सासंद पप्पू यादव के बोले ‘मेरे पास सरकार से भी ज्यादा पैसा’ प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के एक बयान को लेकर बिहार की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा कि, “मेरे पास इतना पैसा है, जितना सरकार के पास भी नहीं है।” उनके इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पप्पू यादव अपने बेबाक और मुखर बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार पैसे को लेकर दिए गए उनके बयान ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया है। बयान के बाद लोग इसके संदर्भ और इसके पीछे की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, सांसद ने यह टिप्पणी किस संदर्भ में की और उनके बयान का पूरा आशय क्या था, यह उनके विस्तृत वक्तव्य के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल उनके इस बयान को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है और राजनीतिक विश्लेषक भी इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
सासंद पप्पू यादव के बोले ‘मेरे पास सरकार से भी ज्यादा पैसा’ प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के एक बयान को लेकर बिहार की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा कि, “मेरे पास इतना पैसा है, जितना सरकार के पास भी नहीं है।” उनके इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पप्पू यादव अपने बेबाक और मुखर बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार पैसे को लेकर दिए गए उनके बयान ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया है। बयान के बाद लोग इसके संदर्भ और इसके पीछे की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, सांसद ने यह टिप्पणी किस संदर्भ में की और उनके बयान का पूरा आशय क्या था, यह उनके विस्तृत वक्तव्य के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल उनके इस बयान को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है और राजनीतिक विश्लेषक भी इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
- चेहराकलां प्रखंड में भूमि संबंधित समस्यात्मक कार्यों के समाधान के नाम पर साइबर फर्जीवाड़े की कोशिश, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क। चेहराकलां प्रखंड में भूमि संबंधी सेवाओं जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन और राजस्व न्यायालय के काम कराने के नाम पर साइबर अपराधी लोगों से हजारों रुपये ठगने की कोशिश कर रहे हैं। ये अपराधी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बनकर लोगों को फर्जी फोन करते हैं और उनकी भूमि संबंधी समस्या सुलझाने का झांसा देकर पैसे मांगते हैं। चेहराकलां प्रखंड के अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को बताया कि ऐसे कई साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। उन्होंने साफ किया कि अंचल कार्यालय या विभाग की ओर से भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को इस तरह के फोन नहीं किए जाते हैं। उन्होंने आम लोगों से ऐसे संदिग्ध फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, राजस्व अधिकारी कुमार गौरव ने धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक मोबाइल नंबर +919031686050 को जारी कर लोगों को सावधान किया है। उन्होंने अपील की है कि इस नंबर से फोन आने पर किसी भी तरह का जवाब न दें और न ही कोई पैसे का लेनदेन करें। अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठग भूमि संबंधी कामों को जल्दी कराने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन या नकद पैसे मांगते हैं। कई मामलों में ठग व्हाट्सऐप के जरिए QR कोड भेजकर भुगतान करने का दबाव बनाते हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन कर पैसा भेजना बड़ा नुकसान का कारण बन सकता है। अंचल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राजस्व न्यायालय या अन्य भूमि संबंधी सेवाओं के लिए किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर पैसे न दें। साथ ही, ऐसे फोन आने पर किसी भी व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, आधार या अन्य निजी जानकारी न बताएं और न ही किसी खाते में पैसे भेजें। किसी भी संदिग्ध कॉल या भुगतान की मांग की स्थिति में सीधे संबंधित अंचल कार्यालय से संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।2
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से,एआइएमआइएम, के प्रत्याशी प्रो डॉ अमित कुमार (उर्फ) बच्चा राय1
- पोखरैरा होली क्रॉस स्कूल में हथियार के साथ घुसे बदमाश, 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप पोखरैरा: पोखरैरा चौक स्थित होली क्रॉस निजी स्कूल में हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। घटना के दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। विद्यालय के गार्ड अशोक कुमार के अनुसार, दो बदमाश हथियार के साथ स्कूल के अंदर घुसे और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बकझक हुई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राहुल और सोनू के रूप में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जैतपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कट्टा बरामद होने की भी बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन कर रही है। पुलिस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन, गार्ड और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों तथा रंगदारी मांगने के आरोप की जांच कर रही है।1
- दावा विकास का, लेकिन स्कूल तक रास्ता तक नहीं! बच्चों का भविष्य कौन सुधारेगा? #: #BiharDevelopment #Education #Aurai #BiharNews #GroundReport #PublicVoice1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- *खेती बचाओ संघर्ष समिति ने 5 सूत्री मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष *विनोद कुमार राय* के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संयोजक विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, यूरिया-डीएपी के साथ गैर सब्सिडी उत्पादों की जबरन टैगिंग, मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। समिति ने जिलाधिकारी के समक्ष *5 सूत्री मांग पत्र* रखा: 1. मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था समाप्त हो। 2. निर्धारित मात्रा की बंदिश खत्म कर जरूरत के अनुसार उर्वरक दिया जाए। 3. कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। 4. यूरिया-डीएपी के साथ जबरन टैगिंग बंद हो। 5. रबी फसल को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती और किसानी बचाने के लिए किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। *प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे:* रामचंद्र महतो, रामाश्रय महतो, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, प्रोफेसर उमेश कुमार, मनोज कुमार सुनील, राजेश्वर महतो, गिरधारी महतो, डोमन राय, राकेश कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह , महावीर पोद्दार, शंभूनाथ राय, विश्वनाथ सिंह, कोमल राय, रामेश्वर महतो, ललन कुमार, नंद किशोर राय, मनोज कुमार राय, भोला राय, ऋषिदेव महतो, उपेन्द्र राय, राम पुकार पासवान, रामविनोद पासवान, मोo शाहिद हुसैन, सत्यनारायण सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामयतन सिंह राकेश, मोo अकबर अली, सुधीर देव, राघवेंद्र यादव, मोo आफताब अली, सुनील कुमार राय, शत्रुधन पंजी, अनिल साह, रामबाबू यादव, अमित कुमार महतो, अवधेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव सहित सैकड़ो किसान नेता। अंत में विनोद कुमार राय के नेतृत्व में *5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल* ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा !1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे राघोपुर, किया मुआयना1
- मथना मिलिक पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित। चेहराकलां प्रखंड के मथना मिलिक पंचायत भवन में मंगलवार को जन समस्याओं को जल्दी सुलझाने के लिए एक सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में प्रशासनिक, राजस्व, कृषि और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। बीडीओ डॉ. मो. इस्माईल अंसारी ने बताया कि शिविर में कुल 14 आवेदन मिले, जिनमें से 11 को मौके पर ही निपटाया गया। इनमें सांख्यिकी विभाग से 4, राजस्व से 4, सामाजिक सुरक्षा से 5 और खाद्य एवं आपूर्ति से 1 आवेदन शामिल थे। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मो. इस्माईल अंसारी और अंचल अधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे। उन्होंने मिले आवेदनों की जांच की और उन्हें जल्दी निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व अधिकारी कुमार गौरव, कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश, खाद्य आपूर्ति विभाग से अमित कुमार, PHED अभियंता अमृता कुमारी, श्रम संसाधन अधिकारी सुष्मिता कुमारी और विद्युत विभाग से राघवेन्द्र राय ने अपने विभागों से जुड़े मामले सुने। कर्मचारी अमलेश कुमार, किसान सलाहकार रवि रंजन, कृषि समन्वयक गोपाल कुमार, विकास मित्र दिनेश कुमार और मथना मिलिक पंचायत के मुखिया नन्दकिशोर राय समेत कई विभागों के कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग के लगे स्टॉल पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच हुई। डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की और उन्हें सही डॉक्टरी सलाह दी। इसके अलावा, सामान्य और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं।4