Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर-- अमित शाह के स्वच्छ और बेदाग शासन आह्वान को अभिषेक बनर्जी ने बताया पाखंड, पश्चिम बंगाल की राजनिति फिर जुबानी जंग तेज हो गई, तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए, उनसे इस्तीफे की मांग की । बनर्जी यह चुनौती निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के एस आई आर के दौरान बड़े पैमाने पर नाम हटाने जाने का विरोध में आयोजित एक धरने के दौरान दी, बनर्जी ने अमित शाह के स्वच्छ बेदाग शासन के आह्वान को पाखंड बताया।
S.alam D.A.T/M.D.E news
खबर-- अमित शाह के स्वच्छ और बेदाग शासन आह्वान को अभिषेक बनर्जी ने बताया पाखंड, पश्चिम बंगाल की राजनिति फिर जुबानी जंग तेज हो गई, तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए, उनसे इस्तीफे की मांग की । बनर्जी यह चुनौती निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के एस आई आर के दौरान बड़े पैमाने पर नाम हटाने जाने का विरोध में आयोजित एक धरने के दौरान दी, बनर्जी ने अमित शाह के स्वच्छ बेदाग शासन के आह्वान को पाखंड बताया।
More news from बिहार and nearby areas
- मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने रिंग बांध का निरीक्षण किया और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 के बाद बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।1
- छातापुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल के निर्मली में आधे घंटे तक दी भाषण लेकिन अपनी राजसभा जाने पर नहीं की कोई चर्चा ? आखिर क्या है नीतीश का प्लान ? बड़ा सवाल ?1
- सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं चल रही हैं। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद अब अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, इस पर कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है। 👉 आपके हिसाब से बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?1
- अपने-अपने बच्चों को अच्छे तरीके से रखें बच्चे पकड़ने वाले बहुत ज्यादा घूम रहे हैं कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत गांव besar में आया था दो बच्चे चोर भाग गया मगर पकाने नहीं दिया मक्के में छुप गया जिला मधेपुरा1
- मधेपुरा में 25 फरवरी 2026 की रात मधेपुरा थाना और भर्राही थाना क्षेत्र में हुई दो सनसनीखेज घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जो लगातार इन मामलों की जांच और छापेमारी में जुटी थी। 10 मार्च 2026 की रात करीब 1:15 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ से बरमोत्तर जाने वाली कच्ची सड़क पर कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी की और पांच अपराधियों को हथियार एवं लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान विकास कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी – हनुमान नगर चौरा, वार्ड-17, थाना भर्राही मनखुश कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी – विशनपुर, वार्ड-07, थाना कुमारखंड गुलशन कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी – तुलसीबाड़ी, वार्ड-07, थाना मधेपुरा सत्यम कुमार, उम्र 17 वर्ष, निवासी – चन्दनपुर, वार्ड-08, थाना मधेपुरा मो. इश्तियाक, उम्र 33 वर्ष, निवासी – पोखरिया टोला, वार्ड-08, थाना श्रीनगर के रूप में की गयी है। इनके पास से 2 देसी कट्टा,3 जिंदा गोली,2 मोटरसाइकिल,7 मोबाइल फोन,₹5,500 लूटा हुआ नगद,वारदातों में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद की गयी है। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि अजय कुमार ने मधेपुरा कॉलेज चौक स्थित किराना दुकानदार की दो दिन तक रेकी की थी। 24 फरवरी को तय योजना के अनुसार पाँच अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर दुकान पहुंचे और सिगरेट–गुटखा मांगने के बहाने लूट की कोशिश की। विरोध करने पर विकास कुमार ने दुकानदार के मुंह पर गोली मार दी। इसके बाद सभी आरोपी वहाँ से फरार हो गए। इसके साथ ही अपराधियों ने स्वीकार किया कि गोलीकांड के बाद वे सभी बिरैली बाजार पहुंचे और वहाँ पूर्व निर्धारित योजना के तहत तेजनारायण गुप्ता के घर में पिछले हिस्से से घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। इसके बाद घर से नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। रायभीड़ चौक के पास सभी ने लूटे गए सामान की आपस में बाँटकर अपने-अपने ठिकानों का रुख किया।3
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक बारात को निशाना बनाकर दूल्हन का सारा जेवर लूट लिया। जानकारी के अनुसार, विदाई की रस्म पूरी होते ही जैसे ही बारात गांव से निकली, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार लुटेरों ने कार को आगे से रोक लिया। बदमाशों ने पहले ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट की। जब दूल्हे ने ड्राइवर को बचाने के लिए गाड़ी से उतरने की कोशिश की, तो लुटेरों ने उनके साथ भी जमकर हाथापाई की। इस दौरान दूल्हन के सभी जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि बाराती कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लुटेरे गायब हो चुके थे। घटना के बाद दुल्हन सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंची। दूल्हा-दुल्हन ने खुद थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि शादी-विवाह जैसे पवित्र अवसरों पर भी आम लोग सुरक्षित नहीं हैं। #KanpurDehat #UPNews #BaraatLoot #Robbery #CrimeNews #UttarPradesh #Rasoolabad #ShaadiLoot #LatestNews #BreakingNews #UPPolice #कानपुरदेहात #यूपीक्राइम #बारातलूट #उत्तरप्रदेश #ताजाखबर #Dulhan #Jewelry #DulhanKaZewar #CrimeAlert #NewsInHindi1
- सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं चल रही हैं। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद अब अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, इस पर कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है। 👉 आपके हिसाब से बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?1
- बिहार के मधेपुरा से एक दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान वार्निंग ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक एसआई की पहचान जहानाबाद निवासी कौशलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित एसआई कौशलेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के काफिले में वार्निंग ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। दरअसल ड्यूटी पूरी करने के बाद वे आराम करने गए थे, लेकिन देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी रवि भूषण सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह मुख्यमंत्री कारकेड की वार्निंग ड्यूटी में तैनात थे और उनकी मौत बेहद दुखद है। वहीं उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह पहले से ही हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीज थे। मृतक एसआई कौशलेंद्र सिंह जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिसरबीघा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। बाइट -- रवि भूषण , मधेपुरा मुख्यालय डीएसपी3
- BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह AIMIM विधायक Murshid Alam के समर्थन में आए.1