० सिद्धार्थपुरी कॉलानी मानपुर गया
03. Consumer No 133904 धारक नरेन्द्र सिंह पे० सरयु सिंह सा० भोजपुर धर्मपुर, शिवपुरी कॉलोनी मानपुर गया 
04. Consumer No 12393 धारक जमादार सिंह सा० घरेया, वजीरगंज गया बरामद है। 
*थानाध्यक्ष मुफस्सिल द्वारा बताया गया कि पकड़ाए व्यक्तिों से बरामद कार्ड एवं गैस सिलिंडर के बारे में पुछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मेरे द्वारा भी पुछताछ करने पर सिलिंडर एवं कार्ड के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।*
इस प्रकार कि इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर व पासबुक बरामद होने से ज्ञात हो रहा है कि पकडाए व्यक्ति द्वारा अपने अन्य परिचित के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से एक संगठित गिरोह बनाकर मानव बस्ती के बीच रखकर अवैध ढंग से धोखाधड़ी कर गैस सिलिंडर का कारोबार करना एक संज्ञेय अपराध है तथा आवश्यक वस्तू अधिनियम एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है।
*उक्त मामला में 01. अजय सिंह उम्र 50 वर्ष पे० स्व० राजेन्द्र सिंह एवं 02. सन्नी कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पे0 अजय सिंह दोनो साकिन स्थाई पता ग्राम फतेहपुर थाना महकार जिला गया वर्तमान पता ग्राम कृष्णा नगर थाना मुफस्सिल जिला गया एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर ( प्राथमिकी) दर्ज की गई है।*
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • Amarjeet Singh
    1
    Amarjeet Singh
    user_Amarjeet Kumar
    Amarjeet Kumar
    कलेर, अरवल, बिहार•
    12 hrs ago
  • रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित राम विनय कोचिंग सेंटर में रविवार को छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राम विनय कुमार ने की, जबकि संचालन शिवम सेवा समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षक राम विनय कुमार ने बताया कि इस वर्ष कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। सम्मानित छात्रों में प्रिया कुमारी शर्मा (451 अंक), रवि राव (440 अंक), नीतीश कुमार (432 अंक), संध्या कुमारी (430 अंक), अंकित कुमार (427 अंक), राजवीर सिंह (423 अंक), वर्षा कुमारी (416 अंक), नितिन कुमार सिंह (412 अंक), संजना कुमारी (411 अंक), मोहम्मद रेहान अख्तर (404 अंक) एवं अंकित मेहता (402 अंक) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे की पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। इस मौके पर बिहार की वायरल गर्ल सलोनी सृष्टि ने अपने संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला। समारोह में नीरज कुमार, प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित राम विनय कोचिंग सेंटर में रविवार को छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राम विनय कुमार ने की, जबकि संचालन शिवम सेवा समिति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षक राम विनय कुमार ने बताया कि इस वर्ष कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम हासिल किया है।
सम्मानित छात्रों में प्रिया कुमारी शर्मा (451 अंक), रवि राव (440 अंक), नीतीश कुमार (432 अंक), संध्या कुमारी (430 अंक), अंकित कुमार (427 अंक), राजवीर सिंह (423 अंक), वर्षा कुमारी (416 अंक), नितिन कुमार सिंह (412 अंक), संजना कुमारी (411 अंक), मोहम्मद रेहान अख्तर (404 अंक) एवं अंकित मेहता (402 अंक) शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे की पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन भी दिया।
इस मौके पर बिहार की वायरल गर्ल सलोनी सृष्टि ने अपने संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला।
समारोह में नीरज कुमार, प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.