logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खजुराहो में जमीन विवाद से जुड़ा मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *खजुराहो में जमीन विवाद से जुड़ा मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *पिता की मौत के लिए दबंगों को जिम्मेदार ठहराया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग* छतरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को खजुराहो थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें पीड़ित परिवार ने मानसिक प्रताड़ना और न्याय न मिलने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 14, घंटाई मंदिर के पास निवासी अंकुर तिवारी ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनके पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद तिवारी का जैन मंदिर रोड स्थित भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आवेदन के अनुसार, हाईकोर्ट से स्टे होने के बावजूद 28 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके पिता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से उत्पन्न तनाव और चोट के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 11 फरवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। अंकुर तिवारी पीड़ित ने आरोप लगाया कि अजय शुक्ला,विजय शुक्ला,सत्यम शुक्ला,शिवम शुक्ला,शिवम शुक्ला सहित अन्य लोगो के द्वारा शिकायत के बावजूद खजुराहो थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। परिवार ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी से मुलाकात करते हुए एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

16 hrs ago
user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

खजुराहो में जमीन विवाद से जुड़ा मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *खजुराहो में जमीन विवाद से जुड़ा मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *पिता की मौत के लिए दबंगों को जिम्मेदार ठहराया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग* छतरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को खजुराहो थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें पीड़ित परिवार ने मानसिक प्रताड़ना और न्याय न मिलने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 14, घंटाई मंदिर के पास निवासी अंकुर तिवारी ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनके पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद तिवारी का जैन मंदिर रोड स्थित भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आवेदन के अनुसार, हाईकोर्ट से स्टे होने के बावजूद 28 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके पिता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से उत्पन्न तनाव और चोट के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 11 फरवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। अंकुर तिवारी पीड़ित ने आरोप लगाया कि अजय शुक्ला,विजय शुक्ला,सत्यम शुक्ला,शिवम शुक्ला,शिवम शुक्ला सहित अन्य लोगो के द्वारा शिकायत के बावजूद खजुराहो थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। परिवार ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी से मुलाकात करते हुए एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

  • user_User5607
    User5607
    Mihona, Bhind
    🙏
    11 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर। नौगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 2 दिन के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में “चक्षु अभियान 2.0” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, फरियादी महेश रैकवार निवासी ग्राम गौना करोला (थाना पलेरा, जिला टीकमगढ़) की शिकायत पर तीन दिन पूर्व बस स्टैंड क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों—महोबा, झांसी, छतरपुर रोड सहित विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश रैकवार (पिता बंदीराम रैकवार), निवासी ग्राम सलैया थाना ईशानगर, वर्तमान निवास वीरेन्द्र कॉलोनी थाना नौगांव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹50,000) बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन मार्को सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    छतरपुर। नौगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 2 दिन के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में “चक्षु अभियान 2.0” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस के अनुसार, फरियादी महेश रैकवार निवासी ग्राम गौना करोला (थाना पलेरा, जिला टीकमगढ़) की शिकायत पर तीन दिन पूर्व बस स्टैंड क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों—महोबा, झांसी, छतरपुर रोड सहित विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश रैकवार (पिता बंदीराम रैकवार), निवासी ग्राम सलैया थाना ईशानगर, वर्तमान निवास वीरेन्द्र कॉलोनी थाना नौगांव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹50,000) बरामद की गई है।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन मार्को सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जतिन राय खबर बक्सवाहा नलों से पानी के साथ निकल रहे कीड़े, L&T कंपनी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान बक्सवाहा। जनपद पंचायत बक्सवाहा की ग्राम पंचायत गुगवारा में इन दिनों नलों से आने वाले पानी के साथ कीड़े निकलने की शिकायत सामने आई है। इस समस्या से ग्रामीणों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत सप्लाई हो रहे पानी में गंदगी और कीड़े आने से पीने के पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थिति ठेकेदार कंपनी L&T की लापरवाही के कारण उत्पन्न हो रही है। लोगों का आरोप है कि पानी की टंकी और पाइपलाइन की समय-समय पर सफाई और रखरखाव नहीं किया जा रहा, जिसके कारण गंदा और कीड़ों वाला पानी नलों तक पहुंच रहा है। ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को मजबूरी में वही दूषित पानी उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि इस मामले में नल-जल योजना के इंजीनियर पुनीत पांडे ने बताया कि एक स्थान पर पाइपलाइन टूट जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य जल्द ही कर दिया जाएगा और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
    2
    जतिन राय 
खबर बक्सवाहा 
नलों से पानी के साथ निकल रहे कीड़े, L&T कंपनी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान
बक्सवाहा। जनपद पंचायत बक्सवाहा की ग्राम पंचायत गुगवारा में इन दिनों नलों से आने वाले पानी के साथ कीड़े निकलने की शिकायत सामने आई है। इस समस्या से ग्रामीणों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत सप्लाई हो रहे पानी में गंदगी और कीड़े आने से पीने के पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार यह स्थिति ठेकेदार कंपनी L&T की लापरवाही के कारण उत्पन्न हो रही है। लोगों का आरोप है कि पानी की टंकी और पाइपलाइन की समय-समय पर सफाई और रखरखाव नहीं किया जा रहा, जिसके कारण गंदा और कीड़ों वाला पानी नलों तक पहुंच रहा है।
ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को मजबूरी में वही दूषित पानी उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
हालांकि इस मामले में नल-जल योजना के इंजीनियर पुनीत पांडे ने बताया कि एक स्थान पर पाइपलाइन टूट जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य जल्द ही कर दिया जाएगा और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
    user_Jatin Rai
    Jatin Rai
    Voice of people छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छतरपुर में गैस सिलेंडर संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सिर पर खाली सिलेंडर रख किया प्रदर्शन । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की के जल्द से जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही की जाए ।
    1
    छतरपुर में गैस सिलेंडर संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सिर पर खाली सिलेंडर रख किया प्रदर्शन ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की के  जल्द से जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही की जाए ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • छतरपुर में गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राशिद रईन ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राशिद रईन ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं और लोगों को ब्लैक में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इस वीडियो में देखिए राशिद रईन का EXCLUSIVE इंटरव्यू और जानिए उन्होंने सरकार और प्रशासन पर क्या बड़े आरोप लगाए। 📍 Location: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Channel: Ankit Speaks News
    1
    छतरपुर में गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राशिद रईन ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
राशिद रईन ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं और लोगों को ब्लैक में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।
इस वीडियो में देखिए राशिद रईन का EXCLUSIVE इंटरव्यू और जानिए उन्होंने सरकार और प्रशासन पर क्या बड़े आरोप लगाए।
📍 Location: छतरपुर (मध्य प्रदेश)
🎥 Channel: Ankit Speaks News
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में डूबा परापांतर गांव 70 बिजली उपभोक्ता परेशान, ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की उठाई मांग महोबा। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत परापांतर में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लगभग डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में करीब 70 बिजली कनेक्शन धारक हैं, जिन्हें लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से फुंक गया, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल गुगौरा पावर हाउस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली न होने से गांव के लोगों को रात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती गर्मी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण रात भर जागने को मजबूर हैं। गांव के उपभोक्ता धरमजीत, मान सिंह, भूपत सिंह, शिवचरन और भगवती प्रसाद ने बताया कि बिजली बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरेलू कामकाज में भी कठिनाई आ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि गांव की बिजली व्यवस्था बहाल हो सके। इस संबंध में एसडीओ गिरीश चंद ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हो गई है और तीन से चार दिन के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीणों को जल्द राहत देने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
    1
    ट्रांसफार्मर फुंकने से  अंधेरे में डूबा परापांतर गांव
70 बिजली उपभोक्ता परेशान, ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की उठाई मांग
महोबा। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत परापांतर में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव  अंधेरे में डूबा हुआ है। लगभग डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में करीब 70 बिजली कनेक्शन धारक हैं, जिन्हें लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से फुंक गया, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। 
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल गुगौरा पावर हाउस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली न होने से गांव के लोगों को रात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती गर्मी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण रात भर जागने को मजबूर हैं।
गांव के उपभोक्ता धरमजीत, मान सिंह, भूपत सिंह, शिवचरन और भगवती प्रसाद ने बताया कि बिजली बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरेलू कामकाज में भी कठिनाई आ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि गांव की बिजली व्यवस्था बहाल हो सके। 
इस संबंध में एसडीओ गिरीश चंद ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हो गई है और तीन से चार दिन के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीणों को जल्द राहत देने का प्रयास कर रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.