बांदा में मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर कांग्रेस का धरना, सरकार पर उपेक्षा के आरोप। जनपद बांदा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरी भुगतान में हो रही देरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि लंबित मजदूरी का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए और भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

- महोखर पीड़ितों की थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा पीड़ितों ने अपनी व्यथा मीडिया से बताई किस तरह पति ने पत्नी के मायके आकर उनके घर में लगाई आग ग्रहस्ती हुई खाख़ पूरा मामला जसपुरा क्षेत्र के गौरी कला गांव का आइए देखते है पीड़ित की जुबानी3
- मौदहा (हमीरपुर)। बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गांव में जगह-जगह फैला कूड़ा स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है, जो भविष्य में बड़ी घटना का कारण बन सकता है।1
- मौदहा हमीरपुर। बुद्ववार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में आग लग गई जिसे ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद बुझाता हालांकि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हडकंप मच गया जब दोपहर में अचानक कब्रिस्तान जाने वाली रास्ता में पडे कूडे के ढेर में आग की तेज लपटें उठने लगीं, आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हालांकि राहत की बात यह रही कि आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन गांव में जगह जगह पडा कचरा जरूर स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है।1
- “संगठित ग्राम विकास समिति, मुकेरा” का गठन किया है,“UP SMART CITY DEVELOPMENT ” बेहतर सड़कें और डिजिटल सेवाएं विकसित की जा रही हैं।”1
- हमारे भारत देश में यह सब क्या हो रहा है मेरे भाई यहां पर कहीं बहन बेटी सुरक्षित नहीं है कहीं किसी के लड़का सुरक्षित नहीं है भाई हमारे देश में हो क्या रहा है असल में मुझको कोई वह नहीं है दिक्कत की लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं मैं भाई अगर कोई गलत है मैं उसे चीज के ऊपर आवाज उठाऊंगा ठीक है अगर आप लोग भी आवाज उठाना चाहते हैं प्लीज मेरा साथ दे हम सब एकजुट होकर अपने घर वालों की अपने देश की अपने परिवार की रक्षा करेंगे भाईअगर प्रशासन भी इसके साथ खड़ा है तो हम अपने गर्व करते हैं अपने भारत देश के ऊपर के हम भारत खानदानके मैं भाईभारत भी हमारा देश है ठीक है भारत के सारे जितने नागरिक के सारे हमारी बहन भाई हैं घर की भारत के ऊपर किसी ने गलत दिया गलत करने की कोशिश की तो भाई हम उसके साथ खड़े हैं बहन बेटी के साथ अगर गलत हो रहा है भाई तो हम खड़े हैं सपोर्ट में ठीक है धन्यवाद आपका एक लाइक एक शेर एक कमेंट किसी की लाइफ सुधार सकता है इतना याद रखें✅🥹1
- Post by Shyamu Kumar varma1
- जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।1
- बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद, पुलिस के सामने मारपीट-गाली गलौज मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मोहल्ला उपरौस में बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़कर मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही यह सब होता रहा और हालात बेकाबू नजर आए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के हाथ में डंडा है और खुलेआम धमकाने के साथ अभद्रता की जा रही है वहीं फोर व्हीलर में पुलिस की वर्दी टंगी दिख रही है, जिसे लेकर वर्दी के रौब में गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई और आगे की कार्यवाही में जुटी1
- “उत्तर प्रदेश में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शहरों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सड़कें और डिजिटल सेवाएं विकसित की जा रही हैं।”“UP SMART CITY DEVELOPMENT PROJECT”1