Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेरघाटी के लोगों ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जताई नाराज़गी ! बढ़ते बिजली बिल के दरों ने बिगाड़ा घर का बजट ।
Hindustan Express News
शेरघाटी के लोगों ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जताई नाराज़गी ! बढ़ते बिजली बिल के दरों ने बिगाड़ा घर का बजट ।
More news from बिहार and nearby areas
- रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित राम विनय कोचिंग सेंटर में रविवार को छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राम विनय कुमार ने की, जबकि संचालन शिवम सेवा समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षक राम विनय कुमार ने बताया कि इस वर्ष कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। सम्मानित छात्रों में प्रिया कुमारी शर्मा (451 अंक), रवि राव (440 अंक), नीतीश कुमार (432 अंक), संध्या कुमारी (430 अंक), अंकित कुमार (427 अंक), राजवीर सिंह (423 अंक), वर्षा कुमारी (416 अंक), नितिन कुमार सिंह (412 अंक), संजना कुमारी (411 अंक), मोहम्मद रेहान अख्तर (404 अंक) एवं अंकित मेहता (402 अंक) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे की पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। इस मौके पर बिहार की वायरल गर्ल सलोनी सृष्टि ने अपने संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला। समारोह में नीरज कुमार, प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- " स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान में जनकपुर के दिनकर घाट पर श्रमदान हेतु जुटे लोग " पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान के बैनर तले दिनकर घाट जनकपुर में श्रमदान कर स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर साफ़- सफाई करने का काम किया। साफ़- सफाई कार्यक्रम में अभियान के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, सह संयोजक ज़द यू के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, जन शिक्षण संस्थान के रवींद्र कुमार, वार्ड नंबर 50 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, भास्कर घाट के संयोजक ट्रेड यूनियन के नेता कपिलदेव सिन्हा, भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव रंजीत कुमार, राज किशोर पांडेय, जिला स्काउट गाइड के आयुक्त गोपाल प्रसाद, कैडेटों में प्रतिज्ञा कुमारी, ममता कुमारी, उदय यादव, विनोद कुमार, श्री कांत शर्मा, सहित स्थानीय नवजवानों, गया नगर निगम के सफाईकर्मी ने एक घंटा तक श्रमदान कर नदी में उगे झाड़ियों, गंदगी को साफ़ किया। स्वच्छ फाल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान से जुड़े नेताओं, कार्यकताओं ने कहा कि फल्गु नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी छोरों के घनी आबादी के बीच फल्गु नदी के पश्चिमी क्षेत्र के फल्गु के उद्गम स्थल अम्मवां से खीरीयावां, केंदुई , डण्डी बाग, लखनपूरा, विष्णुपद , देव घाट, गायत्री घाट, ब्राह्मणी घाट, महादेव घाट, सीढिया घाट, किरानी घाट, राय बिंदेशवरी घाट, मोरीया घाट, रामशीला घाट, कंडी नवादा घाट तथा पूर्वी क्षेत्र के भदेजा- भदेजी , सलेमपूर, नौरंगा , भूषणडा, लखीबाग, भास्कर घाट, उत्तरी लखीबाग, दिनकर घाट, जनकपुर, हेड मानपूर, पटवा टोली, अलीपूर, शादीपूर तक श्रमदान से साफ़- सफाई अभियान चला कर फल्गु को स्वच्छ बनाने हेतु सप्ताह के प्रत्येक रविवार को अभियान चलाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि पिछले रविवार 29 मार्च को रबर डैम देवघाट पर सफाई अभियान चलाने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय होकर 03 अप्रैल को रबर डैम से गंदा पानी बहा कर युद्ध स्तर पर मॉनसून के पहले सफाई में लग गई, जिसके लिए अभियान समिति के लोगों ने प्रशासन को साधुवाद भी दिया। नेताओं ने आज दिनकर घाट पर सफाई अभियान में आए स्थानीय लोगों को हार्दिक धन्यावाद देते हुए इस कार्य को प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटा श्रमदान कर निरन्तर सफाई कार्य जारी रखने का प्रयास करते रहे।1
- गोह(औरंगाबाद) शनिवार को जिले के उपहारा थाना में कार्यरत चौकीदार को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी अर्पणा कुमारी ने पूरे मामले की जांच की थी, जांच में यह पाया गया कि चौकीदार कृष्णबल्ब पासवान अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती है, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।1
- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान के बैनर तले दिनकर घाट जनकपुर में श्रमदान कर स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर साफ़- सफाई करने का काम किया। साफ़- सफाई कार्यक्रम में अभियान के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, सह संयोजक ज़द यू के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, जन शिक्षण संस्थान के रवींद्र कुमार, वार्ड नंबर 50 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, भास्कर घाट के संयोजक ट्रेड यूनियन के नेता कपिलदेव सिन्हा, भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव रंजीत कुमार, राज किशोर पांडेय, जिला स्काउट गाइड के आयुक्त गोपाल प्रसाद, कैडेटों में प्रतिज्ञा कुमारी, ममता कुमारी, उदय यादव, विनोद कुमार, श्री कांत शर्मा, सहित स्थानीय नवजवानों, गया नगर निगम के सफाईकर्मी ने एक घंटा तक श्रमदान कर नदी में उगे झाड़ियों, गंदगी को साफ़ किया। स्वच्छ फाल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान से जुड़े नेताओं, कार्यकताओं ने कहा कि फल्गु नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी छोरों के घनी आबादी के बीच फल्गु नदी के पश्चिमी क्षेत्र के फल्गु के उद्गम स्थल अम्मवां से खीरीयावां, केंदुई , डण्डी बाग, लखनपूरा, विष्णुपद , देव घाट, गायत्री घाट, ब्राह्मणी घाट, महादेव घाट, सीढिया घाट, किरानी घाट, राय बिंदेशवरी घाट, मोरीया घाट, रामशीला घाट, कंडी नवादा घाट तथा पूर्वी क्षेत्र के भदेजा- भदेजी , सलेमपूर, नौरंगा , भूषणडा, लखीबाग, भास्कर घाट, उत्तरी लखीबाग, दिनकर घाट, जनकपुर, हेड मानपूर, पटवा टोली, अलीपूर, शादीपूर तक श्रमदान से साफ़- सफाई अभियान चला कर फल्गु को स्वच्छ बनाने हेतु सप्ताह के प्रत्येक रविवार को अभियान चलाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि पिछले रविवार 29 मार्च को रबर डैम देवघाट पर सफाई अभियान चलाने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय होकर 03 अप्रैल को रबर डैम से गंदा पानी बहा कर युद्ध स्तर पर मॉनसून के पहले सफाई में लग गई, जिसके लिए अभियान समिति के लोगों ने प्रशासन को साधुवाद भी दिया। नेताओं ने आज दिनकर घाट पर सफाई अभियान में आए स्थानीय लोगों को हार्दिक धन्यावाद देते हुए इस कार्य को प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटा श्रमदान कर निरन्तर सफाई कार्य जारी रखने का प्रयास करते रहे। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- हसपुरा औरंगाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया हसपुरा प्रखंड के पीरू में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन उतरी मंडल अध्यक्ष के देखरेख में किया गया1
- Amarjeet Singh1
- रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप हुए दर्दनाक हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के रफीगंज स्टेशन के पुराने रेलवे पुलिस बैरक के पास शनिवार को हुई थी। जानकारी के अनुसार, रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नराईच गांव निवासी संजय ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार गया-डेहरी पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पैर ट्रेन से फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रफीगंज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर होने के कारण वहीं से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। रविवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक कुमार ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण चंदेश्वर पाल के अनुसार, मृतक स्नातक का छात्र था और शैक्षणिक कार्य से गया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद शव को दाह संस्कार के लिए पैतृक गांव लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दीपक दो भाइयों में छोटा था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- गया जी के दो गैस एजेंसीयो पर जिला अधिकारी का प्रहार। जांच में पाया गया गड़बड़ी। श्याम इंडेन गैस एजेंसी एवं मानपुर के नारायणी इंडेन गैस एजेंसी में कालाबाजारी का पर्दाफाश प्रशासन ने किया। स्टॉक में पाया गया गड़बड़ी। 363 सिलेंडर में मात्र 6 सिलेंडर ही मिला स्टॉक में।357 सिलेंडर को कर दिया गया कालाबाजारी।1
- Post by Sanjeev Kumar1