आपने गुनाह किया है तो आप बक्से नहीं जायेंगे,पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान के दो टुक जबाब...आपके कर्म सही है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है देश की न्याय प्रकिया पर विस्वास करें, अगर आपने किसी के साथ गलत नहीं किया है तो आपके साथ भी गलत नहीं होगा, लेकिन आपने गुनाह किया है तो बक्सा भी नहीं जायेगा... -हाजीपुर पहुँचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सांसद को बिना किसी ठोस आधार या सबूत के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। हाजीपुर परिसदन मे पत्रकारों के सवाल पर कहा जिस तरिके से गिरफ्तारी के समय एक भय का माहौल बनाया गया यह सोभा नहीं देता उन्हें सहयोग करना चाहिए था..... चिराग पासवान ने कहा कि यह पूरी तरह से एक कानूनी प्रक्रिया है और हर किसी को देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जांच एजेंसियों के पास यकीनन कुछ ऐसे तथ्य या प्रमाण होंगे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, "बिना किसी आधार के किसी सांसद पर ऐसी कार्रवाई नहीं की जाती"। चिराग ने आश्वासन दिया कि एनडीए सरकार में अगर कोई निर्दोष है तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बदले की राजनीति' करना विपक्षी दलों का तरीका रहा है, जबकि यह गिरफ्तारी केवल कानून का पालन है। बहरहाल 31 साल पुराना मामले मे पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 6 फरवरी 2026 की देर रात गिरफ्तार किया।यह गिरफ्तारी गर्दनीबाग थाने में दर्ज धोखाधड़ी (420), जालसाजी (468), और आपराधिक साजिश (120B) जैसे आरोपों से जुड़ी है। शनिवार (7 फरवरी) को उन्हें पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत खराब होने की खबर आई, जिसके बाद उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार, 9 फरवरी 2026 को सुनवाई होने की उम्मीद है।

- Narayan Prasadमुंगेर, मुंगेर, बिहार💣1 hr ago
- Narayan Prasadमुंगेर, मुंगेर, बिहार👏1 hr ago
- ब्रेकिंग- राहूल कुमार,32, पिता-पलटन सहनी, मिर्जापुर, पो० - निकसपुर, थाना- ताजपुर को ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जीनिया चौर के चौदह गोली मारी कर हत्या। आक्रोशित लोगों ने ताजपुर के गांधी चौक पर नेशनल हाईवे को किया जाम। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की जांच कर हत्यारे के गिरफ्तारी एवं बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की है।1
- Post by Ankit Anand1
- समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड अंतर्गत शिउरा पंचायत स्थित शिउरा भुइया स्थान यानी पोखर पेठिया के समीप नव दिवसीय महायज्ञ के आयोजन को लेकर यज्ञ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस नव दिवसीय महायज्ञ के दौरान राम कथा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। राम कथा के मंच, पंडाल, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन के दौरान समिति के सदस्यों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। साथ ही बीमा व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि महायज्ञ के अंतर्गत तीन दिवसीय हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद नौ दिनों तक चलने वाला महायज्ञ धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा। बैठक में बिहारी राय, राम प्रवेश राय, लखन राय, अरुण राय, सुबोध चौधरी, देवेंद्र राय, विश्वनाथ राय, गोखुल सिंह, राम सेवक सिंह, पुकार सिंह, सुनील सिंह, सूरज राय, सोनेलाल राय, राजेंद्र राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। उक्त आशय जानकारी रविवार संध्या साढ़े चार बजे के करीब दी गई।1
- जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन बेगूसराय में केंद्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ1
- पटोरी गांव के गेहूं के खेत से रेस्क्यू कर हायाघाट पशु अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर के देखरेख में चल रहा इलाज।1
- समस्तीपुर जिले के, ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जीनिया चौर के पास, वे खौफ अपराधियों ने युवक को गोलियों से किया छलनी.1
- दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या पर जमकर हुआ बवाल1
- *श्रम-किसान-मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक संपन्न, 12 फरवरी को आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय* 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से रविवार को जनता मैदान में संयुक्त श्रम संगठन, संयुक्त किसान संगठन एवं संयुक्त खेत-मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा के रामप्रीत पासवान की अध्यक्षता एवं एसयूसीआई के चंद्रशेखर राय एवं किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया। बैठक में बिहार राज्य आशा संघ के सविता सिंह, पाकीजा खातुन, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के गिरजा देवी, किसान महासभा के शंकर सिंह, मो० अबुबकर, इनौस के मो० एजाज, भाकपा के मो० अलाउद्दीन, राजहंस कुमार, विश्वनाथ पंडित, राजेश कुमार, एसयूसीआई के सुरज कुमार, उपेंद्र कुमार, चंदन साह, मनटून पासवान, विष्णुदेव सिंह, पलटन साह, विलास कुमार, विकास कुमार, लाल बाबू राय आदि ने भाग लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं भाकपा नेता रामप्रीत पासवान ने कहा कि मोदी सरकार 44 श्रमकोड को खत्म कर 4 श्रमकोड बनाई है जो मजदूर विरोधी है। 2025 विधुत एवं बीज विधेयक किसान विरोधी कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला है। मनरेगा को खत्म कर महात्मा गांधी का नाम हटाकर जीराम जी कर दिया गया है जो मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को यथावत रखने, 44 श्रमिकोड जारी रखने, बिजली और बीज विधेयक वापस लेने आदि की मांग पर 12 फरवरी को सभी 12 ट्रेड यूनियंस, किसान-मजदूर संगठनों को द्वारा देशव्यापी आम हड़ताल का अह्वान किया गया है। इस आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर 12 फरवरी को 11 बजे से ताजपुर के गांधी चौक से संयुक्त जुलूस निकालकर बाजार भ्रमण करते हुए राजधानी चौक पर धरना-प्रदर्शन-सभा का आयोजन किया जाएगा। नेताओं ने ताजपुर वासियों से भाग लेकर आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।1