Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
Surash Sahu
जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गौरतलब हो कि दिनांक 16.03.2026 को एक अभियुक्त को माननीय न्यायालय अतर्रा में पेशी हेतु ले जाया गया था, जहां से वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा में अभियुक्त के विरुद्घ अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के गिरफ्तारी के हेतु टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में थाना आज दिनांक 18.03.2026 को अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को कड़ियानाका बीरजा पुरवा थाना फतेहगंज से गिरफ्तार कर लिया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. चुन्नु उर्फ पंकज पुत्र रामनाथ निवासी गाँधी नगर कस्बा अतर्रा व थाना अतर्रा जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 19/2026 धारा 305(क)/317(2) बीएनएस थाना अतर्रा जनपद बांदा । ▪️मु0अ0सं0- 115/26 धारा 262/121(1)/132/115(2) बीएनएस थाना अतर्रा जनपद बांदा । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1. संजीव कुमार चौबे थानाध्यक्ष अतर्रा 2. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह 3. हे0का0 रोहित कुमार 4. का0 रविन्द्र श्रीवास 5. का0 आदर्श तिवारी 6. का0अजय प्रजापति 7. का0 आकाश कुमार 8. का0 राहुल साहू 9. का0 श्रवण कुमार1
- जनपद बांदा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरी भुगतान में हो रही देरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि लंबित मजदूरी का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए और भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- बांदा में मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन।1
- *नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर एवं ग्राम रोजगार सेवक की मजदूरी को लेकर विकास भवन में कांग्रेसियों द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी एवं धरना देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है, कांग्रेस शासन में मजदूरों के चतुर्मुखी विकास को दृष्टिगत रखते हुए मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया था लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने अपनी कुलथित विचारधारा के चलते नाम को परिवर्तित करने के साथ-साथ उसके स्वरूप को भी बदल दिया गया, पूर्व में काम करने वाले मजदूर की मजदूरी तत्काल सुलभ कराई जाती थी लेकिन इस सरकार में जनपद ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एवं संविदा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक का बकाया कई करोड़ शेष है, जो कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है, मजदूरों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं, गरीब मजदूर जनपद से दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं, तत्काल मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दी जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।1
- मजदूर व रोजगार सेवक का 8 महीने वेतन नहीं दिया गया संविदा कर्मचारी एवं मजदूर को मजदूरी नहीं दी गई इसलिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षकारी सहित पहुंचे कर विकास भवन मुख्य विकास को ज्ञापन दिया1
- बांदा। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद बांदा की समस्त तहसीलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसी अभियान के तहत तहसील सदर बांदा में उप जिलाधिकारी नमन मेहता के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, नायब तहसीलदार तथा पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा 15 मार्च 2026 को नगर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी और जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर पालिका परिषद बांदा के अंतर्गत संचालित विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं गैस एजेंसियों पर की गई, जिसमें प्रमुख रूप से साई दरबार रेस्टोरेंट, सारंग होटल, सिग्नेचर रेस्टोरेंट, संकल्प इंडेन गैस एजेंसी तथा आराधना इंडेन गैस एजेंसी शामिल रहीं। जांच का मुख्य उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं विशेषकर रसोई गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाना था। होटल साई दरबार में पकड़ी गई बड़ी अनियमितता छापेमारी के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर मौके पर पाए गए। इनमें 3 सिलेंडर व्यावसायिक श्रेणी के जबकि 9 सिलेंडर घरेलू श्रेणी के थे। जब टीम द्वारा इन घरेलू सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ की गई तो होटल संचालक कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान तीन घरेलू गैस कनेक्शनों की पासबुक जब्त की गईं, जो निम्न उपभोक्ताओं के नाम पर पाई गईं— श्रीमती शोभा देवी पत्नी बब्लू, निवासी नोनिया मोहल्ला, बांदा (ग्राहक संख्या-331147, आराधना इंडेन गैस सर्विस) श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी लाखनलाल, निवासी शम्भू नगर, बांदा (ग्राहक संख्या-704812151, शर्मीला इंडेन गैस सर्विस, स्वराज कॉलोनी रोड) श्रीमती प्रभा देवी पत्नी अशोक, निवासी ग्राम धाधूराम डेरा, एचपी गैस ग्रामीण वितरण, ग्राम मवई बुजुर्ग प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि होटल संचालक द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं से सिलेंडर मंगवाकर उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। साथ ही बिना किसी वैध अनुमति के बड़ी संख्या में सिलेंडरों का भंडारण भी किया गया था। यह कृत्य एलपीजी (रेगुलेशन) कंट्रोल ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इस पर थाना कोतवाली नगर में होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। आराधना इंडेन गैस एजेंसी में कालाबाजारी का बड़ा खुलासा जांच के दौरान अराधना इंडेन गैस एजेंसी (डीसीडीएफ कंपाउंड, बांदा) में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। टीम की जांच में सामने आया कि— 14.2 किग्रा के लगभग 600 घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की गई 19.5 किग्रा के करीब 115 व्यावसायिक सिलेंडरों में भी गड़बड़ी पाई गई इसके अलावा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उन्हें बिना गैस सिलेंडर प्राप्त हुए ही उनके मोबाइल नंबर पर बुकिंग एवं डिलीवरी के संदेश प्राप्त हो गए। जांच में इन शिकायतों की पुष्टि हुई, जिससे यह साफ हो गया कि एजेंसी द्वारा फर्जी डिलीवरी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। इस प्रकार एजेंसी संचालक द्वारा घरेलू एवं व्यावसायिक दोनों श्रेणी के सिलेंडरों का दुरुपयोग और बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की गई, जो एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर-2000 का उल्लंघन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत गंभीर अपराध है। इस मामले में भी थाना कोतवाली नगर में एजेंसी संचालक के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन का सख्त रुख जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि जनपद में आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अन्य संदिग्ध प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध हो सके और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।1
- “पेशी पर ले जाए गए कैदी ने पुलिस को दिया चकमा, बाथरूम का बहाना बनाकर हुआ फरार!” बांदा के अतर्रा में पुलिस की कस्टडी से एक अभियुक्त के फरार होने का मामला सामने आया है। दिनांक 16 मार्च 2026 को चोरी के मुकदमे में जेल में निरुद्ध अभियुक्त को माननीय न्यायालय अतर्रा में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के दौरान अभियुक्त ने बाथरूम जाने का बहाना किया और मौके का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार अभियुक्त के खिलाफ थाना अतर्रा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी अतर्रा श्री प्रवीण कुमार ने जानकारी दी है।1
- साहू राठौर समाज द्वारा मां कर्माबाई जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई, शहर में निकाली गई शोभायात्रा ।1