logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिपलावां में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत पिपलावां थाना क्षेत्र के सरारी गांव में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान तसव्वर आलम (15 वर्ष), पिता इस्तखार खान, निवासी आदमपुर (पिपलावां) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तसव्वर अपने कुछ दोस्तों के साथ सरारी गांव स्थित आंबेडकर विद्यालय के पीछे मिट्टी कटाई से बने पानी भरे गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। साथ गए दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गड्ढे में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद तसव्वर को उसी गड्ढे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन शव को लेकर अस्पताल जा चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी कटाई के कारण बने इस तरह के पानी भरे गड्ढे इलाके में कई जगह मौजूद हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने या सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

4 hrs ago
user_Shailesh singh
Shailesh singh
Local News Reporter Naubatpur, Patna•
4 hrs ago

पिपलावां में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत पिपलावां थाना क्षेत्र के सरारी गांव में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान तसव्वर आलम (15 वर्ष), पिता इस्तखार खान, निवासी आदमपुर (पिपलावां) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तसव्वर अपने कुछ दोस्तों के साथ सरारी गांव स्थित आंबेडकर विद्यालय के पीछे मिट्टी कटाई से बने पानी भरे गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। साथ गए दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गड्ढे में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद तसव्वर को उसी गड्ढे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन शव को लेकर अस्पताल जा चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी कटाई के कारण बने इस तरह के पानी भरे गड्ढे इलाके में कई जगह मौजूद हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने या सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

More news from Patna and nearby areas
  • पिपलावां थाना क्षेत्र के सरारी गांव में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान तसव्वर आलम (15 वर्ष), पिता इस्तखार खान, निवासी आदमपुर (पिपलावां) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तसव्वर अपने कुछ दोस्तों के साथ सरारी गांव स्थित आंबेडकर विद्यालय के पीछे मिट्टी कटाई से बने पानी भरे गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। साथ गए दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गड्ढे में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद तसव्वर को उसी गड्ढे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन शव को लेकर अस्पताल जा चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी कटाई के कारण बने इस तरह के पानी भरे गड्ढे इलाके में कई जगह मौजूद हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने या सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    पिपलावां थाना क्षेत्र के सरारी गांव में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान तसव्वर आलम (15 वर्ष), पिता इस्तखार खान, निवासी आदमपुर (पिपलावां) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तसव्वर अपने कुछ दोस्तों के साथ सरारी गांव स्थित आंबेडकर विद्यालय के पीछे मिट्टी कटाई से बने पानी भरे गड्ढे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।
साथ गए दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गड्ढे में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद तसव्वर को उसी गड्ढे से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन शव को लेकर अस्पताल जा चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी कटाई के कारण बने इस तरह के पानी भरे गड्ढे इलाके में कई जगह मौजूद हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने या सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Shailesh singh
    Shailesh singh
    Local News Reporter Naubatpur, Patna•
    4 hrs ago
  • बिहटा थाना पुलिस ने कन्हौली बाजार स्थित मोबाइल वर्ल्ड दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा है। बताया जाता है कि 1 मार्च को कन्हौली बाजार स्थित मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी की घटना हुई थी, जिसमें करीब 72 मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छानबीन में जुटी थी। इसी क्रम में तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मालदा में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    1
    बिहटा थाना पुलिस ने कन्हौली बाजार स्थित मोबाइल वर्ल्ड दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा है।
बताया जाता है कि 1 मार्च को कन्हौली बाजार स्थित मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी की घटना हुई थी, जिसमें करीब 72 मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छानबीन में जुटी थी।
इसी क्रम में तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मालदा में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना के राजा बाजार में भारत का पहला सिल्वर मॉल खुला। इस मौके पर आध्यात्मिक कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उद्घाटन के मौके पर साक्षी बने।
    1
    पटना के राजा बाजार में भारत का पहला सिल्वर मॉल खुला। इस मौके पर आध्यात्मिक कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उद्घाटन के मौके पर साक्षी बने।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना में 100 करोड़ का संपत्ति अर्जित करने वाले डीएसपी
    1
    पटना में 100 करोड़ का संपत्ति अर्जित करने वाले डीएसपी
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चचेरे दादा ने अपने ही पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ में पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि दादा ने जबरन अपने चचेरे पोते के घर से भैंस खोलकर अपने दरवाजे पर बांध लिया। करीब दो-तीन घंटे बाद जब पोता भैंस वापस लेने पहुंचा, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी दादा ने देसी कट्टा निकालकर पोते को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में आरोपी का एक अन्य पोता भी उसका सहयोगी था। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी दादा अपने सहयोगी के साथ देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धनरुआ के एसडीपीओ कन्हैया सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
    1
    पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चचेरे दादा ने अपने ही पोते की गोली मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ में पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि दादा ने जबरन अपने चचेरे पोते के घर से भैंस खोलकर अपने दरवाजे पर बांध लिया। करीब दो-तीन घंटे बाद जब पोता भैंस वापस लेने पहुंचा, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
इसी दौरान आरोपी दादा ने देसी कट्टा निकालकर पोते को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में आरोपी का एक अन्य पोता भी उसका सहयोगी था।
घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी दादा अपने सहयोगी के साथ देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही धनरुआ के एसडीपीओ कन्हैया सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • पिपलावाँ थाना क्षेत्र के कररीया दरियापुर गांव स्थित पुनपुन नदी में स्नान करने के दौरान एक 15वर्षीय किशोर कि मौत हो गई
    1
    पिपलावाँ थाना क्षेत्र के कररीया दरियापुर गांव स्थित पुनपुन नदी में स्नान करने के दौरान एक 15वर्षीय किशोर कि मौत हो गई
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • ​ पटना के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यापुर गांव में शुक्रवार की देर रात वर्चस्व की जंग में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र सिंह के आवास पर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में करीब 15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस वारदात में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
    1
    ​
पटना के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यापुर गांव में शुक्रवार की देर रात वर्चस्व की जंग में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र सिंह के आवास पर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में करीब 15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस वारदात में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
    user_Patna News by sk
    Patna News by sk
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से करीब 300 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई परेव नई पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। रविवार सुबह मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ऑटो में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को इलाके में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से करीब 300 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई परेव नई पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
रविवार सुबह मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ऑटो में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई को इलाके में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.