logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*श्रम-किसान-मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक संपन्न, 12 फरवरी को आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय* 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से रविवार को जनता मैदान में संयुक्त श्रम संगठन, संयुक्त किसान संगठन एवं संयुक्त खेत-मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा के रामप्रीत पासवान की अध्यक्षता एवं एसयूसीआई के चंद्रशेखर राय एवं किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया। बैठक में बिहार राज्य आशा संघ के सविता सिंह, पाकीजा खातुन, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के गिरजा देवी, किसान महासभा के शंकर सिंह, मो० अबुबकर, इनौस के मो० एजाज, भाकपा के मो० अलाउद्दीन, राजहंस कुमार, विश्वनाथ पंडित, राजेश कुमार, एसयूसीआई के सुरज कुमार, उपेंद्र कुमार, चंदन साह, मनटून पासवान, विष्णुदेव सिंह, पलटन साह, विलास कुमार, विकास कुमार, लाल बाबू राय आदि ने भाग लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं भाकपा नेता रामप्रीत पासवान ने कहा कि मोदी सरकार 44 श्रमकोड को खत्म कर 4 श्रमकोड बनाई है जो मजदूर विरोधी है। 2025 विधुत एवं बीज विधेयक किसान विरोधी कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला है। मनरेगा को खत्म कर महात्मा गांधी का नाम हटाकर जीराम जी कर दिया गया है जो मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को यथावत रखने, 44 श्रमिकोड जारी रखने, बिजली और बीज विधेयक वापस लेने आदि की मांग पर 12 फरवरी को सभी 12 ट्रेड यूनियंस, किसान-मजदूर संगठनों को द्वारा देशव्यापी आम हड़ताल का अह्वान किया गया है। इस आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर 12 फरवरी को 11 बजे से ताजपुर के गांधी चौक से संयुक्त जुलूस निकालकर बाजार भ्रमण करते हुए राजधानी चौक पर धरना-प्रदर्शन-सभा का आयोजन किया जाएगा। नेताओं ने ताजपुर वासियों से भाग लेकर आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

4 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
खानपुर, समस्तीपुर, बिहार•
4 hrs ago

*श्रम-किसान-मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक संपन्न, 12 फरवरी को आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय* 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से रविवार को जनता मैदान में संयुक्त श्रम संगठन, संयुक्त किसान संगठन एवं संयुक्त खेत-मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा के रामप्रीत पासवान की अध्यक्षता एवं एसयूसीआई के चंद्रशेखर राय एवं किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया। बैठक में बिहार राज्य आशा संघ के सविता सिंह, पाकीजा खातुन, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के गिरजा देवी, किसान महासभा के शंकर सिंह, मो० अबुबकर, इनौस के मो० एजाज, भाकपा के मो० अलाउद्दीन, राजहंस कुमार, विश्वनाथ पंडित, राजेश कुमार, एसयूसीआई के सुरज कुमार, उपेंद्र कुमार, चंदन साह, मनटून पासवान, विष्णुदेव सिंह, पलटन साह, विलास कुमार, विकास कुमार, लाल बाबू राय आदि ने भाग लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं भाकपा नेता रामप्रीत पासवान ने कहा कि मोदी सरकार 44 श्रमकोड को खत्म कर 4 श्रमकोड बनाई है जो मजदूर विरोधी है। 2025 विधुत एवं बीज विधेयक किसान विरोधी कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला है। मनरेगा को खत्म कर महात्मा गांधी का नाम हटाकर जीराम जी कर दिया गया है जो मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को यथावत रखने, 44 श्रमिकोड जारी रखने, बिजली और बीज विधेयक वापस लेने आदि की मांग पर 12 फरवरी को सभी 12 ट्रेड यूनियंस, किसान-मजदूर संगठनों को द्वारा देशव्यापी आम हड़ताल का अह्वान किया गया है। इस आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर 12 फरवरी को 11 बजे से ताजपुर के गांधी चौक से संयुक्त जुलूस निकालकर बाजार भ्रमण करते हुए राजधानी चौक पर धरना-प्रदर्शन-सभा का आयोजन किया जाएगा। नेताओं ने ताजपुर वासियों से भाग लेकर आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

More news from Darbhanga and nearby areas
  • विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएमटीएम कॉलेज के पास एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पोखर में लुढ़क गई। जानकारी के अनुसार केवटी प्रखंड के दूधिया गांव से 10 से 12 बच्चे इंटर की परीक्षा देने एमएमटीएम कॉलेज पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की गश्ती टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद नगर निगम से जेसीबी मशीन मंगवाई गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो वाहन को पोखर से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो आखिर किस तरह पोखर में जा गिरी, इसका स्पष्ट कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
    1
    विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएमटीएम कॉलेज के पास एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पोखर में लुढ़क गई। जानकारी के अनुसार केवटी प्रखंड के दूधिया गांव से 10 से 12 बच्चे इंटर की परीक्षा देने एमएमटीएम कॉलेज पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की गश्ती टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद नगर निगम से जेसीबी मशीन मंगवाई गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो वाहन को पोखर से बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो आखिर किस तरह पोखर में जा गिरी, इसका स्पष्ट कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•
    19 hrs ago
  • Post by Special news BR33
    1
    Post by Special news BR33
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • समस्तीपुर. भ्रष्टाचारीयों के बदौलत जिले में संचालित, बेलगाम अवैध नर्सिंग होम के संरक्षण में, जिले के सरायरंजन बजार स्थित बिनोद नर्सिंग होम के कारण, अग्नि के भेंट चढ्ढी एक और जच्चा बच्चा.
    1
    समस्तीपुर.
भ्रष्टाचारीयों के बदौलत जिले में संचालित, बेलगाम अवैध नर्सिंग होम के संरक्षण में, जिले के सरायरंजन बजार स्थित बिनोद नर्सिंग होम के कारण, अग्नि के भेंट चढ्ढी एक और जच्चा बच्चा.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • दरभंगा, बीती रात 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को सुबह मुहल्लावासियों ने कादिराबाद में सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया है.लोग आरोपी विकास महतो को सौप कर सजा देने की बात कर रहे है.घटना के बाद सुबह से इलाके में तनाव बना हुए है.एहतियातन इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार मौके पर स्थिति को नियंत्रण में करने में लगे हुए है. बतादें की बीती रात सुंदरपुर पटवा पोखर के पास एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंक दिया गया था. बीती रात कुत्तों के ज्यादा भौकने पर लोगों ने शव को खून से लठपथ शव को बरामद किया गया.साथ खेलने वाली बच्चियों ने पुलिस को बताया था आरोपी विकास महतो पीड़ित छात्रा का जबरदस्ती हाथ पकडकर सुनसान इलाके में ले जाकर घटना को अंजाम दिया था.इलाके में सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते दिखाई पड़ा जिसे बच्चियों ने पहचान लिया था. पहचान होते ही पुलिस ने विकास महातो को गिरफ्तार कर लिया था. सड़क जाम कर रहे विक्रम कुमार ने बताया की इस जघन्य हत्या के बाद विकास को फांसी की सजा दी जाय. अगर पुलिस प्रशासन सजा नहीं दें सकती तो आरोपी को हमलोग के हवाले कर दिया जाय. जबतक आरोपी को हमलोगों के हवाले नहीं करेंगी तबतक सड़क जाम रहेगा.
    1
    दरभंगा, बीती रात 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को सुबह मुहल्लावासियों ने कादिराबाद में सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया है.लोग आरोपी विकास महतो को सौप कर सजा देने की बात कर रहे है.घटना के बाद सुबह से इलाके में तनाव बना हुए है.एहतियातन इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार मौके पर स्थिति को नियंत्रण में करने में लगे हुए है.
बतादें की बीती रात सुंदरपुर पटवा पोखर के पास एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंक दिया गया था. बीती रात कुत्तों के ज्यादा भौकने पर लोगों ने शव को खून से लठपथ शव को बरामद किया गया.साथ खेलने वाली बच्चियों ने पुलिस को बताया था आरोपी विकास महतो पीड़ित छात्रा का जबरदस्ती हाथ पकडकर सुनसान इलाके में ले जाकर घटना को अंजाम दिया था.इलाके में सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते दिखाई पड़ा जिसे बच्चियों ने पहचान लिया था. पहचान होते ही पुलिस ने विकास महातो को गिरफ्तार कर लिया था.
सड़क जाम कर रहे विक्रम कुमार ने बताया की इस जघन्य हत्या के बाद विकास को फांसी की सजा दी जाय. अगर पुलिस प्रशासन सजा नहीं दें सकती तो आरोपी को हमलोग के हवाले कर दिया जाय. जबतक आरोपी को हमलोगों के हवाले नहीं करेंगी  तबतक सड़क जाम रहेगा.
    user_LIVE CITY DARBHANGA
    LIVE CITY DARBHANGA
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    5 hrs ago
  • दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पब्लिक का पुलिस आमने-सामने
    1
    दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पब्लिक का पुलिस आमने-सामने
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    5 hrs ago
  • Darbhanga में मासूम 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया। #trendingreels #trending #viral #trendingaudio #explore
    1
    Darbhanga में मासूम 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया। #trendingreels #trending #viral #trendingaudio #explore
    user_Jasmant Singh
    Jasmant Singh
    Journalist बिरौल, दरभंगा, बिहार•
    5 hrs ago
  • आपने गुनाह किया है तो आप बक्से नहीं जायेंगे,पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान के दो टुक जबाब...आपके कर्म सही है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है देश की न्याय प्रकिया पर विस्वास करें, अगर आपने किसी के साथ गलत नहीं किया है तो आपके साथ भी गलत नहीं होगा, लेकिन आपने गुनाह किया है तो बक्सा भी नहीं जायेगा... -हाजीपुर पहुँचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सांसद को बिना किसी ठोस आधार या सबूत के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। हाजीपुर परिसदन मे पत्रकारों के सवाल पर कहा जिस तरिके से गिरफ्तारी के समय एक भय का माहौल बनाया गया यह सोभा नहीं देता उन्हें सहयोग करना चाहिए था..... चिराग पासवान ने कहा कि यह पूरी तरह से एक कानूनी प्रक्रिया है और हर किसी को देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जांच एजेंसियों के पास यकीनन कुछ ऐसे तथ्य या प्रमाण होंगे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, "बिना किसी आधार के किसी सांसद पर ऐसी कार्रवाई नहीं की जाती"। चिराग ने आश्वासन दिया कि एनडीए सरकार में अगर कोई निर्दोष है तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बदले की राजनीति' करना विपक्षी दलों का तरीका रहा है, जबकि यह गिरफ्तारी केवल कानून का पालन है। बहरहाल 31 साल पुराना मामले मे पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 6 फरवरी 2026 की देर रात गिरफ्तार किया।यह गिरफ्तारी गर्दनीबाग थाने में दर्ज धोखाधड़ी (420), जालसाजी (468), और आपराधिक साजिश (120B) जैसे आरोपों से जुड़ी है। शनिवार (7 फरवरी) को उन्हें पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत खराब होने की खबर आई, जिसके बाद उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार, 9 फरवरी 2026 को सुनवाई होने की उम्मीद है।
    1
    आपने गुनाह किया है तो आप बक्से नहीं जायेंगे,पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान के दो टुक
जबाब...आपके कर्म सही है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है देश की न्याय प्रकिया पर विस्वास करें, अगर आपने किसी के साथ गलत नहीं किया है तो आपके साथ भी गलत नहीं होगा, लेकिन आपने गुनाह किया है तो बक्सा भी नहीं जायेगा...
-हाजीपुर पहुँचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सांसद को बिना किसी ठोस आधार या सबूत के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। हाजीपुर परिसदन मे पत्रकारों के सवाल पर कहा जिस तरिके से गिरफ्तारी के समय एक भय का माहौल बनाया गया यह सोभा नहीं देता उन्हें सहयोग करना चाहिए था.....
चिराग पासवान ने कहा कि यह पूरी तरह से एक कानूनी प्रक्रिया है और हर किसी को देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जांच एजेंसियों के पास यकीनन कुछ ऐसे तथ्य या प्रमाण होंगे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, "बिना किसी आधार के किसी सांसद पर ऐसी कार्रवाई नहीं की जाती"।
चिराग ने आश्वासन दिया कि एनडीए सरकार में अगर कोई निर्दोष है तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बदले की राजनीति' करना विपक्षी दलों का तरीका रहा है, जबकि यह गिरफ्तारी केवल कानून का पालन है। 
बहरहाल 31 साल पुराना मामले मे पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 6 फरवरी 2026 की देर रात गिरफ्तार किया।यह गिरफ्तारी गर्दनीबाग थाने में दर्ज धोखाधड़ी (420), जालसाजी (468), और आपराधिक साजिश (120B) जैसे आरोपों से जुड़ी है। शनिवार (7 फरवरी) को उन्हें पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत खराब होने की खबर आई, जिसके बाद उन्हें PMCH  में भर्ती कराया गया है। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार, 9 फरवरी 2026 को सुनवाई होने की उम्मीद है।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    खानपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 में अचानक बड़ी संख्या में कौवों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जिला वासियों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार वार्ड 31 के भिंगो क्षेत्र में हजारों की संख्या में कौवों की मौत की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। वहीं मुर्गों में बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
    1
    नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 में अचानक बड़ी संख्या में कौवों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जिला वासियों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार वार्ड 31 के भिंगो क्षेत्र में हजारों की संख्या में कौवों की मौत की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। वहीं मुर्गों में बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•
    19 hrs ago
  • विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से शनिवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के निमित भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञशाला से प्रारंभ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। 1551 कन्याओं सहित दो हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे बाजे, रथ घोड़े आकर्षण बने। मुख्य यजमान कैलाश चौरसिया और सीता देवी हैं। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। सभी क्षेत्रों में उत्साह रहा। उक्त आशय कि जानकारी शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब दी गई।
    1
    विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से शनिवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के निमित भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञशाला से प्रारंभ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। 1551 कन्याओं सहित दो हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे बाजे, रथ घोड़े आकर्षण बने। मुख्य यजमान कैलाश चौरसिया और सीता देवी हैं। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। सभी क्षेत्रों में उत्साह रहा। उक्त आशय कि जानकारी शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब दी गई।
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.