जहानाबाद : पड़ोसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई। जहानाबाद में पड़ोसी को समझाना एक परिवार को भारी पड़ गया। हुलासगंज थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में संजीत चंद्रवंशी बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि उनके पुत्र विक्रम को भी चोटें आई हैं। घायल संजीत चंद्रवंशी ने बताया कि वे बाहर रहकर काम करते हैं और घर पर उनकी पत्नी अकेली रहती हैं। आरोप है कि गांव के कुछ शरारती तत्व लगातार उनकी पत्नी को परेशान करते थे—कभी घर में पटाखा फेंकना, कभी ईंट-पत्थर मारना, तो कभी रात में दरवाजा खटखटाकर भाग जाना। शनिवार को जब संजीत चंद्रवंशी घर पहुंचे तो वे आरोपियों के घर जाकर उनके परिजनों से शिकायत और समझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोग बाद में उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे विक्रम को भी नहीं बख्शा गया और उसकी भी पिटाई कर दी गई। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल हुलासगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

- जहानाबाद में पड़ोसी को समझाना एक परिवार को भारी पड़ गया। हुलासगंज थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में संजीत चंद्रवंशी बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि उनके पुत्र विक्रम को भी चोटें आई हैं। घायल संजीत चंद्रवंशी ने बताया कि वे बाहर रहकर काम करते हैं और घर पर उनकी पत्नी अकेली रहती हैं। आरोप है कि गांव के कुछ शरारती तत्व लगातार उनकी पत्नी को परेशान करते थे—कभी घर में पटाखा फेंकना, कभी ईंट-पत्थर मारना, तो कभी रात में दरवाजा खटखटाकर भाग जाना। शनिवार को जब संजीत चंद्रवंशी घर पहुंचे तो वे आरोपियों के घर जाकर उनके परिजनों से शिकायत और समझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोग बाद में उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे विक्रम को भी नहीं बख्शा गया और उसकी भी पिटाई कर दी गई। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल हुलासगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- पटना में 100 करोड़ का संपत्ति अर्जित करने वाले डीएसपी1
- बिहटा थाना पुलिस ने कन्हौली बाजार स्थित मोबाइल वर्ल्ड दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा है। बताया जाता है कि 1 मार्च को कन्हौली बाजार स्थित मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी की घटना हुई थी, जिसमें करीब 72 मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छानबीन में जुटी थी। इसी क्रम में तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मालदा में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।1
- पिपलावां थाना क्षेत्र के सरारी गांव में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान तसव्वर आलम (15 वर्ष), पिता इस्तखार खान, निवासी आदमपुर (पिपलावां) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तसव्वर अपने कुछ दोस्तों के साथ सरारी गांव स्थित आंबेडकर विद्यालय के पीछे मिट्टी कटाई से बने पानी भरे गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। साथ गए दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गड्ढे में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद तसव्वर को उसी गड्ढे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन शव को लेकर अस्पताल जा चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी कटाई के कारण बने इस तरह के पानी भरे गड्ढे इलाके में कई जगह मौजूद हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने या सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- Sam Jyoti morya ke पति upset nikale hai aaur dekhana chahte hai ki ham bhi.....1
- Post by Shrikant Tiwari1
- Post by Md Akhtar1
- पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से करीब 300 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई परेव नई पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। रविवार सुबह मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ऑटो में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को इलाके में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।1