logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अन्नपूर्णा भवन की पड़ रही छत का खंड विकास अधिकारी ने किया निरिक्षण मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत अमदहा मे बन रहे अन्नपूर्णा भवन की पड़ रही छत का मंगलवार की देर शाम खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया तथा भवन को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। बताते चले कि प्रदेश सरकार सरकारी राशन वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मे अन्नपूर्णा भवनो का निर्माण करा रही है ग्राम पंचायत अमदहा मे नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन की पड़ रही छत का मंगलवार को खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा व आरजीएसए फंड से मॉडल दुकान का निर्माण हो रहा है। जहां गोदाम के साथ ही कार्ड धारकों को बैठने के लिए भी स्थान है। शौचालय व पानी की सुविधा भी मिलेगी। बीडीओ ने कहा कि मॉडल दुकान पर राशन लेने में उपभोक्ताओं को कोटेदार के घर का चक्कर नहीं लगाना होगा। यहां से आसानी से सभी सामग्री मिल जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलजीत ने बताया गांव के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को अब राशन के साथ ही बेहतर सुविधा मिलेगी।

1 hr ago
user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
Sarfaraj Siddiqui Journalist
Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
0b2f1692-e955-4319-8b95-c93e2e5b66b7

अन्नपूर्णा भवन की पड़ रही छत का खंड विकास अधिकारी ने किया निरिक्षण मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत अमदहा मे बन रहे अन्नपूर्णा भवन की पड़ रही छत का मंगलवार की देर शाम खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया तथा भवन को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। बताते चले कि प्रदेश सरकार सरकारी राशन वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मे अन्नपूर्णा भवनो का निर्माण करा रही है ग्राम पंचायत अमदहा मे नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन की पड़ रही छत का मंगलवार को खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा व आरजीएसए फंड से मॉडल दुकान का निर्माण हो रहा है। जहां गोदाम के साथ ही कार्ड धारकों को बैठने के लिए भी स्थान है। शौचालय व पानी की सुविधा भी मिलेगी। बीडीओ ने कहा कि मॉडल दुकान पर राशन लेने में उपभोक्ताओं को कोटेदार के घर का चक्कर नहीं लगाना होगा। यहां से आसानी से सभी सामग्री मिल जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलजीत ने बताया गांव के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को अब राशन के साथ ही बेहतर सुविधा मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रोज़परक योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक: डीएम डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई त्रैमासिक बैठक रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवातदाता बहराइच बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द ने किया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधि सुश्री पल्लवी सोम (एलडीओ), डीडीएम नाबार्ड, उपायुक्त एनआरएलएम, उपनिदेशक कृषि एवं उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, मत्स्य, नगरीय विकास अभिकरण, आरसेटी निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक, एफएलसी इंडियन बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की धीमी प्रगति तथा बैंकों द्वारा किये जा रहे विलम्ब तथा रिजेक्शन पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैंकों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पीएम सूर्य घर, एमवाईएसवाई, एक जनपद एक उत्पाद, पीएम स्वानिधि, के.सी.सी., एसएचजी, पीएमएफएमई, मत्स्य इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों को शीघ्रतापूर्वक निस्तारित करने एवं अनावश्यक आधार पर आवेदनों को रिजेक्ट न करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि रिजेक्ट आवेदनों को सही कराकर पुनः भेजें। डीएम ने कहा कि उनके द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सीडी रेशियों, प्राथमिक क्षेत्र के ऋणों के अंतर्गत सभी योजनाओं की चर्चा करते हुए मानक से कम सीडी रेशियों बैंकों को निर्देश दिया कि रणनीति बनाकर सीडी रेशिओ में सुधार लायें। डीएम ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया कि एनआरएलएम से सम्बन्धित पत्रावलियों को गुण दोष के आधार पर निस्तारित करें। पीएम स्वनिधि योजना की लंबित पत्रावलियो को समयबद्धता के साथ निस्तारित किया जाय। बैंकों से कहा गया कि गरीब रेहड़ी पटरी वालों से संवाद स्थापित कर उनको बैंको द्वारा ऋण सुविधा उपलब्ध करायें तथा पोर्टल पर भी वितरित पत्रावलियो को अद्यतन रखा जाय। निदेशक आरसेटी को निर्देश दिया गया कि जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर अपने यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की ऋण पत्रावलियां बनवाये और बैंको से उनको ऋण दिलवायें जिससे उनको दिए गए रोजगार परक प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध हो सके। बैठक के अन्त में लीड बैंक प्रबन्धक ने सभी सम्बन्धित का आभार ज्ञापित किया गया।
    2
    रोज़परक योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक: डीएम
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई त्रैमासिक बैठक
रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवातदाता बहराइच 
बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द ने किया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधि सुश्री पल्लवी सोम (एलडीओ), डीडीएम नाबार्ड, उपायुक्त एनआरएलएम, उपनिदेशक कृषि एवं उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, मत्स्य, नगरीय विकास अभिकरण, आरसेटी निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक, एफएलसी इंडियन बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की धीमी प्रगति तथा बैंकों द्वारा किये जा रहे विलम्ब तथा रिजेक्शन पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैंकों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पीएम सूर्य घर, एमवाईएसवाई, एक जनपद एक उत्पाद, पीएम स्वानिधि, के.सी.सी., एसएचजी, पीएमएफएमई, मत्स्य इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों को शीघ्रतापूर्वक निस्तारित करने एवं अनावश्यक आधार पर आवेदनों को रिजेक्ट न करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि रिजेक्ट आवेदनों को सही कराकर पुनः भेजें। डीएम ने कहा कि उनके द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है। 
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सीडी रेशियों, प्राथमिक क्षेत्र के ऋणों के अंतर्गत सभी योजनाओं की चर्चा करते हुए मानक से कम सीडी रेशियों बैंकों को निर्देश दिया कि रणनीति बनाकर सीडी रेशिओ में सुधार लायें। डीएम ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया कि एनआरएलएम से सम्बन्धित पत्रावलियों को गुण दोष के आधार पर निस्तारित करें। पीएम स्वनिधि योजना की लंबित पत्रावलियो को समयबद्धता के साथ निस्तारित किया जाय। 
बैंकों से कहा गया कि गरीब रेहड़ी पटरी वालों से संवाद स्थापित कर उनको बैंको द्वारा ऋण सुविधा उपलब्ध करायें तथा पोर्टल पर भी वितरित पत्रावलियो को अद्यतन रखा जाय। निदेशक आरसेटी को निर्देश दिया गया कि जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर अपने यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की ऋण पत्रावलियां बनवाये और बैंको से उनको ऋण दिलवायें जिससे उनको दिए गए रोजगार परक प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध हो सके। बैठक के अन्त में लीड बैंक प्रबन्धक ने सभी सम्बन्धित का आभार ज्ञापित किया गया।
    user_Mohd Islam journalist
    Mohd Islam journalist
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • बहराइच: परसोहर में 34 वां जलसा सीरतुन्नबी ﷺ व जुलूसे मदहे सहाबा अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न बहराइच: ब्लॉक जरवल कस्बा क्षेत्र के ग्राम परसोहर (नई मस्जिद) में 34 वें जलसा सीरतुन्नबी ﷺ एवं जुलूसे मदहे सहाबा (रज़ि.) का आयोजन पूरे अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस मौक़े पर अक़ीदतमंदों की भारी भीड़ मौजूद रही। برकी सदारत परसोहर के ग्रा प्रधा तौहीद अहमद ने की। जबकि मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर साहिबे आलम (जरवल कस्बा) ने शिरकत फरमाई। कार्यक्रम की निज़ामत साद हसन बाराबंकवी ने अहल-ए-ज़ौक़ अंदाज़ में अंजाम दी। जलसे में उलेमा-ए-किराम एवं शायर-ए-इस्लाम ने पैगंबर-ए-इस्लाम और सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली। मुक़र्रिरीन व उलेमा-ए-किराम: हज़रत मौलाना तनवीर आलम गोंडवी तालिब शाह अलापुरी शमीम तारिक बाराबंकवी क़यामुद्दीन लखनवी सलमान जैदपुरी उलेमाओं ने अपने ख़िताब में कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और कामयाबी का ज़रिया है। सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी से हमें आपस में मोहब्बत, भाईचारे और हक़ पर चलने का पैग़ाम मिलता है।इस मौक़े पर सीरत कमेटी (नई मस्जिद, परसोहर) के अराकीन सहित ग्राम प्रधान तौहीद आलम, मास्टर परवेज आलम, डॉक्टर राजावली सिद्दीकी, फिरोज, रिजवान, जफर, इरशाद, फूल बाबू, जीशान, हारून, जाकिर हुसैन समेत बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामवासी और अक़ीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
    2
    बहराइच: परसोहर में 34 वां जलसा सीरतुन्नबी ﷺ व जुलूसे मदहे सहाबा अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न

बहराइच:
ब्लॉक जरवल कस्बा क्षेत्र के ग्राम परसोहर (नई मस्जिद) में 34 वें जलसा सीरतुन्नबी ﷺ एवं जुलूसे मदहे सहाबा (रज़ि.) का आयोजन पूरे अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस मौक़े पर अक़ीदतमंदों की भारी भीड़ मौजूद रही।
برकी सदारत परसोहर के ग्रा प्रधा तौहीद अहमद ने की। जबकि मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर साहिबे आलम (जरवल कस्बा) ने शिरकत फरमाई। कार्यक्रम की निज़ामत साद हसन बाराबंकवी ने अहल-ए-ज़ौक़ अंदाज़ में अंजाम दी। जलसे में उलेमा-ए-किराम एवं शायर-ए-इस्लाम ने पैगंबर-ए-इस्लाम और सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली।
मुक़र्रिरीन व उलेमा-ए-किराम:
हज़रत मौलाना तनवीर आलम गोंडवी तालिब शाह अलापुरी
शमीम तारिक बाराबंकवी
क़यामुद्दीन लखनवी सलमान जैदपुरी उलेमाओं ने अपने ख़िताब में कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और कामयाबी का ज़रिया है। सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी से हमें आपस में मोहब्बत, भाईचारे और हक़ पर चलने का पैग़ाम मिलता है।इस मौक़े पर सीरत कमेटी (नई मस्जिद, परसोहर) के अराकीन सहित ग्राम प्रधान तौहीद आलम, मास्टर परवेज आलम, डॉक्टर राजावली सिद्दीकी, फिरोज, रिजवान, जफर, इरशाद, फूल बाबू, जीशान, हारून, जाकिर हुसैन समेत बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामवासी और अक़ीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! रिपोर्ट / नूर आलम वारसी रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! इस। मेले में जीरो ग्रैविटी झूला व अन्य। और भी चीजे है जलपरी भी है मौजूद !
    1
    बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! रिपोर्ट / नूर आलम वारसी
रिपोर्ट / नूर आलम वारसी
बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! इस। मेले में जीरो ग्रैविटी झूला व अन्य। और भी चीजे है जलपरी भी है मौजूद !
    user_NN VOICE 24X7 NEWS
    NN VOICE 24X7 NEWS
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की मौजूदगी का डीएम ने लिया जायजा दवाओं की उपलब्धता से लेकर साफ-सफाई तक व्यवस्थाओं की हुई पड़ताल पंजीकरण काउंटर पर अब तक 260 मरीजों के पर्चे बनने की जानकारी मिली तीमारदारों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बेंच लगाने के दिए निर्देश अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा ओपीडी में रोजाना 2 से 3 हजार मरीजों के पहुंचने की मिली जानकारी मरीजों को लंबी कतार से राहत देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश इमरजेंसी, चिल्ड्रेन वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी डीएम ने किया निरीक्षण।
    1
    बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण
बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण
अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की मौजूदगी का डीएम ने लिया जायजा
दवाओं की उपलब्धता से लेकर साफ-सफाई तक व्यवस्थाओं की हुई पड़ताल
पंजीकरण काउंटर पर अब तक 260 मरीजों के पर्चे बनने की जानकारी मिली
तीमारदारों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बेंच लगाने के दिए निर्देश
अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा
ओपीडी में रोजाना 2 से 3 हजार मरीजों के पहुंचने की मिली जानकारी
मरीजों को लंबी कतार से राहत देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश
इमरजेंसी, चिल्ड्रेन वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी डीएम ने किया निरीक्षण।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • GDP बढ़ी, लेकिन ज़िंदगी कब बदलेगी? विकास के दावों के बीच बच्चों की ये तस्वीर क्यों? देश की 7.8% GDP ग्रोथ को देखकर विकास का दावा करना आसान है, लेकिन सवाल ये है कि उस विकास का असर ज़मीन पर कितना दिख रहा है? वीडियो बिहार का बताया जा रहा है, जहाँ बच्चे नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर हैं। अगर आज़ादी के इतने साल बाद भी बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए ऐसी जोखिम भरी राह चुननी पड़े, तो सिर्फ GDP के आँकड़ों से विकास की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती। सरकार ने अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से आगे बढ़ाया है, लेकिन असली कसौटी तब होगी, जब विकास का फायदा गाँव, गरीब और इन बच्चों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी साफ दिखाई दे।
    1
    GDP बढ़ी, लेकिन ज़िंदगी कब बदलेगी?
विकास के दावों के बीच बच्चों की ये तस्वीर क्यों?
देश की 7.8% GDP ग्रोथ को देखकर विकास का दावा करना आसान है, लेकिन सवाल ये है कि उस विकास का असर ज़मीन पर कितना दिख रहा है?
वीडियो बिहार का बताया जा रहा है, जहाँ बच्चे नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर हैं। अगर आज़ादी के इतने साल बाद भी बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए ऐसी जोखिम भरी राह चुननी पड़े, तो सिर्फ GDP के आँकड़ों से विकास की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती।
सरकार ने अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से आगे बढ़ाया है, लेकिन असली कसौटी तब होगी, जब विकास का फायदा गाँव, गरीब और इन बच्चों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी साफ दिखाई दे।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बहराइच पंखे में उतरे करंट से तीन लोग झुलसे, दो लखनऊ रेफर बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव में घर के पंखे में करंट उतरने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में ग्राम प्रधान के बड़े भाई और उनकी दो बेटियां करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक पुरुष झुलसा है। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों से ली गई।
    2
    बहराइच पंखे में उतरे करंट से तीन लोग झुलसे, दो लखनऊ रेफर

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव में घर के पंखे में करंट उतरने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में ग्राम प्रधान के बड़े भाई और उनकी दो बेटियां करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक पुरुष झुलसा है। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों से ली गई।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाबा बिकल तथा दुर्गेश नंदिनी के बीच में हुआ जवाबी मुकाबला खचाखच भरी रही भीड़ नवाबगंज में मंगली नाथ मंदिर में हरतालिका तीज बहुत ही धूमधाम से बनाया गया आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर दुर्गेश नंदिनी तथा बाबा विकल द्वारा जवाबी कीर्तन का सुंदर आयोजन किया गया जिससे लोगों ने खूब सराहा
    1
    बाबा बिकल तथा दुर्गेश नंदिनी के बीच में हुआ जवाबी मुकाबला खचाखच भरी रही भीड़ 
नवाबगंज में मंगली नाथ मंदिर में हरतालिका तीज बहुत ही धूमधाम से बनाया गया आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर दुर्गेश नंदिनी तथा बाबा विकल द्वारा जवाबी कीर्तन का सुंदर आयोजन किया गया जिससे लोगों ने खूब सराहा
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महर्षि बालार्क चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, इमरजेन्सी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय को बताया गया कि अब तक 260 पर्चे बनाये गये हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि तीमारदारों की सुविधा के लिए बेन्चों की संख्या को बढ़ाया जाय तथा पर्याप्त प्रकाश व अन्य व्यवस्थाआंें को बेहतर से बेहतर किया जाय जिससे मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान गया कि चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 02 से 03 हज़ार मरीज़ों को देखा जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ओ.पी.डी. के लिए टोकन व्यवस्था को लागू किया जाय जिससे मरीज़ों को अनावश्यक लाईन न लगाना पड़े। डीएम श्री पाण्डेय ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा व मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री को निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों और तीमारदारों शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं एवं सेवाएं मानक के अनुसार उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने चिकित्सालय परिसर एवं कक्ष कक्षों की साफ-सफाई के स्तर को बनाये रखने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के चिकित्सक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
    3
    महर्षि बालार्क चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच 
बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, इमरजेन्सी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। 
पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय को बताया गया कि अब तक 260 पर्चे बनाये गये हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि तीमारदारों की सुविधा के लिए बेन्चों की संख्या को बढ़ाया जाय तथा पर्याप्त प्रकाश व अन्य व्यवस्थाआंें को बेहतर से बेहतर किया जाय जिससे मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान गया कि चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 02 से 03 हज़ार मरीज़ों को देखा जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ओ.पी.डी. के लिए टोकन व्यवस्था को लागू किया जाय जिससे मरीज़ों को अनावश्यक लाईन न लगाना पड़े।
डीएम श्री पाण्डेय ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा व मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री को निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों और तीमारदारों शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं एवं सेवाएं मानक के अनुसार उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने चिकित्सालय परिसर एवं कक्ष कक्षों की साफ-सफाई के स्तर को बनाये रखने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के चिकित्सक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
    user_Mohd Islam journalist
    Mohd Islam journalist
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.