logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महरा के ग्रामीणों ने पुराना बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग महरा के ग्रामीणों ने पुराना बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तार बदलने तथा किसानों की सुविधा के लिए नए बिजली पोल लगाने की मांग बिजली विभाग से की है। गुरुवार को ग्रामीण दिनेश पासवान, रमन कुमार, भोला कुमार, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव समेत कई लोगों ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेई) शशि शेखर सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई स्थानों पर बिजली के पुराने और जर्जर तार लगे हुए हैं, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही किसानों को खेतों तक बिजली पहुंचाने में भी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने मांग की कि पुराने तारों को शीघ्र बदला जाए तथा किसानों के हित में करीब 40 से 50 नए बिजली पोल लगाए जाएं, ताकि सिंचाई और खेती-किसानी का कार्य सुचारु रूप से हो सके। इस संबंध में जेई शशि शेखर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने के बाद पुराने तारों को बदला जाएगा और आवश्यक स्थानों पर नए बिजली पोल भी लगाए जाएंगे।

3 hrs ago
user_Krishna
Krishna
Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
3 hrs ago

महरा के ग्रामीणों ने पुराना बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग महरा के ग्रामीणों ने पुराना बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तार बदलने तथा किसानों की सुविधा के लिए नए बिजली पोल लगाने की मांग बिजली विभाग से की है। गुरुवार को ग्रामीण दिनेश पासवान, रमन कुमार, भोला कुमार, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव समेत कई लोगों ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेई) शशि शेखर सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई स्थानों पर बिजली के पुराने और जर्जर तार लगे हुए हैं, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही किसानों को खेतों तक बिजली पहुंचाने में भी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने मांग की कि पुराने तारों को शीघ्र बदला जाए तथा किसानों के हित में करीब 40 से 50 नए बिजली पोल लगाए जाएं, ताकि सिंचाई और खेती-किसानी का कार्य सुचारु रूप से हो सके। इस संबंध में जेई शशि शेखर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने के बाद पुराने तारों को बदला जाएगा और आवश्यक स्थानों पर नए बिजली पोल भी लगाए जाएंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी : सुरेंद्र प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया। इस दौरान वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई गई। सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने, ईएसआई, पीएफ तथा बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की।
    1
    नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी : सुरेंद्र 

प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया। इस दौरान वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई गई।
सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने, ईएसआई, पीएफ तथा बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा । गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम, पिता बुच्ची राम, के रूप में हुई है।
    1
    समस्तीपुर.
मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा । गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम, पिता बुच्ची राम, के रूप में हुई है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Rajkumar Paswan
    1
    Post by Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • मध्य विद्यालय सालहा बिंद टोली में नल का ऐसा हाल है कि हिजाब फैल जाएगा बच्चे वहीं पर पानी पीते हैं और खेलने का तो कोई व्यवस्था ही नहीं है छोटा सा ग्राउंड है उसी में पानी बहता है सालहा बिंद टोली में स्कूल का कैंपस बहुत छोटा होने के कारण जो बर्तन धोने का कार्य होता है वहीं पर फील्ड में होता है क्योंकि यहीं पर एक चापाकल है और उसका पानी पूरा फील्ड में जमा हुआ रहता है उसमें जो चावल के दाने बर्तन का होता है वह कर कर कीड़ा लग जाते हैं और बच्चे वह इस चापाकल से पानी पीते हैं वहां पर और कोई पानी का व्यवस्था नहीं है जिससे बच्चे बीमार पड़ सकते हैं
    1
    मध्य विद्यालय सालहा बिंद टोली में नल का ऐसा हाल है कि हिजाब फैल जाएगा बच्चे वहीं पर पानी पीते हैं और खेलने का तो कोई व्यवस्था ही नहीं है छोटा सा ग्राउंड है उसी में पानी बहता है
सालहा बिंद टोली में स्कूल का कैंपस बहुत छोटा होने के कारण जो बर्तन धोने का कार्य होता है वहीं पर फील्ड में होता है क्योंकि यहीं पर एक चापाकल है और उसका पानी पूरा फील्ड में जमा हुआ रहता है उसमें जो चावल के दाने बर्तन का होता है वह कर कर कीड़ा लग जाते हैं और बच्चे वह इस चापाकल से पानी पीते हैं वहां पर और कोई पानी का व्यवस्था नहीं है जिससे बच्चे बीमार पड़ सकते हैं
    user_राज्य से राजधानी न्यूज
    राज्य से राजधानी न्यूज
    News Anchor बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • ज़मीन दलाली पैसों का लेनदेन महिला की की ह८या साज़िश से बनाया आत्मह८या लेकिन 5 साल बाद हुआ खुलासा ! बेटियों में जगी न्याय मिलने की आस | Mobile Tv News यूट्यूब फेसबुक चैनल को फॉलो करें |
    1
    ज़मीन दलाली पैसों का लेनदेन महिला की की ह८या साज़िश से बनाया आत्मह८या लेकिन 5 साल बाद हुआ खुलासा ! बेटियों में जगी न्याय मिलने की आस |
Mobile Tv News  यूट्यूब फेसबुक चैनल को फॉलो करें |
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    3 hrs ago
  • बिहार सरकार के सामाज कल्याण मंत्री बेगूसराय पहुंचे.. बालगृह . मामले में मंत्री ने कहा कि पांच लड़की गायब हुई थी जिनमें तीन लड़की मिल गई... जनता दल यूनाइटेड..जदयू की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता जी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दें..
    2
    बिहार सरकार के सामाज कल्याण मंत्री बेगूसराय पहुंचे.. बालगृह . मामले में मंत्री ने कहा कि पांच लड़की गायब हुई थी जिनमें तीन लड़की मिल गई...
जनता दल यूनाइटेड..जदयू की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता जी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  जानकारी दें..
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • लिलहौल पंचायत के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी लिलहौल पंचायत के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-4 में जल संकट गहराने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। वार्ड में जल-नल योजना के तहत नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश घरों में लगे चापाकल भी भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण सूख चुके हैं। ऐसे में परिवारों को पीने, खाना बनाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए पानी जुटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उप सरपंच विजय पासवान समेत कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब जल-नल योजना के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से वार्ड की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर स्थायी समाधान निकालने की अपील की है, ताकि लोगों को इस भीषण जल संकट से राहत मिल सके।
    1
    लिलहौल पंचायत के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी

लिलहौल पंचायत के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-4 में जल संकट गहराने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। वार्ड में जल-नल योजना के तहत नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश घरों में लगे चापाकल भी भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण सूख चुके हैं। ऐसे में परिवारों को पीने, खाना बनाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए पानी जुटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उप सरपंच विजय पासवान समेत कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब जल-नल योजना के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से वार्ड की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर स्थायी समाधान निकालने की अपील की है, ताकि लोगों को इस भीषण जल संकट से राहत मिल सके।
    user_Krishna
    Krishna
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण की मांग उठाई। इसके साथ ही सेवा सुरक्षा की गारंटी, ईएसआई, पीएफ और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने की मांग दोहराई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी सेवा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार राम ने की, जबकि कई कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा। जनक्रांति हिंदी न्यूज़ के लिए समस्तीपुर से रिपोर्ट।
    1
    समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। 
राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और कर्मचारी शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण की मांग उठाई। इसके साथ ही सेवा सुरक्षा की गारंटी, ईएसआई, पीएफ और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने की मांग दोहराई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी सेवा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार राम ने की, जबकि कई कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।
जनक्रांति हिंदी न्यूज़ के लिए समस्तीपुर से रिपोर्ट।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गाँव में घास काटने गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म.
    1
    समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गाँव में घास काटने गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.