Shuru
Apke Nagar Ki App…
रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद में मारपीट कर लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 29.04.2026 को वादिनी के आवेदन पर झंडापुर थाना कांड संख्या 70/24 दर्ज किया गया। इसमें उदय पासवान समेत 9-10 लोगों पर वादिनी के पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है।
समर्थ कुमार
रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद में मारपीट कर लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 29.04.2026 को वादिनी के आवेदन पर झंडापुर थाना कांड संख्या 70/24 दर्ज किया गया। इसमें उदय पासवान समेत 9-10 लोगों पर वादिनी के पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है।
More news from बिहार and nearby areas
- जानकारी के अनुसार अजीत कुमार (कुर्सेला) और नीतू कुमारी (बरियारपुर, मुंगेर) की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार की मर्जी के बिना 29 अप्रैल को दोनों घर से फरार हो गए। रात कुर्सेला में एक दोस्त के यहां बिताई और अगले दिन शादी करने नवगछिया पहुंचे।1
- Post by Chotu kumar1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- राजपुर–मुरहन सड़क की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय हो चुकी है। यह सड़क, जो कभी क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करती थी, आज गड्ढों और जलजमाव के कारण बदहाल हो गई है। सड़क की खराब हालत ने न केवल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, बल्कि स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई स्थानों पर तो यह पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रात के समय यह सड़क और भी खतरनाक बन जाती है, जब गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण और मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बावजूद इस महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी चिंता का विषय बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय वादे तो किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही समस्याएं भुला दी जाती हैं। इस सड़क से राजपुर, मुरहन और आसपास के कई गांव जुड़े हुए हैं, जहां हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। किसान अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी देरी हो रही है। कई बार एंबुलेंस भी इस खराब सड़क के कारण समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और इसे मजबूत एवं टिकाऊ बनाया जाए, ताकि आने वाले समय में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि हजारोंमंलोगों की जीवनरेखा है। ऐसे में इसकी उपेक्षा न केवल विकास में बाधा उत्पन्न करती है, बल्कि आम जनजीवन को भी संकट में डालती है। प्रशासन को चाहिए कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देते हुए आवश्यक कदम उठाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो कि चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, पिता प्रेमानंद साह, घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लगातार कई महीनों तक फरार रहने के बाद अब भागलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सनोखर थाना क्षेत्र के नाकी गांव स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है।1
- छगराहा में 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव बलबड्डा थाना क्षेत्र के छगराहा में सोमवार को 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर व बलबड्डा थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे एवं परिजनों तथा मृतिका के मायके पक्ष से घटना की जानकारी ली।वहीं मायके पक्ष में मृतिका की मां मृतिका की मां यशोदा देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मृतिका की मां ने कहा कि तीन लाख रुपए दिया गया था।जहां मृतिका के पति रंजीत दास के द्वारा पचास हजार रुपए और गहने भी मांगा गया था।पचास हजार रुपए तथा गहने जेवर नहीं देने के कारण मेरी बेटी गुड़िया कुमारी का ससुराल पक्ष के द्वारा हया कर दिया गया तथा ससुराल पक्ष के द्वारा हमेशा मेरी बेटी को घरों के विवाद में प्रताड़ित किया जाता था।वहीं मृतिका के पति रंजीत दास ने कहा कि सुबह पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मामूली विवाद हुआ था और हम काम करने के लिए बलबड्डा गए थे,वहां से वापस आने पर पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।हालांकि इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।इधर मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतिका का नाम गुड़िया कुमारी,उम्र 23 वर्ष,पति-रंजीत दास,ग्राम-छगराहा,थाना -बलबड्डा,जिला-गोड्डा है।1
- मैट्रिक में गोड्डा जिला के सायमन आज ने जिला में टॉप किया है वही भागलपुर जिला के सनोखर थाना क्षेत्र के बड़ीनाकी पंचायत के बड़ीनाकी स्कूल से मैट्रिक में पंचायत टॉप किया है स्कूल टॉप किया है।1
- आपसी विवाद में मारपीट कर लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 29.04.2026 को वादिनी के आवेदन पर झंडापुर थाना कांड संख्या 70/24 दर्ज किया गया। इसमें उदय पासवान समेत 9-10 लोगों पर वादिनी के पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है।1