logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रात में पटना–सुपौल–ललितग्राम सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, युवा कांग्रेस नेता लक्ष्मण कुमार झा ने सौंपा ज्ञापन सुपौल में रेल सुविधा को बेहतर बनाने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने अपने समर्थकों के साथ रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को सुपौल रेलवे स्टेशन पर रेल अधीक्षक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर के नाम यह ज्ञापन समर्पित किया गया। इस दौरान लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिले के लोगों को खासकर रात के समय यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पटना से सहरसा होते हुए सुपौल और ललितग्राम तक एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रात के समय चलाई जाए, ताकि जिले के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ट्रेन का ठहराव गढ़ बरूआरी, सुपौल, थरबीटिया और सरायगढ़ राघोपुर स्टेशन पर भी दिया जाए, जिससे आसपास के इलाकों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिल सके। लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिले के अधिकांश लोग इलाज के लिए पटना के बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जाते हैं। इसके अलावा कई लोग सरकारी कार्यों के लिए भी पटना की यात्रा करते हैं, क्योंकि पटना बिहार की राजधानी है और प्रशासनिक कार्यों का मुख्य केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि यदि रात के समय ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी तो यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी। साथ ही इससे रेलवे को भी राजस्व में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। लक्ष्मण कुमार झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर उनके साथ कई समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने इस मांग का समर्थन किया।

2 hrs ago
user_Kunal kumar
Kunal kumar
Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
2 hrs ago

रात में पटना–सुपौल–ललितग्राम सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, युवा कांग्रेस नेता लक्ष्मण कुमार झा ने सौंपा ज्ञापन सुपौल में रेल सुविधा को बेहतर बनाने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने अपने समर्थकों के साथ रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को सुपौल रेलवे स्टेशन पर रेल अधीक्षक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर के नाम यह ज्ञापन समर्पित किया गया। इस दौरान लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिले के लोगों को खासकर रात के समय यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पटना से सहरसा होते हुए सुपौल और ललितग्राम तक एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रात के समय चलाई जाए, ताकि जिले के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ट्रेन का ठहराव गढ़ बरूआरी, सुपौल, थरबीटिया और सरायगढ़ राघोपुर स्टेशन पर भी दिया जाए, जिससे आसपास के इलाकों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिल सके। लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल जिले के अधिकांश लोग इलाज के लिए पटना के बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जाते हैं। इसके अलावा कई लोग सरकारी कार्यों के लिए भी पटना की यात्रा करते हैं, क्योंकि पटना बिहार की राजधानी है और प्रशासनिक कार्यों का मुख्य केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि यदि रात के समय ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी तो यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी। साथ ही इससे रेलवे को भी राजस्व में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। लक्ष्मण कुमार झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर उनके साथ कई समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने इस मांग का समर्थन किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री लेसीं सिंह, विधान पार्षद ललन शराफ, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादवऔर विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा में करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और करीब 86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। इनमें मुरलीगंज चौक से योगीराज तक सड़क चौड़ीकरण, मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना, प्रेक्षा भवन निर्माण, चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन, सिंहेश्वर धाम का विकास, चौसा और आलमनगर में सड़क चौड़ीकरण तथा विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में 3 लाख 95 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाने और दूध उत्पादन समितियों के गठन की भी योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है। अगले पांच वर्षों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है और राज्य में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल खचाखच भरा रहा और पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाइट --नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार
    4
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री लेसीं सिंह, विधान पार्षद ललन शराफ, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादवऔर विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा में करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और करीब 86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। इनमें मुरलीगंज चौक से योगीराज तक सड़क चौड़ीकरण, मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना, प्रेक्षा भवन निर्माण, चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन, सिंहेश्वर धाम का विकास, चौसा और आलमनगर में सड़क चौड़ीकरण तथा विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिले में 3 लाख 95 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाने और दूध उत्पादन समितियों के गठन की भी योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है। अगले पांच वर्षों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है और राज्य में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल खचाखच भरा रहा और पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
बाइट --नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
  • वैश्विक तनाव और संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश की रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने हाइड्रोकार्बन प्रोडक्शन यूनिट्स को भी जरूरत पड़ने पर LPG उत्पादन की ओर डायवर्ट करने को कहा है। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया गया है और ESMA के जरिए जरूरी सेवाओं को हर हाल में जारी रखने की व्यवस्था की गई है। जानिए इस फैसले का आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा।
    1
    वैश्विक तनाव और संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश की रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने हाइड्रोकार्बन प्रोडक्शन यूनिट्स को भी जरूरत पड़ने पर LPG उत्पादन की ओर डायवर्ट करने को कहा है। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया गया है और ESMA के जरिए जरूरी सेवाओं को हर हाल में जारी रखने की व्यवस्था की गई है। जानिए इस फैसले का आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    6 hrs ago
  • 📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत चंदौर पूर्वी के डाक विभाग में कार्यालय सहायक आयुष्मान बबन कुमार एवं रूपम कुमारी (डाक सहायक) के शुभ विवाह समारोह सहरसा के मैरेज गार्डेन में सम्मिलित होकर Advocate of Jsd Council की ओर से नवदम्पत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का दाम्पत्य जीवन प्रेम,विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा दोनों का जीवन सदैव उन्नति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो। Dr.Sumant Rao✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि, #बिहार🇮🇳
    1
    📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत चंदौर पूर्वी के डाक विभाग में कार्यालय सहायक आयुष्मान बबन कुमार एवं रूपम कुमारी (डाक सहायक) के शुभ विवाह समारोह सहरसा के मैरेज गार्डेन में सम्मिलित होकर Advocate of Jsd Council की ओर से नवदम्पत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का दाम्पत्य जीवन प्रेम,विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा दोनों का जीवन सदैव उन्नति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो। Dr.Sumant Rao✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि, #बिहार🇮🇳
    user_जन:संवाददाता®जsd
    जन:संवाददाता®जsd
    शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून जनसरोकार शोध कथा Saur Bazar, Saharsa•
    18 hrs ago
  • Post by Ranjeet
    1
    Post by Ranjeet
    user_Ranjeet
    Ranjeet
    राघोपुर, सुपौल, बिहार•
    19 hrs ago
  • Darbhanga jila benipur navada navada Panchayat karna chahie prashasan se school mein Jungle ke bich mein Madhya Vidyalay School Hai Koi yahan vyavastha nahin Hai bacchon Ko Na Koi dhang ke kapda na dhang ke khana le liya ja raha hai koi social media koi patrakaar bhi aata hai unko kismat dekhkar bhaga Diya jata hai pitwane ka dhamki bhi diya hai humko lekin Ham is chij ka darte nahin Hai prashasan Sath Kisi chij ka hamen tension nahin Hai Ham jald se jald kahenge Sarkar usko yahan school ke upar jaanch Kiya Jana chahie sar
    1
    Darbhanga jila benipur navada navada Panchayat karna chahie prashasan se school mein Jungle ke bich mein Madhya Vidyalay School Hai Koi yahan vyavastha nahin Hai bacchon Ko Na Koi dhang ke kapda na dhang ke khana le liya ja raha hai koi social media koi patrakaar bhi aata hai unko kismat dekhkar bhaga Diya jata hai pitwane ka dhamki bhi diya hai humko lekin Ham is chij ka darte nahin Hai prashasan Sath Kisi chij ka hamen tension nahin Hai Ham jald se jald kahenge Sarkar usko yahan school ke upar jaanch Kiya Jana chahie sar
    user_नंदलाल
    नंदलाल
    बेनिपुर, दरभंगा, बिहार•
    35 min ago
  • डीएम कार्यालय सुपौल से संयुक्त रूप से सुपौल डीएम एवं एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी देते हुए बताया कि सुपौल में आज हुए मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा योजना का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया उन्हें योजनाओं को लोगों को जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है
    1
    डीएम कार्यालय सुपौल से संयुक्त रूप से सुपौल डीएम एवं एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी देते हुए बताया कि सुपौल में आज हुए मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा योजना का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया उन्हें योजनाओं को लोगों को जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    16 hrs ago
  • jyada Se jyada video share kar dijiyega aapko Bihar prashasan itna kyon juda ho chuka hai
    1
    jyada Se jyada video share kar dijiyega aapko Bihar prashasan itna kyon juda ho chuka hai
    user_नंदलाल
    नंदलाल
    बेनिपुर, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • अपने-अपने बच्चों को अच्छे तरीके से रखें बच्चे पकड़ने वाले बहुत ज्यादा घूम रहे हैं कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत गांव besar में आया था दो बच्चे चोर भाग गया मगर पकाने नहीं दिया मक्के में छुप गया जिला मधेपुरा
    1
    अपने-अपने बच्चों को अच्छे तरीके से रखें बच्चे पकड़ने वाले बहुत ज्यादा घूम रहे हैं कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत गांव besar में आया था दो बच्चे चोर भाग गया मगर पकाने नहीं दिया मक्के में छुप गया जिला मधेपुरा
    user_Bihari bhai
    Bihari bhai
    पत्रकार Kumarkhand, Madhepura•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.