सुरसा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार सुरसा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर ग्राम कमरौली से हुई गिरफ्तारी, .315 बोर का तमंचा बरामद हरदोई। अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरसा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सुरसा पुलिस ने लकी पुत्र हरिओम निवासी ग्राम कमरौली, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। मामले में थाना सुरसा पर मु0अ0सं0 330/2026, धारा 3/25/9 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गिरि, महिला उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार रावत, कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, विशाल राठी, संजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल कविता चौधरी शामिल रहे। हरदोई पुलिस के अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान के बीच सुरसा पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुरसा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार सुरसा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर ग्राम कमरौली से हुई गिरफ्तारी, .315 बोर का तमंचा बरामद हरदोई। अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरसा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सुरसा पुलिस ने लकी पुत्र हरिओम निवासी ग्राम कमरौली, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। मामले में थाना सुरसा पर मु0अ0सं0 330/2026, धारा 3/25/9 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गिरि, महिला उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार रावत, कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, विशाल राठी, संजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल कविता चौधरी शामिल रहे। हरदोई पुलिस के अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान के बीच सुरसा पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24 वें वर्ष में उत्साह के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव शाहजहांपुर 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगंज हर्षित गुप्ता की धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन अर्चन उपरांत ढोल नगाड़ों एवं जयकारों के साथ जुलूस के रूप में सदर थाने के सामने से खिरनी बाग धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई 9 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती पूजन करके शुरू कराया आरती पूजन आचार्य हरिकेश शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया गया आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बना आयोजन गणेश महोत्सव के 24वें वर्ष पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. पिछले 24वर्षों से गणपति बप्पा की स्थापना के अवसर पर शहर के लोग एकजुट होकर पूजा-अर्चना में शामिल होते रहे हैं. समय के साथ इस आयोजन से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. गणेश महोत्सव के तहत आज से 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन शाम 8 बजे मंगल आरती होगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की है. गणेश महोत्सव आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन 4:30 बजे से 7:00 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे के द्वारा भगवान श्री राम कथा सुनाई जाएगी उसके उपरांत समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। समिति ने शहरवासियों और नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों की सहभागिता, आस्था और सहयोग से 24वर्षों से आयोजित हो रहा यह गणेश महोत्सव लगातार यादगार बन रहा है। आज की आयोजन में सुदामा शिंदे अर्जुनसूर्यवंशी अनिल कदम अक्षय कदम योगेश कदम आशीष गुप्ता हर्षित गुप्ता नंदा सूर्यवंशी वंदना कदम साक्षी कदम सोनम त्रिपाठी रूपा पांडे रेनू गुप्ता बिंदु मिश्रा अधिका सहयोगरहा4
- ****ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा खिरनी बाग*** 👉24वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ शाहजहांपुर। नगर के रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनी बाग में सोमवार को 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। बहादुरगंज स्थित धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ जुलूस के रूप में धर्मशाला पहुंचाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की स्थापना की गई। महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती-पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ कराया। आचार्य हरिकेश शुक्ला ने पूजन संपन्न कराया। नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन शाम आठ बजे मंगल आरती होगी। इसके अलावा शाम 4:30 से 7 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे श्रीराम कथा सुनाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, साक्षी कदम, सोनम त्रिपाठी, रूपा पांडे, रेनू गुप्ता, बिंदु मिश्रा आदि का सहयोग रहा।1
- हैंडलाइन: बाढ़ प्रभावित कसारी गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, ग्रामीणों का जाना हाल हैशटैग: #Shahjahanpur #KasariVillage #Jalalabad #FloodNews #FloodAffected #NarendraKashyap #PrabhariMantri #BadhRahat #RahatRashanKit #FloodRelief #ShahjahanpurNews #UPNews #UPGovernment #JalalabadNews #FloodReliefWork #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #LatestNews #HindiNews हैंडलाइन: बाढ़ प्रभावित कसारी गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, ग्रामीणों का जाना हाल हैशटैग: #Shahjahanpur #KasariVillage #Jalalabad #FloodNews #FloodAffected #NarendraKashyap #PrabhariMantri #BadhRahat #RahatRashanKit #FloodRelief #ShahjahanpurNews #UPNews #UPGovernment #JalalabadNews #FloodReliefWork #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #LatestNews #HindiNews1
- बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया निरीक्षण जलालाबाद। जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने को बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखे और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराए।1
- पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन1
- डेंगू-मलेरिया को लेकर ददरौल में चला विशेष अभियान | घरों में घुसकर हुआ दवा छिड़काव | Shahjahanpur News शाहजहांपुर की विधानसभा ददरौल के ग्राम टांडा परवतपुर में डेंगू, मलेरिया और अल्फा-डेंगू को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के हर घर में घुसकर कोने-कोने में मच्छर मार दवा का छिड़काव किया। बरसात के मौसम में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए ये अभियान ग्रामीण स्तर पर चलाया जा रहा है। 📍 *Location:* Gram Tanda Parvatpur, Vidhansabha Dadraul, Shahjahanpur 🦟 *Abhiyan:* Dengue Malaria Roku Abhiyan #ShahjahanpurNews #Dadraul #DengueMalaria #TandaParvatpur #GraminKhabar #HealthDepartment #UPNews #Shahjahanpur #FoggingAbhiyan *Disclaimer:* यह वीडियो जनहित में जारी किया गया है।1
- ****बाढ़ में डूबे गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री, बोले—मुआवजा और राहत में नहीं चलेगी लापरवाही** शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को जलालाबाद के बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का निरीक्षण कर ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में लापरवाही न बरतने, जनहानि, पशु एवं फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव को बाढ़ से बचाने के लिए बांध की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने बाढ़ उतरने के बाद जल्द कार्रवाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कोला के विद्यालय में मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशन किट वितरित की। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर रहने लायक नहीं बचे हैं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को उनके रहने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। प्रशासन के मुताबिक जलालाबाद क्षेत्र के 19 गांव प्रभावित हैं, जहां चार बाढ़ शरणालय, 13 बाढ़ चौकियां, 30 नाव और 10 मोटर बोट तैनात हैं।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर तहसील परशुरामपुरी जलालाबाद क्षेत्र के कसारी गांव में आज Admfr Shahjahanpur प्रशासन अरविंद कुमार ने गांव का किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर तहसील परशुरामपुरी जलालाबाद क्षेत्र के कसारी गांव में आज Admfr Shahjahanpur प्रशासन अरविंद कुमार ने गांव का किया निरीक्षण1
- पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन शाहजहांपुर। अनर्व हॉस्पिटल के डॉ. केपी गुप्ता द्वारा पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पत्रकार हरिओम त्रिवेदी के नेतृत्व में पत्रकार बंडा रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज और क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक को सौंपा गया।1