CM की समृद्धि यात्रा की ड्यूटी में तैनात एसआई की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम बिहार के मधेपुरा से एक दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान वार्निंग ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक एसआई की पहचान जहानाबाद निवासी कौशलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित एसआई कौशलेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के काफिले में वार्निंग ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। दरअसल ड्यूटी पूरी करने के बाद वे आराम करने गए थे, लेकिन देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी रवि भूषण सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह मुख्यमंत्री कारकेड की वार्निंग ड्यूटी में तैनात थे और उनकी मौत बेहद दुखद है। वहीं उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह पहले से ही हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीज थे। मृतक एसआई कौशलेंद्र सिंह जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिसरबीघा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। बाइट -- रवि भूषण , मधेपुरा मुख्यालय डीएसपी
CM की समृद्धि यात्रा की ड्यूटी में तैनात एसआई की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम बिहार के मधेपुरा से एक दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान वार्निंग ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक एसआई की पहचान जहानाबाद निवासी कौशलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा
रहा है कि उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित एसआई कौशलेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के काफिले में वार्निंग ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। दरअसल ड्यूटी पूरी करने के बाद वे आराम करने गए थे, लेकिन देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी रवि भूषण सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एसआई कौशलेंद्र
सिंह मुख्यमंत्री कारकेड की वार्निंग ड्यूटी में तैनात थे और उनकी मौत बेहद दुखद है। वहीं उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह पहले से ही हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीज थे। मृतक एसआई कौशलेंद्र सिंह जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिसरबीघा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। बाइट -- रवि भूषण , मधेपुरा मुख्यालय डीएसपी
- बिहार के मधेपुरा से एक दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान वार्निंग ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक एसआई की पहचान जहानाबाद निवासी कौशलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित एसआई कौशलेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के काफिले में वार्निंग ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। दरअसल ड्यूटी पूरी करने के बाद वे आराम करने गए थे, लेकिन देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी रवि भूषण सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह मुख्यमंत्री कारकेड की वार्निंग ड्यूटी में तैनात थे और उनकी मौत बेहद दुखद है। वहीं उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एसआई कौशलेंद्र सिंह पहले से ही हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीज थे। मृतक एसआई कौशलेंद्र सिंह जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिसरबीघा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। बाइट -- रवि भूषण , मधेपुरा मुख्यालय डीएसपी3
- Post by Pathan Boy1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- 📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत चंदौर पूर्वी के डाक विभाग में कार्यालय सहायक आयुष्मान बबन कुमार एवं रूपम कुमारी (डाक सहायक) के शुभ विवाह समारोह सहरसा के मैरेज गार्डेन में सम्मिलित होकर Advocate of Jsd Council की ओर से नवदम्पत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का दाम्पत्य जीवन प्रेम,विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा दोनों का जीवन सदैव उन्नति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो। Dr.Sumant Rao✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि, #बिहार🇮🇳1
- सुपौल में रेल सुविधा को बेहतर बनाने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने अपने समर्थकों के साथ रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को सुपौल रेलवे स्टेशन पर रेल अधीक्षक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर के नाम यह ज्ञापन समर्पित किया गया। इस दौरान लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिले के लोगों को खासकर रात के समय यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पटना से सहरसा होते हुए सुपौल और ललितग्राम तक एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रात के समय चलाई जाए, ताकि जिले के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ट्रेन का ठहराव गढ़ बरूआरी, सुपौल, थरबीटिया और सरायगढ़ राघोपुर स्टेशन पर भी दिया जाए, जिससे आसपास के इलाकों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिल सके। लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिले के अधिकांश लोग इलाज के लिए पटना के बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जाते हैं। इसके अलावा कई लोग सरकारी कार्यों के लिए भी पटना की यात्रा करते हैं, क्योंकि पटना बिहार की राजधानी है और प्रशासनिक कार्यों का मुख्य केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि यदि रात के समय ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी तो यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी। साथ ही इससे रेलवे को भी राजस्व में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। लक्ष्मण कुमार झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर उनके साथ कई समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने इस मांग का समर्थन किया।1
- अपने-अपने बच्चों को अच्छे तरीके से रखें बच्चे पकड़ने वाले बहुत ज्यादा घूम रहे हैं कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत गांव besar में आया था दो बच्चे चोर भाग गया मगर पकाने नहीं दिया मक्के में छुप गया जिला मधेपुरा1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री लेसीं सिंह, विधान पार्षद ललन शराफ, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादवऔर विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा में करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और करीब 86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। इनमें मुरलीगंज चौक से योगीराज तक सड़क चौड़ीकरण, मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना, प्रेक्षा भवन निर्माण, चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन, सिंहेश्वर धाम का विकास, चौसा और आलमनगर में सड़क चौड़ीकरण तथा विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में 3 लाख 95 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाने और दूध उत्पादन समितियों के गठन की भी योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है। अगले पांच वर्षों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है और राज्य में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल खचाखच भरा रहा और पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाइट --नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार4