Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajkumar Paswan
- Rajkumar Paswanसमस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार👌4 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी : सुरेंद्र प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया। इस दौरान वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई गई। सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने, ईएसआई, पीएफ तथा बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की।1
- Post by Rajkumar Paswan1
- जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण, शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश! समस्तीपुर:- जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने बुधवार को नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खेल भवन सह व्यायामशाला के हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए भवन को संबंधित विभाग के सुपुर्द किया जाए, ताकि इसका संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सके और जिले के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को विभागीय मार्गदर्शन एवं प्रचलित दिशा-निर्देशों के आलोक में खेल भवन सह व्यायामशाला का सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन के रख-रखाव, आवश्यक खेल उपकरणों की उपलब्धता तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला के प्रारंभ होने से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला खेल पदाधिकारी श्री विवेक कुमार तथा भवन निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- a bhojpuri song lyrics in hindi dubbed in hindi dubbed movies ram dulha bne Sita Dulhin1
- समस्तीपुर. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा । गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम, पिता बुच्ची राम, के रूप में हुई है।1
- 20 जुलाई से लापता है मानसिक रूप से विक्षिप्त आरती कुमारी, सूचना देने वालों से परिवार की अपील1
- डीएम के आदेश पर खुला लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय, हजारों उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत करीब डेढ़ माह से बंद मदुदाबाद पंचायत के हनुमान नगर स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को पुनः खोल दिया गया। कार्यालय खुलने के साथ ही क्षेत्र के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। दंडाधिकारी राजीव कुमार एवं पीएसआई नीतीश कुमार की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खोलकर पुनः संचालन शुरू कराया गया। दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी की संचालक सुमन कुमारी सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी समस्तीपुर से कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था। आवेदन में कहा गया था कि कार्यालय बंद रहने से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, मृत उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का उत्तराधिकारियों के नाम हस्तांतरण सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि 12 जून 2026 को उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रशासन ने लक्ष्मी गैस एजेंसी में छापेमारी की थी। शिकायतों में निर्धारित सरकारी दर से अधिक राशि वसूलने, ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने तथा एनएच-122बी के किनारे उपभोक्ताओं को लंबी कतार में खड़ा रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान कई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई थीं। प्रशासन ने छापेमारी के दौरान 50 से अधिक उपभोक्ताओं के गैस कार्ड भी बरामद किए थे। इसके बाद एजेंसी कार्यालय को सील कर मामले की जांच शुरू की गई थी। दंडाधिकारी ने बताया कि पूर्व में दर्ज शिकायतों एवं अनियमितताओं की जांच अभी भी जारी है। बावजूद इसके, आम उपभोक्ताओं की सुविधा और आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एजेंसी का कार्यालय पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिया गया है कि सभी सेवाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करें, निर्धारित सरकारी दर पर गैस उपलब्ध कराएं तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।1
- समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण की मांग उठाई। इसके साथ ही सेवा सुरक्षा की गारंटी, ईएसआई, पीएफ और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने की मांग दोहराई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी सेवा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार राम ने की, जबकि कई कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा। जनक्रांति हिंदी न्यूज़ के लिए समस्तीपुर से रिपोर्ट।1