धूमधाम से मनाई गई महर्षि मेँहीँ की 142वीं जयंती,कई कार्यक्रम आयोजित पीरपैंती के मानिकपुर स्थित महर्षि मेँहीँ ज्ञान एवं ध्यानपीठ तथा महर्षि मेँहीँ भागवतधाम शेरमारी सहित विभिन्न आश्रमों में सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।श्री सद्गुरु की जयकारे और बाजे-गाजे के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई।विशेष कार्यक्रमों में स्तुति-विनती, भजन-कीर्तन, पुष्पांजलि, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश, प्रसाद वितरण और भंडारा शामिल था।प्रवक्ताओं ने अपने प्रवचन में गुरु महाराज के जीवन-दर्शन पर व्यापक चर्चा की। डॉ शिवनाथ ने कहा कि महर्षि मेँहीँ ज्ञान एवं ध्यानपीठ एक सम्पूर्ण संतमत सिद्धाश्रम है क्योंकि यहाँ गुरु महाराज के साथ महर्षि संतसेवी और महर्षि शाही स्वामी जी महाराज भी आये हैं।ज्ञान के प्रतीक महर्षि संतसेवी और ध्यान के प्रतीक महर्षि शाही बाबा के कारण ही आश्रम का नाम महर्षि मेँहीँ ज्ञान एवं ध्यानपीठ पड़ा है। इसीलिए यह एक सम्पूर्ण सिद्धाश्रम है जो कुप्पाघाट और मणियारपुर का एक साथ दर्शन कराता है।मुख्य वक्ता आचार्य स्वामी भागवतानन्द जी महाराज ने कहा कि ये आश्रम दिवंगत जुगाली देवी, शंकरलाल तुलस्यान, मंगलसाह, विश्वनाथ साह, गोकुल साह, श्यामसुंदर कटारूका, स्वामी कलाधर बाबा, शारदा बाबा, गोविंद साह आदि की धरोहर है, इसे संभालकर रखिए।आगे उन्होंने कहा कि मैंने बीस वर्षों तक इस आश्रम की सेवा की है और धूमधाम से पहले भी जयंती मनाते थे।जिसकी शोभायात्रा शेरमारी सहित कई गाँवों तक जाती थी।प्रमोद और मनोज पासवान सहित मलिकपुर की साध्वी कंचनबाई संतमत आश्रम की संचालिका गोमती देवी ने शोभायात्रा में शामिल सज्जनों को दही की लस्सी पिलाकर स्वागत की।अध्यक्ष प्रताप नारायण राय ने कहा कि स्वामी भागवतानन्द बाबा सब दिन गुरुजयंती में यहां आते हैं और आगे भी उन्हें सम्मान के साथ यहां बुलाते रहेंगे।दिनेश बाबा ने कहा कि गुरु महाराज पहुंचे हुए संत थे।मौके पर विजय साह, सुबोध, मंगल, नरेश, रामचंद्र, सुमित, अमित, प्रकाश, सुरेश शर्मा, श्रीमत देवीजी, अंजू, हरि, रामाशीष ठाकुर, गोपाल पंडित, तेजनारायण, प्रमिला, रेणु आदि मौजूद थे।

- भागलपुर जगदीशपुर अंचल क्षेत्र स्थित साप्ताहिक हटिया बाजार में अवैध वसूली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी हटिया होने के बावजूद यहां गैर-सरकारी व्यक्तियों द्वारा मनमाने तरीके से लगान वसूला जा रहा है, जिससे छोटे व्यवसायियों में भारी नाराजगी व्याप्त है ग्रामीणों के अनुसार, यह वसूली प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को लगने वाले हाट के दौरान की जाती है दुकानदारों से ₹50 से लेकर ₹400 तक की राशि ली जाती है, लेकिन इसके बदले कोई रसीद या कूपन नहीं दिया जाता। ऐसे में यह पूरी प्रक्रिया अवैध वसूली का रूप लेती नजर आ रही है स्थानीय दुकानदार राकेश कुमार ने बताया,जब यह सरकारी हटिया है, तो हमें कोई आधिकारिक रसीद क्यों नहीं दी जाती पैसे देने के बाद भी हमें किसी प्रकार का प्रमाण नहीं मिलता। विरोध करने पर धमकी दी जाती है कि हटिया में दुकान लगानी है तो पैसे दो, नहीं तो यहां से चले जाओ एक अन्य दुकानदार राहुल ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत अंचलाधिकारी से की, लेकिन उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया। इससे दुकानदारों में और अधिक आक्रोश फैल गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध वसूली में अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों की मिलीभगत है। विशेष रूप से अंचल के नाजीर समेत 7-8 लोगों का एक समूह दबाव बनाकर पैसे वसूलता है। विरोध करने पर दुकानदारों को डराया-धमकाया जाता है, जिसके कारण कई लोग खुलकर सामने आने से कतराते हैं।इस संबंध में अंचलाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन “नॉट रीचेबल” बताया गया, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में गहरा रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही हटिया में वसूली की पारदर्शी और वैध व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बढ़ते विरोध के बीच जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।1
- पुलिस पर हमले के आरोप में 26 लोगों को किया गया गिरफ्तार, थाना प्रभारी हुए थे गंभीर रूप से घा*यल।1
- जानकारी के अनुसार अजीत कुमार (कुर्सेला) और नीतू कुमारी (बरियारपुर, मुंगेर) की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार की मर्जी के बिना 29 अप्रैल को दोनों घर से फरार हो गए। रात कुर्सेला में एक दोस्त के यहां बिताई और अगले दिन शादी करने नवगछिया पहुंचे।1
- Post by Aßíf ælæm1
- कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला जुराबगंज में बुधवार को पुलिस ने फरार वारंटी संजय यादव (पिता–नंदू यादव) के घर कुर्की की कार्रवाई की। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम दलबल के साथ वारंटी के आवास पर पहुँची और गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान वारंटी के परिजनों को कुर्की वारंट की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार घर में उपलब्ध चल-अचल संपत्ति का सत्यापन किया गया। इसके बाद विधि सम्मत तरीके से कुर्की करते हुए घर में मौजूद सामानों को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुर्क किए गए सामानों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।1
- Post by Amit kumar1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- भागलपुर धोधा व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले घोघा थाना क्षेत्र का कुख्यात चंद्रभानू उर्फ टिब्बा मंडल व उसके सहयोगी अकबाली यादव को पुलिस ने धर दबोचा. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कूमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने कांड के प्राथमिक अभियुक्त अकबाली यादव पिता गोरेलाल यादव को एकचारी दियरा के उसयारी बासा से गिरफ्तार किया व अकबाली के निशानदेही पर बड़ी मोहनपुर ख्वासपुर एकचारी दियरा स्थित जटाधारी बाबा मंदिर के समीप से चंद्रभानू उर्फ टिब्बा मंडल को से गिरफ्तार किया.टिब्बा के खिलाफ बीते 29 दिसंबर 2025 को पन्नूचक निवासी स्व. जगदीस साह के पुत्र संजीव गुप्ता ने रंगदारी मांगने को लेकर घोघा थाना में मामला दर्ज कराया था जिसको लेकर यह कार्यवाही की गई है यह जानकारी कहलगांव एसडीपीओ 2 पंकज कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी.गिरफ्तार टिब्भा मंडल के खिलाफ घोघा,कहलगांव,अंतीचक व एकचारी में अलग अलग कांडो के कुल चौदह मामले दर्ज है. छ: माह पूर्व जमानत पर जेल से आया है.जेल से आने के बाद बीते 30 दिसंबंर को घोघा थाना क्षेत्र पन्नूचक ईंट व्यवसायी के यहां रंगदारी मांगने के दौरान हुई गोलीबारी में टिब्बा गंभीर रूप से घायल हो गया था जो लंबी उपचार के बाद ठीक हुआ. गिरफ्तारी टीम में घोघा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ,पुअनि राजेश कुमार, सअनि महानंद सिंह,सअनि नवीण सिंह (सभी घोघा थाना) व डीआईयू टीम शामिल रहे बाइट -- पंकज कुमार कहलगांव एसडीपीओ 2 भागलपुर1
- आपसी विवाद में मारपीट कर लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 29.04.2026 को वादिनी के आवेदन पर झंडापुर थाना कांड संख्या 70/24 दर्ज किया गया। इसमें उदय पासवान समेत 9-10 लोगों पर वादिनी के पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है।1