logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खातेगांव। नेमावर थाना क्षेत्र के बीजलगाँव गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, 05 एकड़ के करीब गेहूं फ़सल जलकर खाक... अज्ञात काराणो से लगी आग, ग्रामीणकी मदद से आग पर काबू पाया गया, सूचना के बाद फायरब्रिगेड और पुलिसटीम पहुंची। किसान ने बताया 5 एकड़ खेत जलकर खाक हो गया हैं, ट्रेक्टर से किसानो ने आग पर काबू पाया।पुलिस ने पंचनामा बनाया हैं।

17 hrs ago
user_Dharmendra Yogi
Dharmendra Yogi
Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

खातेगांव। नेमावर थाना क्षेत्र के बीजलगाँव गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, 05 एकड़ के करीब गेहूं फ़सल जलकर खाक... अज्ञात काराणो से लगी आग, ग्रामीणकी मदद से आग पर काबू पाया गया, सूचना के बाद फायरब्रिगेड और पुलिसटीम पहुंची। किसान ने बताया 5 एकड़ खेत जलकर खाक हो गया हैं, ट्रेक्टर से किसानो ने आग पर काबू पाया।पुलिस ने पंचनामा बनाया हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dharmendra Yogi
    1
    Post by Dharmendra Yogi
    user_Dharmendra Yogi
    Dharmendra Yogi
    Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कन्नौद क्षेत्र मे मजदूरों की कमी के चलते किसान एक ही मशीन से गेहु व भुसा निकाल रहे कन्नौद। इस समय अधिकांश किसान गेहूं चने की फसल निकालने में व्यस्त है ।मजदूरों के नहीं मिलने से किसानों ने अब ऐसी मशीनों का उपयोग करने लगा है कि यह भूसा ओर गेहूं दोनों एक साथ निकाल रही है। इसी साल यह मशीन बाजार में इस क्षेत्र में पहली बार आई है। प्रति एकड़ छह हजार रूपए में गेहूं ओर भूसा दोनों निकाल रही है।किसानों का कहना है कि यह मशीन मजदूरों की मजदूरी से भी सस्ता पड़ रहा है। मजदूर मिल भी नहीं रहे है। अब तो स्थिति यह है कि मजदूर काम करना ही नहीं चाहते ऐसे में यह मशीन किसानों के लिए रामबाण साबित हो गई है।किसान कमल जोनवाल, शिवप्रसाद राठौर, नीरज पटाक, नंदलाल जोनवाल, ने बताया कि इस बार गेहूं सभी किसानों के अच्छे निकल रहे है।अधिक उत्पादन से किसान खुश है। रात दिन जो किसान मेहनत करता है गेहूं का उत्पादन देखकर खुशी का ठिकाना नहीं है। पिछले साल यह उत्पादन बहुत अच्छा नहीं था ।
    1
    कन्नौद क्षेत्र मे मजदूरों की कमी के चलते किसान एक ही मशीन से गेहु व भुसा निकाल रहे
कन्नौद। इस समय अधिकांश किसान गेहूं चने की फसल निकालने में व्यस्त है ।मजदूरों के नहीं मिलने से किसानों ने अब ऐसी मशीनों का उपयोग करने लगा है कि यह भूसा ओर गेहूं दोनों एक साथ निकाल रही है। इसी साल यह मशीन बाजार में इस क्षेत्र में पहली बार आई है। प्रति एकड़ छह हजार रूपए में गेहूं ओर भूसा दोनों  निकाल रही है।किसानों का कहना है कि यह मशीन मजदूरों की मजदूरी से भी सस्ता पड़ रहा है। मजदूर मिल भी नहीं रहे है।  अब तो स्थिति यह है कि मजदूर काम करना ही नहीं चाहते ऐसे में यह मशीन किसानों के लिए रामबाण साबित हो गई है।किसान कमल जोनवाल, शिवप्रसाद राठौर, नीरज पटाक, नंदलाल जोनवाल, ने  बताया कि इस बार गेहूं सभी किसानों के अच्छे निकल रहे है।अधिक उत्पादन से किसान खुश है। रात दिन जो किसान मेहनत करता है गेहूं का उत्पादन देखकर खुशी का ठिकाना नहीं है। पिछले साल यह उत्पादन बहुत अच्छा नहीं था ।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • इंदौर के पिपलियाना में बाबा ट्रेवल्स की बस डिपो में खड़ी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया दुआ इतना आसमान उड़ता हुआ दिखा की लोक दशक में आ गया आसमान में काफी दूर से दिख रहा था
    2
    इंदौर के पिपलियाना में बाबा ट्रेवल्स की बस डिपो में खड़ी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया दुआ इतना आसमान उड़ता हुआ दिखा की लोक दशक में आ गया आसमान में काफी दूर से दिख रहा था
    user_Satyanarayan D. panwar
    Satyanarayan D. panwar
    नसरुल्लागंज, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं। पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।
    1
    शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार
सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं।
पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं।
पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • चैनपुर सरकार में हुई हत्या के मामले में थाना हरसूद पुलिस द्वारा आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार खंडवा, 08.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चैनपुर सरकार चौकी आशापुर थाना हरसूद क्षेत्र में राहुल पिता गजराज बंजारा द्वारा उसकी माँ अनिताबाई पति गजराज बंजारा के सिर मे ईंट मारकर चोट पहुँचाई है सूचना पर तत्काल चौकी आशापुर की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची वहां पर मजरूहा अनिताबाई को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल हरसूद लेकर गये, जहाँ पर डाक्टर द्वारा उक्त मजरूहा अनिताबाई को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर थाना हरसूद पर मर्ग क्र. 24/2026 धारा 194 BNSS के अंतर्गत मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया। मर्ग जाँच मे चश्मदीद साक्षियों ने अपने कथनों में बताया कि दिनांक 08/03/2026 को मृतिका अनिता उर्फ सुलीबाई अपने घर पर थी कि शाम करीबन 4 बजे चिल्ला चोट की आवाज आई तो दोनो साक्षी अनिता बाई के घर गये देखा तो घर के दरवाजे पर उसका लड़का राहुल खडा था और किसी को घर के अंदर जाने नहीं दे रहा था और कह रह था कि उसकी मां अनिता शराब पीती रहती है उसके पिताजी अपाहिज है जिसका ध्यान नहीं रखती है और खाना नहीं देती है तो इसी कारण उसने घर में ईंट से मां अनिता को सर में मार दिया है,जिससे उसकी मां मर गई है। फिर सभी के सामने राहुल ने अपने मोबाईल से 112 पुलिस को भी इस बात की सूचना दी कि उसने अपने घर पर ईंट से मां को मारा है जो मर गई है। जांच में घटना स्थल पर एफएसएल यूनिट के साथ मिलकर निरीक्षण किया गया व मृतिका के शव का पीएम कराया गया।डाक्टर से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त कर एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी राहुल पिता गजराज जाति बंजारा निवासी ग्राम चैनपुर सरकार के द्वारा हत्या किया जाना पाये जाने पर उसके विरुद्ध धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पु.अ. (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरसूद निरी. राजकुमार राठौर एवं चौकी प्रभारी आशापुर उनि संतोष सांवले की टीम द्वारा आरोपी राहुल पिता गजराज जाति बंजारा उम्र 20 साल निवासी ग्राम चैनपुर सरकार को तत्परता से 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया। सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरी. राजकुमार राठौर, चौकी प्रभारी आशापुर उनि संतोष सांवले, प्रआर. 729 लोकेश हिरवे, आर. 812 राजेश, आर. 101 अनिल की सराहनीय भूमिका रही है।
    1
    चैनपुर सरकार में हुई हत्या के मामले में थाना हरसूद पुलिस द्वारा 
आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 08.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चैनपुर सरकार चौकी आशापुर थाना हरसूद क्षेत्र में राहुल पिता गजराज बंजारा द्वारा उसकी माँ अनिताबाई पति गजराज बंजारा के सिर मे ईंट मारकर चोट पहुँचाई है सूचना पर तत्काल चौकी आशापुर की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची वहां पर मजरूहा अनिताबाई को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल हरसूद लेकर गये, जहाँ पर डाक्टर द्वारा उक्त मजरूहा अनिताबाई को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर थाना हरसूद पर मर्ग क्र. 24/2026 धारा 194 BNSS के अंतर्गत मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया। मर्ग जाँच मे चश्मदीद साक्षियों ने अपने कथनों में बताया कि दिनांक 08/03/2026 को मृतिका अनिता उर्फ सुलीबाई अपने घर पर थी कि शाम करीबन 4 बजे चिल्ला चोट की आवाज आई तो दोनो साक्षी अनिता बाई के घर गये देखा तो घर के दरवाजे पर उसका लड़का राहुल खडा था और किसी को घर के अंदर जाने नहीं दे रहा था और कह रह था कि उसकी मां अनिता शराब पीती रहती है उसके पिताजी अपाहिज है जिसका ध्यान नहीं रखती है और खाना नहीं देती है तो इसी कारण उसने घर में ईंट से मां अनिता को सर में मार दिया है,जिससे उसकी मां मर गई है। फिर सभी के सामने राहुल ने अपने मोबाईल से 112 पुलिस को भी इस बात की सूचना दी कि उसने अपने घर पर ईंट से मां को मारा है जो मर गई है। जांच में घटना स्थल पर एफएसएल यूनिट के साथ मिलकर निरीक्षण किया गया व मृतिका के शव का पीएम कराया गया।डाक्टर से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त कर एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी राहुल पिता गजराज जाति बंजारा निवासी ग्राम चैनपुर सरकार के द्वारा हत्या किया जाना पाये जाने पर उसके विरुद्ध धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध  का कायम कर विवेचना मे लिया गया। 
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पु.अ. (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरसूद निरी. राजकुमार राठौर एवं चौकी प्रभारी आशापुर उनि संतोष सांवले की टीम द्वारा आरोपी राहुल पिता गजराज जाति बंजारा उम्र 20 साल निवासी ग्राम चैनपुर सरकार को तत्परता से 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरी. राजकुमार राठौर, चौकी प्रभारी आशापुर उनि संतोष सांवले, प्रआर. 729 लोकेश हिरवे, आर. 812 राजेश, आर. 101 अनिल की सराहनीय भूमिका रही है।
    user_Jay kanare
    Jay kanare
    हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • छीपाबड़ के पास खिड़कियां क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई। और मकोडिया में ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली | शॉर्ट सर्किट से लगी आग आखिर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण है और किसानों को राहत कब मिलेगी?
    1
    छीपाबड़ के पास खिड़कियां क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई।
और मकोडिया में ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली | शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आखिर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण है और किसानों को राहत कब मिलेगी?
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    Local News Reporter सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Sajid Pathan
    1
    Post by Sajid Pathan
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • शादी में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी नहर में पलटी, 16 घायल, 6 गंभीर जिला चिकत्सालय रेफर सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के ग्राम दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और डायल 112 व एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है। घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग नर्मदापुरम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. ब्रजेश राजपूत ने बताया कि बाबड़िया भाऊ के पास एक तूफान गाड़ी नहर में पलटने से कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। इन लोग हुए घायल रिंशी साहू (14), मिथिलेश साहू (40), कमल साहू (70), ओमवती बाई (69), राघव साहू (5), शिवान्या (18 माह), सोनम साहू (30), विजय साहू (58), गीता साहू (50), राजेश (60), सुमन (55), राजू बाई (60), मालती (65), रामभरोस (63), गुलाब सिंह (62) और मुनिया साहू (42) घायल हुए हैं।
    1
    शादी में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी नहर में पलटी, 16 घायल, 6 गंभीर जिला चिकत्सालय रेफर
सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के ग्राम दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और डायल 112 व एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है।
घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग नर्मदापुरम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घायलों का उपचार कर रहे डॉ. ब्रजेश राजपूत ने बताया कि बाबड़िया भाऊ के पास एक तूफान गाड़ी नहर में पलटने से कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है।
वहीं शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
इन लोग हुए घायल
रिंशी साहू (14), मिथिलेश साहू (40), कमल साहू (70), ओमवती बाई (69), राघव साहू (5), शिवान्या (18 माह), सोनम साहू (30), विजय साहू (58), गीता साहू (50), राजेश (60), सुमन (55), राजू बाई (60), मालती (65), रामभरोस (63), गुलाब सिंह (62) और मुनिया साहू (42) घायल हुए हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.