logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंघिया पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी के किराए के मकान में भीषण चोरी, नकदी, पायल व मोबाइल लेकर फरार हुए चोर सिंघिया पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी के किराए के मकान में भीषण चोरी, नकदी, पायल व मोबाइल लेकर फरार हुए चोर बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआघाट चौक पर बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के स्वास्थ्यकर्मी के किराए के मकान को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, त्रिपुरारी यादव के मकान में किराए पर रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी दिनेश कुमार एवं उनकी पत्नी पूजा कुमारी के कमरे से चोरों ने करीब 50 हजार रुपये नकद, चांदी का पायल, मोबाइल फोन तथा चार्जर चोरी कर लिया। पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि रात में मुख्य गेट को बाहर से बंद कर वे अपने पति के साथ गेट के पास ही सो गए थे। गुरुवार सुबह उठने पर गेट खुला मिला। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और नकदी सहित अन्य कीमती सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत सिंघिया पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती की कमी के कारण चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि करीब दो सप्ताह पूर्व भी सिंघिया एसबीआई के समीप कई दुकानों में चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

16 hrs ago
user_Krishna
Krishna
Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • महरा के ग्रामीणों ने पुराना बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग महरा के ग्रामीणों ने पुराना बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तार बदलने तथा किसानों की सुविधा के लिए नए बिजली पोल लगाने की मांग बिजली विभाग से की है। गुरुवार को ग्रामीण दिनेश पासवान, रमन कुमार, भोला कुमार, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव समेत कई लोगों ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेई) शशि शेखर सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई स्थानों पर बिजली के पुराने और जर्जर तार लगे हुए हैं, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही किसानों को खेतों तक बिजली पहुंचाने में भी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने मांग की कि पुराने तारों को शीघ्र बदला जाए तथा किसानों के हित में करीब 40 से 50 नए बिजली पोल लगाए जाएं, ताकि सिंचाई और खेती-किसानी का कार्य सुचारु रूप से हो सके। इस संबंध में जेई शशि शेखर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने के बाद पुराने तारों को बदला जाएगा और आवश्यक स्थानों पर नए बिजली पोल भी लगाए जाएंगे।
    1
    महरा के ग्रामीणों ने पुराना बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग

महरा के ग्रामीणों ने पुराना बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तार बदलने तथा किसानों की सुविधा के लिए नए बिजली पोल लगाने की मांग बिजली विभाग से की है। गुरुवार को ग्रामीण दिनेश पासवान, रमन कुमार, भोला कुमार, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव समेत कई लोगों ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेई) शशि शेखर सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई स्थानों पर बिजली के पुराने और जर्जर तार लगे हुए हैं, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही किसानों को खेतों तक बिजली पहुंचाने में भी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने मांग की कि पुराने तारों को शीघ्र बदला जाए तथा किसानों के हित में करीब 40 से 50 नए बिजली पोल लगाए जाएं, ताकि सिंचाई और खेती-किसानी का कार्य सुचारु रूप से हो सके।
इस संबंध में जेई शशि शेखर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने के बाद पुराने तारों को बदला जाएगा और आवश्यक स्थानों पर नए बिजली पोल भी लगाए जाएंगे।
    user_Krishna
    Krishna
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • बल्लीपुर पंचायत नहीं लगा सहयोग सीरियल पंचायत भवन पर कोई उपस्थित नहीं ताला बंद है बिहार में पंचायत सरकार भवन पर हर महीने के पहला और तीसरा मंगलवार को सहयोग शिविर (सद्भावना शिविर) लगाया जाता है। [1, 2] शिविर की मुख्य बातें तारीख: महीने का 1ला और 3रा मंगलवार स्थान: पंचायत सरकार भवन या पास का कोई सार्वजनिक स्थान 2 काम: जनता की शिकायत सुनना और उनका जल्दी समाधान करना [1, 2] ता 21/7/2026 नहीं लगा सिविल यही हाल है बल्लीपुर पंचायत का
    1
    बल्लीपुर पंचायत नहीं लगा सहयोग सीरियल पंचायत भवन पर कोई उपस्थित नहीं ताला बंद है 
बिहार में पंचायत सरकार भवन पर हर महीने के पहला और तीसरा मंगलवार को सहयोग शिविर (सद्भावना शिविर) लगाया जाता है। [1, 2]
शिविर की मुख्य बातें
तारीख: महीने का 1ला और 3रा मंगलवार
स्थान: पंचायत सरकार भवन या पास का कोई सार्वजनिक स्थान
2
काम: जनता की शिकायत सुनना और उनका जल्दी समाधान करना [1, 2]
ता 21/7/2026 नहीं लगा  सिविल यही हाल है बल्लीपुर पंचायत का
    user_रंजन कुमार चौधरी
    रंजन कुमार चौधरी
    शिवाजी नगर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • शादी के तीन महीने बाद एक दुल्हन की बिरौल में संदेहास्पद मौत से मचा कोहराम बिरौल थाना क्षेत्र के रजवा गांव में शादी के तीन महीने बाद दुल्हन की संदेहास्पद मौत से मचा कोहराम
    1
    शादी के तीन महीने बाद एक दुल्हन की बिरौल में संदेहास्पद मौत से मचा कोहराम
बिरौल थाना क्षेत्र के रजवा गांव में शादी के तीन महीने बाद दुल्हन की संदेहास्पद मौत से मचा कोहराम
    user_Manoj Kumar sah
    Manoj Kumar sah
    बिरौल, दरभंगा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बुढ़ी गंडक बांध किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा बुढ़ी गंडक बांध किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
    1
    बुढ़ी गंडक बांध किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बुढ़ी गंडक बांध किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter Cheria Bariarpur, Begusarai•
    1 hr ago
  • इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के खिलाफ समस्तीपुर में आक्रोश,जुलूस, नीतीन गडकरी से इस्तीफा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन.
    1
    इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के खिलाफ समस्तीपुर में आक्रोश,जुलूस,  नीतीन गडकरी से इस्तीफा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ : इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के खिलाफ समस्तीपुर में जुलूस, जिम्मेवार नीतीन गडकरी से इस्तीफा की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी भाकपा माले ने निकाला इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के खिलाफ समस्तीपुर में जुलूस, जिम्मेवार नीतीन गडकरी से इस्तीफा की मांग को लेकर की जोरदार नारेबाजी
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ :  इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के खिलाफ समस्तीपुर में जुलूस, 
जिम्मेवार नीतीन गडकरी से इस्तीफा की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी
भाकपा माले ने निकाला  इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के खिलाफ समस्तीपुर में जुलूस, 
जिम्मेवार नीतीन गडकरी से इस्तीफा की मांग को लेकर की जोरदार नारेबाजी
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय में सरिया बरियारपुर बांध किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या कि आशंका शरीर पर कई छोट के निशान,,,,,,
    1
    बेगूसराय में सरिया बरियारपुर  बांध किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या कि आशंका 
शरीर पर कई छोट के निशान,,,,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.