Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले उपहारा थाना के चौकीदार को किया गया निलंबित गोह(औरंगाबाद) शनिवार को जिले के उपहारा थाना में कार्यरत चौकीदार को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी अर्पणा कुमारी ने पूरे मामले की जांच की थी, जांच में यह पाया गया कि चौकीदार कृष्णबल्ब पासवान अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती है, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Sukhendra kumar
कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले उपहारा थाना के चौकीदार को किया गया निलंबित गोह(औरंगाबाद) शनिवार को जिले के उपहारा थाना में कार्यरत चौकीदार को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी अर्पणा कुमारी ने पूरे मामले की जांच की थी, जांच में यह पाया गया कि चौकीदार कृष्णबल्ब पासवान अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती है, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- गोह(औरंगाबाद) रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तक गोह प्रखंड के अमारी सूर्य मंदिर के समीप कार्यक्रम आयोजित कर इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रामानुजन कोचिंग संस्थान के बैनर तले आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजित उर्फ पिंटु जबकि संचालन ब्रजेश विद्यार्थी कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया रामदीप दास जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपहारा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ममता कुमारी व एएसआई चंदन सागर उपस्थित थें। सबसे प्रथम मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बेहतर परिणाम उन्हीं बच्चों ने हासिल किया है जो नियमित रूप से पढ़ाई के प्रति गंभीर थें। आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र जैसे इलाके के संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर भी विशेष बल दिया जाता है। जिसका परिणाम छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। बताते चलें कि इस संस्थान के मैट्रिक में 75 में कुल 70 बच्चे जबकि इंटरमीडिएट में 23 में 21 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफल रहे। जबकि आधे दर्जन से अधिक छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया है।1
- हसपुरा औरंगाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया हसपुरा प्रखंड के पीरू में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन उतरी मंडल अध्यक्ष के देखरेख में किया गया1
- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेढना बिगहा स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में मैट्रिक के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बुलबुल सिंह, मुखिया बिंदेश्वर यादव, पूर्व उप प्रमुख रणविजय यादव, अरमान खान तथा सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष रामकुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत कुमार ने की, जबकि संचालन संजीत कुमार ने किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत शिक्षक विशाल सागर ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया। रविवार संध्या 6 बजे विधान पार्षद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं। धन-संपत्ति बांटी जा सकती है, लेकिन शिक्षा ऐसी संपत्ति है जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं राजद नेता रणविजय यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थी यदि सच्ची लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करें, तो वे जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर कुंदन सिंह, गुड्डू कुमार, रामजीवन दास, हरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- Amarjeet Singh1
- महिला द्वारा आत्महत्या करने के बाद पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर पेशेवर ने मियापुर स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर शादी के बाद के हफ्तों में अपने पति द्वारा दहेज को लेकर लगातार उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इशिका यादव के रूप में हुई है। उनकी शादी मध्य प्रदेश के निवासी नीरज बंसल से 20 फरवरी, 2026 को हुई थी। दोनों की मुलाकात 2020 में सोशल मीडिया पर हुई थी और तब से उनके बीच संबंध थे। दंपति मियापुर के मक्त महबूबपेट इलाके में एक अपार्टमेंट में रहते थे और दोनों सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बंसल हाल ही में अपनी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और कथित तौर पर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इशिका बुधवार सुबह अपने घर में मृत पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया। महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।1
- Post by Rakhi kumari1
- जहानाबाद में पड़ोसी को समझाना एक परिवार को भारी पड़ गया। हुलासगंज थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में संजीत चंद्रवंशी बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि उनके पुत्र विक्रम को भी चोटें आई हैं। घायल संजीत चंद्रवंशी ने बताया कि वे बाहर रहकर काम करते हैं और घर पर उनकी पत्नी अकेली रहती हैं। आरोप है कि गांव के कुछ शरारती तत्व लगातार उनकी पत्नी को परेशान करते थे—कभी घर में पटाखा फेंकना, कभी ईंट-पत्थर मारना, तो कभी रात में दरवाजा खटखटाकर भाग जाना। शनिवार को जब संजीत चंद्रवंशी घर पहुंचे तो वे आरोपियों के घर जाकर उनके परिजनों से शिकायत और समझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोग बाद में उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे विक्रम को भी नहीं बख्शा गया और उसकी भी पिटाई कर दी गई। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल हुलासगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- गोह(औरंगाबाद) शनिवार को जिले के उपहारा थाना में कार्यरत चौकीदार को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी अर्पणा कुमारी ने पूरे मामले की जांच की थी, जांच में यह पाया गया कि चौकीदार कृष्णबल्ब पासवान अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती है, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।1