logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समृद्धि यात्रा पर मधेपुरा पहुंचे नीतीश कुमार, 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री लेसीं सिंह, विधान पार्षद ललन शराफ, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादवऔर विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा में करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और करीब 86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। इनमें मुरलीगंज चौक से योगीराज तक सड़क चौड़ीकरण, मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना, प्रेक्षा भवन निर्माण, चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन, सिंहेश्वर धाम का विकास, चौसा और आलमनगर में सड़क चौड़ीकरण तथा विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में 3 लाख 95 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाने और दूध उत्पादन समितियों के गठन की भी योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है। अगले पांच वर्षों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है और राज्य में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल खचाखच भरा रहा और पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाइट --नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार

1 hr ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
1 hr ago

समृद्धि यात्रा पर मधेपुरा पहुंचे नीतीश कुमार, 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री लेसीं सिंह, विधान पार्षद ललन शराफ, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादवऔर विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा में करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और करीब

86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। इनमें मुरलीगंज चौक से योगीराज तक सड़क चौड़ीकरण, मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना, प्रेक्षा भवन निर्माण, चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन, सिंहेश्वर धाम का विकास, चौसा और आलमनगर

में सड़क चौड़ीकरण तथा विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में 3 लाख 95 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाने और दूध उत्पादन समितियों के गठन की भी योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना

है। अगले पांच वर्षों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है और राज्य में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल खचाखच भरा रहा और पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाइट --नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार

More news from बिहार and nearby areas
  • hsjbss shshe wjsk Mela sshhd eejdbe wmalzb
    1
    hsjbss shshe wjsk Mela sshhd eejdbe wmalzb
    user_Dilkhush Kumar
    Dilkhush Kumar
    Police Officer बरहरा, पूर्णिया, बिहार•
    18 min ago
  • ​नवहट्टा (सहरसा)। बिहार सरकार एक ओर स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है, वहीं सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत बराही से व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ शौचालय की सुविधा न होने के कारण अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क को ही लोगों ने शौचालय बना दिया है, जिससे न केवल यातायात बाधित है बल्कि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ​अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण और पक्की सड़क पर महादलित बस्ती के लोगों द्वारा शौचालय किए जाने से पूरी सड़क गंदगी से पट गई है। इसी परिसर में स्कूल के अलावा पशु चिकित्सालय, उप-स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। गंदगी के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है और करीब एक हजार घरों की आबादी इस नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर है। ​प्रशासनिक भ्रष्टाचार का आरोप ​ग्रामीणों का कहना है कि राम टोला में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण चार साल पहले शुरू हुआ था, जो आज भी अर्धनिर्मित है। आरोप है कि प्रखंड प्रशासन की मिलीभगत से कागजों पर शौचालय निर्माण की राशि का गबन कर लिया गया है। करीब 400 महादलित परिवारों के पास शौचालय की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वे सड़क का उपयोग करने को विवश हैं। ​प्रधानाध्यापक ने लगाई न्याय की गुहार ​विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कामेश्वर सिंह आजाद ने नवहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गंदगी और बदबू के कारण इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का कक्षा में बैठना मुश्किल हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ​अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार की कार्यकुशलता की चर्चा ​मामले की गंभीरता को देखते हुए नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया है। विशेष रूप से अपर थानाध्यक्ष श्री रौशन कुमार को इस मामले की जांच और कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है। ​अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता की स्थानीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं। श्री रौशन कुमार ने कार्यभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी परिसर और सार्वजनिक सड़क को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और धरातल पर जांच की तत्परता ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल कर गंदगी फैलाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसेंगे। ​थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि जो भी व्यक्ति सरकारी भवन के प्रांगण और सड़क पर गंदगी फैलाकर जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगा, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    ​नवहट्टा (सहरसा)। बिहार सरकार एक ओर स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है, वहीं सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत बराही से व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ शौचालय की सुविधा न होने के कारण अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क को ही लोगों ने शौचालय बना दिया है, जिससे न केवल यातायात बाधित है बल्कि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ​अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण और पक्की सड़क पर महादलित बस्ती के लोगों द्वारा शौचालय किए जाने से पूरी सड़क गंदगी से पट गई है। इसी परिसर में स्कूल के अलावा पशु चिकित्सालय, उप-स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। गंदगी के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है और करीब एक हजार घरों की आबादी इस नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर है।
​प्रशासनिक भ्रष्टाचार का आरोप
​ग्रामीणों का कहना है कि राम टोला में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण चार साल पहले शुरू हुआ था, जो आज भी अर्धनिर्मित है। आरोप है कि प्रखंड प्रशासन की मिलीभगत से कागजों पर शौचालय निर्माण की राशि का गबन कर लिया गया है। करीब 400 महादलित परिवारों के पास शौचालय की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वे सड़क का उपयोग करने को विवश हैं। ​प्रधानाध्यापक ने लगाई न्याय की गुहार ​विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कामेश्वर सिंह आजाद ने नवहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गंदगी और बदबू के कारण इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का कक्षा में बैठना मुश्किल हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
​अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार की कार्यकुशलता की चर्चा
​मामले की गंभीरता को देखते हुए नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया है। विशेष रूप से अपर थानाध्यक्ष श्री रौशन कुमार को इस मामले की जांच और कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।
​अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता की स्थानीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं। श्री रौशन कुमार ने कार्यभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी परिसर और सार्वजनिक सड़क को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और धरातल पर जांच की तत्परता ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल कर गंदगी फैलाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसेंगे।
​थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि जो भी व्यक्ति सरकारी भवन के प्रांगण और सड़क पर गंदगी फैलाकर जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगा, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by मिथलेश कुमार यादव
    2
    Post by मिथलेश कुमार यादव
    user_मिथलेश कुमार यादव
    मिथलेश कुमार यादव
    नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    7 hrs ago
  • इस सड़क की चौड़ाई लगभग 60 फिट है जिसमें ग्रामीणों और किसानों द्वारा इसकी चौड़ाई मात्र 10 फीट बची है
    1
    इस सड़क की चौड़ाई लगभग 60 फिट है जिसमें ग्रामीणों और किसानों द्वारा इसकी चौड़ाई मात्र 10 फीट बची है
    user_Akhilesh chauhan
    Akhilesh chauhan
    छातापुर, सुपौल, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Shoaib Alam
    2
    Post by Shoaib Alam
    user_Shoaib Alam
    Shoaib Alam
    नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
  • ​नौहट्टा (सहरसा)। रसोई गैस की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी का असर स्थानीय स्तर पर साफ दिखने लगा है। सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित मां भगवती एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दाम बढ़ने की खबर मिलते ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ​सुबह से ही लगी रही लंबी कतारें ​गैस एजेंसी के खुलते ही उपभोक्ताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कतार में खड़े उपभोक्ताओं के चेहरों पर बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता साफ झलक रही थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गैस के दामों में बार-बार हो रही वृद्धि से रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। ​जानकारी के लिए भी पहुंचे लोग ​एजेंसी पर न केवल सिलेंडर लेने वाले, बल्कि कीमतों में हुई सटीक वृद्धि की जानकारी लेने वाले लोगों का भी तांता लगा रहा। कई उपभोक्ता इस उम्मीद में पहुंचे थे कि शायद उन्हें पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल जाए। ​लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।लोगो का कहना हैँ हम सुबह 7 बजे से ही लाइन में लगे हैं ताकि समय पर गैस मिल सके।" — एक स्थानीय उपभोक्ता ​एजेंसी प्रबंधन की स्थिति ​भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि ऊपर से ही कीमतें बढ़ने के निर्देश मिले हैं, जिसके बाद नए रेट लागू कर दिए गए हैं। स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार वितरण किया जा रहा है।
    1
    ​नौहट्टा (सहरसा)। रसोई गैस की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी का असर स्थानीय स्तर पर साफ दिखने लगा है। सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित मां भगवती एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दाम बढ़ने की खबर मिलते ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
​सुबह से ही लगी रही लंबी कतारें
​गैस एजेंसी के खुलते ही उपभोक्ताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कतार में खड़े उपभोक्ताओं के चेहरों पर बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता साफ झलक रही थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गैस के दामों में बार-बार हो रही वृद्धि से रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
​जानकारी के लिए भी पहुंचे लोग
​एजेंसी पर न केवल सिलेंडर लेने वाले, बल्कि कीमतों में हुई सटीक वृद्धि की जानकारी लेने वाले लोगों का भी तांता लगा रहा। कई उपभोक्ता इस उम्मीद में पहुंचे थे कि शायद उन्हें पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल जाए।
​लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।लोगो का कहना हैँ हम सुबह 7 बजे से ही लाइन में लगे हैं ताकि समय पर गैस मिल सके।" — एक स्थानीय उपभोक्ता
​एजेंसी प्रबंधन की स्थिति
​भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि ऊपर से ही कीमतें बढ़ने के निर्देश मिले हैं, जिसके बाद नए रेट लागू कर दिए गए हैं। स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार वितरण किया जा रहा है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Ranjeet
    1
    Post by Ranjeet
    user_Ranjeet
    Ranjeet
    राघोपुर, सुपौल, बिहार•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.