बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया निरीक्षण जलालाबाद। जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने को बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखे और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराए।
बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया निरीक्षण जलालाबाद। जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने को बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखे और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराए।
- परशुराम पुरी नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर निकाली गई कलश एवं शोभायात्रा 25 को होगासमापन /शाहजहांपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को परशुरामपुरी नगर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना से पूर्व भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला शास्त्री नगर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, जबकि भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर आगे बढ़ रहे थे1
- बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया निरीक्षण जलालाबाद। जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने को बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखे और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराए।1
- सुरसा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार सुरसा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर ग्राम कमरौली से हुई गिरफ्तारी, .315 बोर का तमंचा बरामद हरदोई। अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरसा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सुरसा पुलिस ने लकी पुत्र हरिओम निवासी ग्राम कमरौली, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। मामले में थाना सुरसा पर मु0अ0सं0 330/2026, धारा 3/25/9 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गिरि, महिला उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार रावत, कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, विशाल राठी, संजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल कविता चौधरी शामिल रहे। हरदोई पुलिस के अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान के बीच सुरसा पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- हरदोई में संडीला मार्ग पर स्कूल जा रहे सहायक अध्यापक अवनीश (29) की बाइक के सामने अचानक बंदर आ गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वे शारदा नहर में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हैं, पर अभी सुराग नहीं लगा।1
- पेलानी उत्तर में बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी; राहत के इंतजार में ग्रामीण कलान के पेलानी उत्तर गांव में बाढ़ और जलभराव से हालात बेहद खराब हैं। कई मकान पानी में डूबे हुए हैं और ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। घरों में पानी भरने से लोग छतों पर तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। वहीं पेयजल का संकट भी गहरा गया है और दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो महीने से गांव जलभराव की चपेट में है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई राहत सामग्री बांटने नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव, शुद्ध पेयजल, राशन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- सुखेता नदी के नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत हरदोई: टोडरपुर विकासखंड के हुंसेपुर करमाया गांव में दिखा मगरमच्छ। ब्रेकिंग न्यूज सुखेता नदी के नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत हरदोई: टोडरपुर विकासखंड के हुंसेपुर करमाया गांव में दिखा मगरमच्छ। सुखेता नदी से निकले नाले के पास बड़ी पुलिया रोड पर नजर आया मगरमच्छ। मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में मचा हड़कंप। पुलिया के आसपास लोगों की आवाजाही को लेकर बढ़ी चिंता। ग्रामीणों ने बच्चों को मगरमच्छ के आसपास जाने से किया मना। लोगों को आशंका, नाले से निकलकर आसपास के क्षेत्र में पहुंच सकता है मगरमच्छ। ग्रामीणों के मुताबिक रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं कई लोग। मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की। लोगों को सतर्क करने और मौके पर टीम भेजने की अपील। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उपयुक्त स्थान पर छोड़ने की मांग की। *हरदोई से ब्यूरो चीफ रवि प्रकाश शुक्ला की खास रिपोर्ट*1
- नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24 वें वर्ष में उत्साह के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव शाहजहांपुर 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगंज हर्षित गुप्ता की धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन अर्चन उपरांत ढोल नगाड़ों एवं जयकारों के साथ जुलूस के रूप में सदर थाने के सामने से खिरनी बाग धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई 9 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती पूजन करके शुरू कराया आरती पूजन आचार्य हरिकेश शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया गया आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बना आयोजन गणेश महोत्सव के 24वें वर्ष पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. पिछले 24वर्षों से गणपति बप्पा की स्थापना के अवसर पर शहर के लोग एकजुट होकर पूजा-अर्चना में शामिल होते रहे हैं. समय के साथ इस आयोजन से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. गणेश महोत्सव के तहत आज से 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन शाम 8 बजे मंगल आरती होगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की है. गणेश महोत्सव आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन 4:30 बजे से 7:00 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे के द्वारा भगवान श्री राम कथा सुनाई जाएगी उसके उपरांत समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे समिति ने शहरवासियों और नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों की सहभागिता, आस्था और सहयोग से 24वर्षों से आयोजित हो रहा यह गणेश महोत्सव लगातार यादगार बन रहा है आज की आयोजन में सुदामा शिंदे अर्जुनसूर्यवंशी अनिल कदम अक्षय कदम योगेश कदम आशीष गुप्ता हर्षित गुप्ता नंदा सूर्यवंशी वंदना कदम साक्षी कदम सोनम त्रिपाठी रूपा पांडे रेनू गुप्ता बिंदु मिश्रा अधिका सहयोगरहा3
- अतरौली में दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप अतरौली में दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप पांच नामजद समेत 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार हरदोई। थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम रेहरियामऊ में दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट होने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रेहरियामऊ निवासी देशराज पुत्र संतू ने 12 सितंबर को थाने में तहरीर दी। आरोप है कि 10 सितंबर को दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर गांव के ही राजू पुत्र शंकर, दुर्गेश पुत्र बबलू सहित पांच नामजद तथा करीब 30-40 अज्ञात लोगों ने वादी और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। तहरीर के आधार पर थाना अतरौली पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। अन्य आरोपों एवं प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित बताई गई है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी हरदोई श्री सुबोध गौतम ने पुलिस की ओर से जानकारी दी।1