Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन बेगूसराय में केंद्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ
Jan-Kranti hindi news bulletin
जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन बेगूसराय में केंद्रीय ब्यूरो प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ
More news from Darbhanga and nearby areas
- विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएमटीएम कॉलेज के पास एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पोखर में लुढ़क गई। जानकारी के अनुसार केवटी प्रखंड के दूधिया गांव से 10 से 12 बच्चे इंटर की परीक्षा देने एमएमटीएम कॉलेज पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की गश्ती टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद नगर निगम से जेसीबी मशीन मंगवाई गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो वाहन को पोखर से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो आखिर किस तरह पोखर में जा गिरी, इसका स्पष्ट कारण अब तक पता नहीं चल सका है।1
- बिहार सरकार एवं पुलिस प्रशासन मिलकर करवा सकती है संसद पर यादव की हत्या:डॉ मुन्ना खान पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में जेल भेजने के करण उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है इसीलिए शैतान चौक से मसाल जुलूस निकालकर खान चौक पहुंची जहां बिहार सरकार का पुतला दहन किया गया, इस मसाल जुलूस को डॉ० मुन्ना खान एवं चुनमुन यादव की साक्षा अगुवाई में की जा रही थी,मसाल जुलूस एवं बिहार सरकार के पुतला दहन का नजारा और उसमें उभरे जन सैलाब यह बताने के लिए काफी है कि पप्पू यादव कोई व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा बन चुके हैं। डॉ मुन्ना खान और हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों का जोश देखने लायक है डॉ मुन्ना खान और अन्य सहयोगियों की आंखों में आक्रोश भी है और गम भी और अपने नेता के प्रति अटूट निष्ठा भी। डॉ मुन्ना खान ने पुतला दहन के बाद पप्पू वादी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में अराजकता चर्म पर है जो भी नेता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ भी बोलता है उसे जेल में रखकर मार दिया जाता है उदाहरण के तौर पर स्व शहाबुद्दीन साहब हों, स्व मुख्तार अंसारी साहब हों, स्व अतीक अहमद साहब हों सबों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया गया है इसीलिए मुझको और पूरे बिहार के पप्पू वादीयों को यह डर है कि सांसद पप्पू यादव जी को भी जेल में जहर देकर मार दिया जाएगा! अगर ऐसा कुछ बिहार सरकार द्वारा किया जाता है तो पूरा बिहार धघक उठेगा, मेरा यह साफ संदेश है कि "जेल की दीवारें संघर्ष को नहीं रोक सकती।" माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है वो जनता की आवाज गरीबों के मसीहा के साथ नाइंसाफी नही करेगी । यह गिरफ्तारी सिर्फ एक नेता की गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि उस आवाज को दबाने की कोशिश है जो आपदा के समय सड़कों पर उतरकर लोगों की जान बचाते है। लेकिन सत्ता यह भूल रही है कि पप्पू यादव को कैद किया जा सकता है, उनकी सेवा की भावना को नहीं, लाखों समर्थक उनके लिए सड़क पर लड़ने और करने को तैयार बैठे हैं, जब तक स्व०निट छात्रा को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक पप्पू यादव और उनके समर्थक चैन से अब बैठेंगे नहीं, यह सिर्फ किसी एक परिवार की बेटी नहीं बल्कि पूरे बिहार की बेटी की अजमत-इज्जत एवं सुरक्षा का सवाल है। इस हादसे के बाद कोई भी परिवार अपनी बेटी को बाहर हॉस्टल में रखने को डर रहा है एक तरफ केंद्र सरकार कहती है "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" दूसरी ओर बेटियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर खामोश बैठी है जब तक दोषियों का खुलासा नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।। "हमलोग झुकेंगे नहीं, हमलो रुकेंगे नहीं। न्याय की जीत हो कर रहेगी!" इस अवसर पर पुतिन बिहारी ने सवाल उठाते हुए कहा की मुजफ्फरपुर बालीकागृह कांड का क्या हुआ? सुरजन घोटाले का क्या हुआ?? सीबीआई पर कोई भरोसा नहीं सीबीआई के ऊपर हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की मॉनिटरिंग रहनी चाहिए तभी सच्चाई निकाल कर आएगी!! वहीं चुनमुन यादव जी ने कहा के पप्पू यादव लगातार संघर्ष करते आए हैं और बिहार की बेटी को भी इंसाफ दिलाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं यह मामला सिर्फ सांसद पप्पू यादव का नहीं बल्कि बिहार के सारे परिवार का है सांसद पप्पू यादव के साथ बिहार के एक-एक परिवार को उनके समर्थन में सड़क पर आना चाहिए, मसाल जुलूस में चंद्रकांत सिंह,नफीस खान, नौशाद अहमद,आसिफ हसनैन,हुसैन खान सोनू,एडवोकेट सुनील कुमार, कुणाल पांडे, खुशहाल खान,भैरव कुमार,दस्तगीर अंसारी, मिन्नतुल्लाह अंसारी,मो० अफरोज,विवेक सिंह निवेश, अरविंद, अमित गोपाल,सोरव, बबलू दिपक, डॉ० वारिस, पप्पू सुमन एवं सैकड़ो समर्थन मौजूद थे1
- दरभंगा के खान चौक पर पप्पू वादी समर्थकों ने किया बिहार सरकार का पुतला दहन1
- Darbhanga में डॉ मुन्ना खान के नेतृत्व में उभरा जनसैलाब, पप्पू यादव के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग! #murders #MurderCase #Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #crimnal #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #murder #PoliceAction #Bihar #new #news #political #CrimesAgainstHumanity #Crime1
- maniyari panchayat ward 6 ke ward member ke laparvahi Or kartvyhinta ki shikayt bahadurpur BDO se kiya.3
- दरभंगा में मासूम के साथ दरिंदगी के खिलाफ जनाक्रोश, फांसी की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं।1
- आपने गुनाह किया है तो आप बक्से नहीं जायेंगे,पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान के दो टुक जबाब...आपके कर्म सही है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है देश की न्याय प्रकिया पर विस्वास करें, अगर आपने किसी के साथ गलत नहीं किया है तो आपके साथ भी गलत नहीं होगा, लेकिन आपने गुनाह किया है तो बक्सा भी नहीं जायेगा... -हाजीपुर पहुँचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सांसद को बिना किसी ठोस आधार या सबूत के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। हाजीपुर परिसदन मे पत्रकारों के सवाल पर कहा जिस तरिके से गिरफ्तारी के समय एक भय का माहौल बनाया गया यह सोभा नहीं देता उन्हें सहयोग करना चाहिए था..... चिराग पासवान ने कहा कि यह पूरी तरह से एक कानूनी प्रक्रिया है और हर किसी को देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जांच एजेंसियों के पास यकीनन कुछ ऐसे तथ्य या प्रमाण होंगे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, "बिना किसी आधार के किसी सांसद पर ऐसी कार्रवाई नहीं की जाती"। चिराग ने आश्वासन दिया कि एनडीए सरकार में अगर कोई निर्दोष है तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बदले की राजनीति' करना विपक्षी दलों का तरीका रहा है, जबकि यह गिरफ्तारी केवल कानून का पालन है। बहरहाल 31 साल पुराना मामले मे पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 6 फरवरी 2026 की देर रात गिरफ्तार किया।यह गिरफ्तारी गर्दनीबाग थाने में दर्ज धोखाधड़ी (420), जालसाजी (468), और आपराधिक साजिश (120B) जैसे आरोपों से जुड़ी है। शनिवार (7 फरवरी) को उन्हें पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत खराब होने की खबर आई, जिसके बाद उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार, 9 फरवरी 2026 को सुनवाई होने की उम्मीद है।1
- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 में अचानक बड़ी संख्या में कौवों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जिला वासियों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार वार्ड 31 के भिंगो क्षेत्र में हजारों की संख्या में कौवों की मौत की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। वहीं मुर्गों में बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।1
- Post by Dharmendra Kumar1