logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडवा में स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख़ ANCHOR- खंडवा के कोरगला रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किमी दूर से हीं दूर तक काला धुआं आसमान में दिखाई देने लगा। खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दरअसल कोरगला रोड पर सैयद रमजान के इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में बड़ी संख्या में स्क्रैप के फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। आग लगते ही गोदाम में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर फाइटर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग की इस घटना में गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना में करीब 8 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

16 hrs ago
user_KHANDWA LIVE
KHANDWA LIVE
Press Reporter खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

खंडवा में स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख़ ANCHOR- खंडवा के कोरगला रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किमी दूर से हीं दूर तक काला धुआं आसमान में दिखाई देने लगा। खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दरअसल कोरगला रोड पर सैयद रमजान के इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में बड़ी संख्या में स्क्रैप के फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। आग लगते ही गोदाम में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर फाइटर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग की इस घटना में गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना में करीब 8 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

  • user_User6064
    User6064
    Harda, Madhya Pradesh
    😡
    2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Danish Raza Khan
    1
    Post by Danish Raza Khan
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Ajaj Khan
    1
    Post by Ajaj Khan
    user_Ajaj Khan
    Ajaj Khan
    गोगाँव, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट पीथमपुर, सेक्टर नंबर 3 पीथमपुर के सेक्टर नंबर 3 में सतनाला कंपनी के पास नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कचरा गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कचरे में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़की हो सकती है। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट
पीथमपुर, सेक्टर नंबर 3
पीथमपुर के सेक्टर नंबर 3 में सतनाला कंपनी के पास नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कचरा गाड़ी जलकर खाक हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कचरे में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़की हो सकती है।
सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।
    1
    इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है।
दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे।
इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था।
जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Dharmendra Yogi
    1
    Post by Dharmendra Yogi
    user_Dharmendra Yogi
    Dharmendra Yogi
    Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Danish Raza Khan
    1
    Post by Danish Raza Khan
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट महू, जिला इंदौर महू क्षेत्र के ग्राम भगोरा के पास गिट्टी खदान के नजदीक एक किसान जगदीश बाग वाले के खेत में बिजली की लाइन में फॉल्ट होने से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 6 से 7 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अंकित मकवाना, राधेश्याम, रितेश और देवकरण मेडा सहित कई ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान नर्मदा पाइपलाइन के वॉलमैन ने भी तत्परता दिखाते हुए पाइपलाइन का वाल्व खोलकर पानी उपलब्ध कराया, जिससे ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी मदद मिली और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक किसान की करीब 6–7 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट
महू, जिला इंदौर
महू क्षेत्र के ग्राम भगोरा के पास गिट्टी खदान के नजदीक एक किसान जगदीश बाग वाले  के खेत में बिजली की लाइन में फॉल्ट होने से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 6 से 7 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अंकित मकवाना, राधेश्याम, रितेश और देवकरण मेडा सहित कई ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
इस दौरान नर्मदा पाइपलाइन के वॉलमैन ने भी तत्परता दिखाते हुए पाइपलाइन का वाल्व खोलकर पानी उपलब्ध कराया, जिससे ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी मदद मिली और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि तब तक किसान की करीब 6–7 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कन्नौद क्षेत्र मे मजदूरों की कमी के चलते किसान एक ही मशीन से गेहु व भुसा निकाल रहे कन्नौद। इस समय अधिकांश किसान गेहूं चने की फसल निकालने में व्यस्त है ।मजदूरों के नहीं मिलने से किसानों ने अब ऐसी मशीनों का उपयोग करने लगा है कि यह भूसा ओर गेहूं दोनों एक साथ निकाल रही है। इसी साल यह मशीन बाजार में इस क्षेत्र में पहली बार आई है। प्रति एकड़ छह हजार रूपए में गेहूं ओर भूसा दोनों निकाल रही है।किसानों का कहना है कि यह मशीन मजदूरों की मजदूरी से भी सस्ता पड़ रहा है। मजदूर मिल भी नहीं रहे है। अब तो स्थिति यह है कि मजदूर काम करना ही नहीं चाहते ऐसे में यह मशीन किसानों के लिए रामबाण साबित हो गई है।किसान कमल जोनवाल, शिवप्रसाद राठौर, नीरज पटाक, नंदलाल जोनवाल, ने बताया कि इस बार गेहूं सभी किसानों के अच्छे निकल रहे है।अधिक उत्पादन से किसान खुश है। रात दिन जो किसान मेहनत करता है गेहूं का उत्पादन देखकर खुशी का ठिकाना नहीं है। पिछले साल यह उत्पादन बहुत अच्छा नहीं था ।
    1
    कन्नौद क्षेत्र मे मजदूरों की कमी के चलते किसान एक ही मशीन से गेहु व भुसा निकाल रहे
कन्नौद। इस समय अधिकांश किसान गेहूं चने की फसल निकालने में व्यस्त है ।मजदूरों के नहीं मिलने से किसानों ने अब ऐसी मशीनों का उपयोग करने लगा है कि यह भूसा ओर गेहूं दोनों एक साथ निकाल रही है। इसी साल यह मशीन बाजार में इस क्षेत्र में पहली बार आई है। प्रति एकड़ छह हजार रूपए में गेहूं ओर भूसा दोनों  निकाल रही है।किसानों का कहना है कि यह मशीन मजदूरों की मजदूरी से भी सस्ता पड़ रहा है। मजदूर मिल भी नहीं रहे है।  अब तो स्थिति यह है कि मजदूर काम करना ही नहीं चाहते ऐसे में यह मशीन किसानों के लिए रामबाण साबित हो गई है।किसान कमल जोनवाल, शिवप्रसाद राठौर, नीरज पटाक, नंदलाल जोनवाल, ने  बताया कि इस बार गेहूं सभी किसानों के अच्छे निकल रहे है।अधिक उत्पादन से किसान खुश है। रात दिन जो किसान मेहनत करता है गेहूं का उत्पादन देखकर खुशी का ठिकाना नहीं है। पिछले साल यह उत्पादन बहुत अच्छा नहीं था ।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.