Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुलारा ग्राम के निवासियों का सालों का इंतज़ार खत्म, पुल का निर्माण कार्य शुरू
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
दुलारा ग्राम के निवासियों का सालों का इंतज़ार खत्म, पुल का निर्माण कार्य शुरू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- [3/16, 7:57 PM] ब्यूरो चीफ हरी सिंह वर्मा: जल जीवन मिशन पर विधायक बृजभूषण राजपूत फिर मुखर, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एसआईटी जांच की मांग झूठे आंकड़े भेजकर भुगतान लेने का आरोप, पेयजल परियोजनाओं में खामियां गिनाईं रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने एक बार फिर जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर परियोजनाओं की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित लगभग 1100 करोड़ रुपये की पांच पेयजल परियोजनाओं में गंभीर अनियमितताएं हैं और विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन को झूठे आंकड़े भेजे जा रहे हैं। विधायक ने पत्र में कहा है कि करोड़ों रुपये की लागत से संचालित योजनाओं को कागजों में पूर्ण दिखाया जा रहा है, जबकि कई गांवों में अभी तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं, नलों में टोंटियां तक नहीं लगाई गईं और ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला चरखारी विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ रोककर पेयजल परियोजनाओं में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। उस समय मंत्री ने अधिकारियों को एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कई स्थानों पर कार्य अधूरा है। हाल ही में विधायक द्वारा नरेड़ी गांव के निरीक्षण के दौरान सड़कें टूटी मिलीं और पेयजल आपूर्ति प्रभावित पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड में हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही योजना में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। [3/17, 7:50 PM] ब्यूरो चीफ हरी सिंह वर्मा: लेखपाल और खेत मालिक की मिलीभगत से गरीब मजदूर की जमीन कब्जाने का आरोप बैंदों गांव में एक बीघा कृषि भूमि पर कब्जे का विवाद, पीड़िता गुड्डो ने लगाई न्याय की गुहार खेत की पैमाइश पर उठे सवाल, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी निष्पक्ष जांच रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बैंदों में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी हरचरन उर्फ हरीचरन पुत्र रामप्रसाद और उनकी पत्नी गुड्डो ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने लेखपाल की मिलीभगत से उनकी जमीन के भीतर लगभग एक बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कब्जा हटवाने की मांग की है। पीड़ित हरचरन के अनुसार मौजा बैंदों स्थित गाटा संख्या 1707/2, रकबा 0.516 हेक्टेयर कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचकर करीब 0.120 हेक्टेयर भूमि की जुताई कर उसे अपने खेत में मिला लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज की गई और मारपीट की स्थिति बन गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता गुड्डो ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने रुपये लेकर उनकी जमीन के भीतर की भूमि पर कब्जा करवा दिया। उनका कहना है कि गरीब मजदूर परिवार होने के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और लगातार दबाव बनाया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि कब्जा करने वाले लोगों ने खेत पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में लेखपाल शिवकरन से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भूमि की पैमाइश कानूनगो की मौजूदगी में नियमानुसार की गई थी और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। उनके अनुसार राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही सीमांकन कराया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि निष्पक्ष राजस्व जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। परिवार ने जिलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर जमीन की पुनः पैमाइश कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाए तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।1
- जनपद बांदा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरी भुगतान में हो रही देरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि लंबित मजदूरी का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए और भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- छतरपुर में गैस एजेंसियों की मनमानी पर सवाल स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि जब उपभोक्ता खुद गोदाम से सिलेंडर ले रहे हैं तो फिर डिलीवरी चार्ज किस बात का लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता घंटों लाइन में खड़ी रहती है, लेकिन किसी नेता, मंत्री या अधिकारियों के परिचित इन लाइनों में दिखाई नहीं देते, उन्हें सीधे गैस उपलब्ध करा दी जाती है। साथ ही यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि शहर में कृत्रिम गैस संकट का माहौल बनाकर कुछ एजेंसी संचालक सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेच रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाएंगे या फिर यह मनमानी यूं ही चलती रहेगी? 🚨1
- ग्रामीणो और परिजनों ने हरदुआ बस स्टैंड पर शव को रखकर किया रास्ता जाम घंटो तक आवागमन रहा बाधित थाना सिमरिया हरदुआ चौकी के ग्राम हरदुआ की घटना मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने दी समझाइश और आश्वासन के बाद माने परिजन दबंगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर की हत्या आरोपी फरार पुलिस कर रही छानबीन1
- छतरपुर जिले में किसानों की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि राजस्व रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी की गई है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन गलत तरीके से दर्ज की गई है, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन हो सकता है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए किसानों की पूरी कहानी और प्रशासन से उनकी मांग। 📍 Location: छतरपुर (म.प्र.) 🎤 ANKIT SPEAKS NEWS1
- Post by गणेश यादव1
- *थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम भण्डरा में पति-पत्नी के मध्य हुए विवाद में महिला की मृत्यु की सूचना पर जनपदीय पुलिस के उच्चाधिकारीगण द्वारा फील्ड यूनिट व स्थानीय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना श्रीनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।* *प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी चरखारी श्री दीपक दुबे द्वारा दी गयी बाइट।* 👆🏻1
- Post by गणेश यादव1
- छतरपुर। नौगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 2 दिन के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में “चक्षु अभियान 2.0” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, फरियादी महेश रैकवार निवासी ग्राम गौना करोला (थाना पलेरा, जिला टीकमगढ़) की शिकायत पर तीन दिन पूर्व बस स्टैंड क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों—महोबा, झांसी, छतरपुर रोड सहित विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश रैकवार (पिता बंदीराम रैकवार), निवासी ग्राम सलैया थाना ईशानगर, वर्तमान निवास वीरेन्द्र कॉलोनी थाना नौगांव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹50,000) बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन मार्को सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1