ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में डूबा परापांतर गांव 70 बिजली उपभोक्ता परेशान, ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की उठाई मांग महोबा। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत परापांतर में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लगभग डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में करीब 70 बिजली कनेक्शन धारक हैं, जिन्हें लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से फुंक गया, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल गुगौरा पावर हाउस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली न होने से गांव के लोगों को रात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती गर्मी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण रात भर जागने को मजबूर हैं। गांव के उपभोक्ता धरमजीत, मान सिंह, भूपत सिंह, शिवचरन और भगवती प्रसाद ने बताया कि बिजली बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरेलू कामकाज में भी कठिनाई आ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि गांव की बिजली व्यवस्था बहाल हो सके। इस संबंध में एसडीओ गिरीश चंद ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हो गई है और तीन से चार दिन के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीणों को जल्द राहत देने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

- दुलारा ग्राम के निवासियों का सालों का इंतज़ार खत्म, पुल का निर्माण कार्य शुरू1
- ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में डूबा परापांतर गांव 70 बिजली उपभोक्ता परेशान, ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की उठाई मांग महोबा। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत परापांतर में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लगभग डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में करीब 70 बिजली कनेक्शन धारक हैं, जिन्हें लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से फुंक गया, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल गुगौरा पावर हाउस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली न होने से गांव के लोगों को रात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती गर्मी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण रात भर जागने को मजबूर हैं। गांव के उपभोक्ता धरमजीत, मान सिंह, भूपत सिंह, शिवचरन और भगवती प्रसाद ने बताया कि बिजली बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरेलू कामकाज में भी कठिनाई आ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि गांव की बिजली व्यवस्था बहाल हो सके। इस संबंध में एसडीओ गिरीश चंद ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हो गई है और तीन से चार दिन के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीणों को जल्द राहत देने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- Post by Star City School Mahoba1
- gram lohari block charkhari jila Mahoba Uttar Pradesh alohari gaon ke Shiv Mandir ke samne ki nali hai gandi nali Ishq ka Nirman nahin hua hai abhi tak 5 sal mein1
- सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।1
- ग्रामीणो और परिजनों ने हरदुआ बस स्टैंड पर शव को रखकर किया रास्ता जाम घंटो तक आवागमन रहा बाधित थाना सिमरिया हरदुआ चौकी के ग्राम हरदुआ की घटना मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने दी समझाइश और आश्वासन के बाद माने परिजन दबंगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर की हत्या आरोपी फरार पुलिस कर रही छानबीन1
- छतरपुर जिले में किसानों की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि राजस्व रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी की गई है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन गलत तरीके से दर्ज की गई है, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन हो सकता है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए किसानों की पूरी कहानी और प्रशासन से उनकी मांग। 📍 Location: छतरपुर (म.प्र.) 🎤 ANKIT SPEAKS NEWS1
- डी सी साहब मनरेगा को दिया ज्ञापन1