logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण, शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश! समस्तीपुर:- जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने बुधवार को नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खेल भवन सह व्यायामशाला के हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए भवन को संबंधित विभाग के सुपुर्द किया जाए, ताकि इसका संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सके और जिले के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को विभागीय मार्गदर्शन एवं प्रचलित दिशा-निर्देशों के आलोक में खेल भवन सह व्यायामशाला का सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन के रख-रखाव, आवश्यक खेल उपकरणों की उपलब्धता तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला के प्रारंभ होने से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला खेल पदाधिकारी श्री विवेक कुमार तथा भवन निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

1 day ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Farmer Samastipur, Bihar•
1 day ago

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण, शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश! समस्तीपुर:- जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने बुधवार को नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खेल भवन सह व्यायामशाला के हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए भवन को संबंधित विभाग के सुपुर्द किया जाए, ताकि इसका संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सके और जिले के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को विभागीय मार्गदर्शन एवं प्रचलित दिशा-निर्देशों के आलोक में खेल भवन सह व्यायामशाला का सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन के रख-रखाव, आवश्यक खेल उपकरणों की उपलब्धता तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला के प्रारंभ होने से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला खेल पदाधिकारी श्री विवेक कुमार तथा भवन निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी : सुरेंद्र प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया। इस दौरान वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई गई। सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने, ईएसआई, पीएफ तथा बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की।
    1
    नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी : सुरेंद्र 

प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया। इस दौरान वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई गई।
सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने, ईएसआई, पीएफ तथा बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Rajkumar Paswan
    1
    Post by Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • a bhojpuri song lyrics in hindi dubbed in hindi dubbed movies ram dulha bne Sita Dulhin
    1
    a bhojpuri song lyrics in hindi dubbed in hindi dubbed movies 
ram dulha bne Sita Dulhin
    user_Ranjeet Kumar
    Ranjeet Kumar
    Singer कल्याणपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर. मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा । गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम, पिता बुच्ची राम, के रूप में हुई है।
    1
    समस्तीपुर.
मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा । गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम, पिता बुच्ची राम, के रूप में हुई है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • 20 जुलाई से लापता है मानसिक रूप से विक्षिप्त आरती कुमारी, सूचना देने वालों से परिवार की अपील
    1
    20 जुलाई से लापता है मानसिक रूप से विक्षिप्त आरती कुमारी, सूचना देने वालों से परिवार की अपील
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    21 hrs ago
  • Darbhanga में 4 अगस्त को दुबई और ओमान की कंपनियों का मेगा जॉब इंटरव्यू, हजारों पदों पर भर्ती, देखे! #DubaiJobs #DubaiInterview #Darbhanga #Mithila #GulfJobs #OverseasJobs #JobOpportunity #DarbhangaNews #BiharJobs #Jobs2026 #EmploymentNews #MithilaNews Darbhanga में 4 अगस्त को दुबई और ओमान की कंपनियों का मेगा जॉब इंटरव्यू, हजारों पदों पर भर्ती, देखे! #DubaiJobs #DubaiInterview #Darbhanga #Mithila #GulfJobs #OverseasJobs #JobOpportunity #DarbhangaNews #BiharJobs #Jobs2026 #EmploymentNews #MithilaNews
    1
    Darbhanga में 4 अगस्त को दुबई और ओमान की कंपनियों का मेगा जॉब इंटरव्यू, हजारों पदों पर भर्ती, देखे!

#DubaiJobs #DubaiInterview #Darbhanga #Mithila #GulfJobs #OverseasJobs #JobOpportunity #DarbhangaNews #BiharJobs #Jobs2026 #EmploymentNews #MithilaNews
Darbhanga में 4 अगस्त को दुबई और ओमान की कंपनियों का मेगा जॉब इंटरव्यू, हजारों पदों पर भर्ती, देखे!
#DubaiJobs #DubaiInterview #Darbhanga #Mithila #GulfJobs #OverseasJobs #JobOpportunity #DarbhangaNews #BiharJobs #Jobs2026 #EmploymentNews #MithilaNews
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    6 min ago
  • समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण की मांग उठाई। इसके साथ ही सेवा सुरक्षा की गारंटी, ईएसआई, पीएफ और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने की मांग दोहराई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी सेवा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार राम ने की, जबकि कई कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा। जनक्रांति हिंदी न्यूज़ के लिए समस्तीपुर से रिपोर्ट।
    1
    समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। 
राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और कर्मचारी शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण की मांग उठाई। इसके साथ ही सेवा सुरक्षा की गारंटी, ईएसआई, पीएफ और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
सफाईकर्मियों ने ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन नियुक्त करने की मांग दोहराई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी सेवा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार राम ने की, जबकि कई कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।
जनक्रांति हिंदी न्यूज़ के लिए समस्तीपुर से रिपोर्ट।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • जिला प्रशासन के आदेश पर मोहिउद्दीन नगर के लक्ष्मी गैस एजेंसी का खुला दफ्तर। गैस उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत जिला प्रशासन के आदेश पर मोहिउद्दीन नगर के लक्ष्मी गैस एजेंसी का खुला दफ्तर। गैस उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत । जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय है जहां बीते दिनों गैस उपभोक्ता अभिनाश झा, बड़ा बाबू सहित अन्य कई उपभोक्ताओं के शिकायतों पर जिलाधिकारी ने 12 जून 2026 को संज्ञान लेते हुए लक्ष्मी गैस एजेंसी कार्यालय में छापेमारी की थी। जिसमें जांच के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने, ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने तथा एनएच-122बी के किनारे उपभोक्ताओं को लंबी कतार में खड़ा रखने जैसे अन्य कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान कई अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए कार्यालय को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। आज जिलाधिकारी के ही आदेश पर पटोरी दंडाधिकारी राजीव कुमार एवं PSI नीतीश कुमार की मौजूदगी में उक्त गैस एजेंसी कार्यालय को पुनः खोल दिया गया। कार्यालय खुलने की खबर पाते ही क्षेत्र के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी की संचालक सुमन कुमारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से कार्यालय खोलने की गुहार लगाई थी। जिसमें दिए गए आवेदन में बताया था कि कार्यालय बंद रहने के कारण उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, न्यू गैस कनेक्शन, सहित अन्य कई जरूरी कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं हालांकि, आम उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त एजेंसी कार्यालय को पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों के आवश्यक कार्य बाधित न हों। उन्होंने यह भी किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शी व्यवस्था अपनाने, निर्धारित सरकारी दर पर गैस उपलब्ध कराने तथा सभी सेवाएं नियमों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया गया है। वैसे पूर्व में दर्ज शिकायतों और अनियमितताओं की जांच अभी भी जारी है।
    1
    जिला प्रशासन के आदेश पर मोहिउद्दीन नगर के लक्ष्मी गैस एजेंसी का  खुला दफ्तर।
गैस उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत 
जिला प्रशासन के आदेश पर मोहिउद्दीन नगर के लक्ष्मी गैस एजेंसी का  खुला दफ्तर।
गैस उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत ।
जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के हनुमान नगर  स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय है जहां बीते दिनों गैस उपभोक्ता अभिनाश झा, बड़ा बाबू सहित अन्य कई उपभोक्ताओं के शिकायतों पर 
जिलाधिकारी ने 12 जून 2026 को संज्ञान लेते हुए लक्ष्मी गैस एजेंसी कार्यालय में  छापेमारी की थी। जिसमें जांच के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने, ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने तथा एनएच-122बी के किनारे उपभोक्ताओं को लंबी कतार में खड़ा रखने जैसे अन्य कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।
जांच के दौरान कई अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए कार्यालय को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।
आज जिलाधिकारी के ही आदेश पर पटोरी दंडाधिकारी राजीव कुमार एवं PSI नीतीश कुमार की मौजूदगी में उक्त गैस एजेंसी कार्यालय को पुनः खोल दिया गया। 
कार्यालय खुलने की खबर पाते ही क्षेत्र के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी की संचालक सुमन कुमारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी  
से कार्यालय खोलने की गुहार लगाई थी।
जिसमें दिए गए आवेदन में बताया था कि कार्यालय बंद रहने के कारण उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, न्यू गैस कनेक्शन, सहित अन्य कई जरूरी कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं 
हालांकि, आम उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त एजेंसी कार्यालय को पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों के आवश्यक कार्य बाधित न हों।
उन्होंने यह भी किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शी व्यवस्था अपनाने, निर्धारित सरकारी दर पर गैस उपलब्ध कराने तथा सभी सेवाएं नियमों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया गया है।
वैसे पूर्व में दर्ज शिकायतों और अनियमितताओं की जांच अभी भी जारी है।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.