Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vinod rajbhar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vinod rajbhar1
- मऊ : महाशिवरात्रि पर्व को मद्दे नजर रखते हुए मऊ पुलिस अधीक्षक श्री इलामरन जी द्वारा जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों की जांच की गई। #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #maunews #HumaraUP #reelschallenge #facebookreels #reelsviralシ #fbreels1
- बताते जाएं की असना में पीडब्ल्यूडी की सड़क बनाई जा रही है जो मानक के विपरीत बन रही है इसकी चौड़ाई जो बराबर होनी चाहिए कहीं पर काम है तो कहीं ज्यादा इस पर समाज सुधारक विमल सिंह ने बताया कि गांव के विकास के लिए जो व्यवस्थाएं आती है उसमें कटौती करके या ठेकेदार और बाकी कर्मचारी और अधिकारी काम में भ्रष्टाचार करते हैं इसमें विकास में भी बाधा होती है और लोगों को समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं और कार्य भी अस्थाई रूप से खराब होता है जिससे बार-बार से बनाने की आवश्यकता बनती है और इस पर भ्रष्टाचार बढ़ता जाता है उन्होंने कहा कि मैं इस पर आवाज उठाकर लोगों को जागरूक करूंगा और सरकारी महकमा को भी अवगत करा दूंगा भ्रष्टाचार के लिए आवाज उठाना बहुत ही आवश्यक है लोगों को जागरुक होकर अपने गांव शहर में होने वाले कामों के निगरानी अवश्य करनी चाहिए भ्रष्टाचार से मुक्त हो और बेहतर विकास हो सके।1
- maura में फुटबाल मैच का फ़ाइनल1
- पत्रकार सुशील कुमार शर्मा पुर्व सांसद एंव पुर्व विधायक प्रत्याशी से निवेदन पेश कर रहे है। भारत सरकार एंव राज्य सरकार के अधिकारी सुने राज्य बिहार से जिला बक्सर का सिंगर अभिषेक तहलका जी आपलोग का करतूत प्रत्येक जनता जनार्दन तक पहुँच जाना चाहिए आपलोग शेयर किजिए नमस्कार1
- मऊ। आगामी पर्व महाशिवरात्रि एवं पवित्र माह रमज़ान को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी घोसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों एवं प्रस्तावित जुलूस मार्गों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सबसे पहले घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, प्रकाश प्रबंध एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने मधुबन मोड़ एवं मझवारा मोड़ तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को स्वयं देखकर उनकी कार्यशीलता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को सभी कैमरों को निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाले जाने वाले शिव बारात एवं अन्य जुलूसों के मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस मार्गों पर पड़ने वाले तिराहे, संकरे रास्तों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग व पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या असामाजिक गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंदिरों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल व वाहन गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। रमज़ान माह को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इफ्तार के समय, नमाज़ अदा किए जाने के दौरान तथा प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समुदायों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखा जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया तथा सीसीटीएनएस प्रणाली का निरीक्षण कर अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर खानपुर खुर्द, रसड़ी, सेमरी जमालपुरा, तिलई बुजुर्ग, भोपौरा व पदमी में मेले आयोजित होंगे जबकि कस्बा स्थित शिव मंदिर, रामजानकी मंदिर बड़ागांव व पिढवल से शिव बारात और ऐतिहासिक जुलूस निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान 32 स्थानों पर पूजन-अर्चन व 205 स्थानों पर होलिका दहन होगा। वहीं रमज़ान व ईद को लेकर 10 ईदगाहों और 31 मस्जिदों में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।3
- दिल्ली: भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा, "अगर बचाने की कोशिश की गई होती, तो शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा ने कहा था कि उनका पुत्र गाड़ी नहीं चला रहा था, गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। अगर पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही होती, तो ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की जाती। आखिर में पुलिस ने शिवम मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की, क्योंकि पुलिस ने पाया कि गाड़ी शिवम मिश्रा चला रहा था और उसके खिलाफ कार्रवाई की..."1
- T20 विश्व कप के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी स्टेडियम में बचे कोल्ड ड्रिंक्स दोबारा बोतलों में भरते दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग स्वच्छता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आज इसी मैदान पर भारत नामीबिया का मुकाबला खेला जाना है। #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #HumaraUP #maunathbhanjan #maunews #reelschallenge #reelsviralシ #fbreels #facebookreels #T20WorldCup2026 #INDvsNAM #arunjaitleystadium #delhi #VistaarNews1