logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर एवं ग्राम रोजगार सेवक की मजदूरी को लेकर विकास भवन में कांग्रेसियों द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी एवं धरना देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है, कांग्रेस शासन में मजदूरों के चतुर्मुखी विकास को दृष्टिगत रखते हुए मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया था लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने अपनी कुलथित विचारधारा के चलते नाम को परिवर्तित करने के साथ-साथ उसके स्वरूप को भी बदल दिया गया, पूर्व में काम करने वाले मजदूर की मजदूरी तत्काल सुलभ कराई जाती थी लेकिन इस सरकार में जनपद ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एवं संविदा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक का बकाया कई करोड़ शेष है, जो कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है, मजदूरों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं, गरीब मजदूर जनपद से दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं, तत्काल मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दी जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

19 hrs ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

*नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर एवं ग्राम रोजगार सेवक की मजदूरी को लेकर विकास भवन में कांग्रेसियों द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजी एवं धरना देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है, कांग्रेस शासन में मजदूरों के चतुर्मुखी विकास को दृष्टिगत रखते हुए मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया था लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने अपनी कुलथित विचारधारा के चलते नाम को परिवर्तित करने के साथ-साथ उसके स्वरूप को भी बदल दिया गया, पूर्व में काम करने वाले मजदूर की मजदूरी तत्काल सुलभ कराई जाती थी लेकिन इस सरकार में जनपद ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एवं संविदा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक का बकाया कई करोड़ शेष है, जो कई महीनों से भुगतान नहीं किया गया है, मजदूरों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं, गरीब मजदूर जनपद से दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं, तत्काल मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दी जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा हमीरपुर। बुद्ववार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में आग लग गई जिसे ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद बुझाता हालांकि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हडकंप मच गया जब दोपहर में अचानक कब्रिस्तान जाने वाली रास्ता में पडे कूडे के ढेर में आग की तेज लपटें उठने लगीं, आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हालांकि राहत की बात यह रही कि आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन गांव में जगह जगह पडा कचरा जरूर स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है।
    1
    मौदहा हमीरपुर। बुद्ववार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में आग लग गई जिसे ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद बुझाता हालांकि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हडकंप मच गया जब दोपहर में अचानक कब्रिस्तान जाने वाली रास्ता में पडे कूडे के ढेर में आग की तेज लपटें उठने लगीं, आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हालांकि राहत की बात यह रही कि आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन गांव में जगह जगह पडा कचरा जरूर स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “संगठित ग्राम विकास समिति, मुकेरा” का गठन किया है,“UP SMART CITY DEVELOPMENT ” बेहतर सड़कें और डिजिटल सेवाएं विकसित की जा रही हैं।”
    1
    “संगठित ग्राम विकास समिति, मुकेरा” का गठन किया है,“UP SMART CITY DEVELOPMENT ”
बेहतर सड़कें और डिजिटल सेवाएं विकसित की जा रही हैं।”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमारे भारत देश में यह सब क्या हो रहा है मेरे भाई यहां पर कहीं बहन बेटी सुरक्षित नहीं है कहीं किसी के लड़का सुरक्षित नहीं है भाई हमारे देश में हो क्या रहा है असल में मुझको कोई वह नहीं है दिक्कत की लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं मैं भाई अगर कोई गलत है मैं उसे चीज के ऊपर आवाज उठाऊंगा ठीक है अगर आप लोग भी आवाज उठाना चाहते हैं प्लीज मेरा साथ दे हम सब एकजुट होकर अपने घर वालों की अपने देश की अपने परिवार की रक्षा करेंगे भाईअगर प्रशासन भी इसके साथ खड़ा है तो हम अपने गर्व करते हैं अपने भारत देश के ऊपर के हम भारत खानदानके मैं भाईभारत भी हमारा देश है ठीक है भारत के सारे जितने नागरिक के सारे हमारी बहन भाई हैं घर की भारत के ऊपर किसी ने गलत दिया गलत करने की कोशिश की तो भाई हम उसके साथ खड़े हैं बहन बेटी के साथ अगर गलत हो रहा है भाई तो हम खड़े हैं सपोर्ट में ठीक है धन्यवाद आपका एक लाइक एक शेर एक कमेंट किसी की लाइफ सुधार सकता है इतना याद रखें✅🥹
    1
    हमारे भारत देश में यह सब क्या हो रहा है मेरे भाई यहां पर कहीं बहन बेटी सुरक्षित नहीं है कहीं किसी के लड़का सुरक्षित नहीं है भाई हमारे देश में हो क्या रहा है असल में मुझको कोई वह नहीं है दिक्कत की लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं मैं भाई अगर कोई गलत है मैं उसे चीज के ऊपर आवाज उठाऊंगा ठीक है अगर आप लोग भी आवाज उठाना चाहते हैं प्लीज मेरा साथ दे हम सब एकजुट होकर अपने घर वालों की अपने देश की अपने परिवार की रक्षा करेंगे भाईअगर प्रशासन भी इसके साथ खड़ा है तो हम अपने गर्व करते हैं अपने भारत देश के ऊपर के हम भारत खानदानके मैं भाईभारत भी हमारा देश है ठीक है भारत के सारे जितने नागरिक के सारे हमारी बहन भाई हैं घर की भारत के ऊपर किसी ने गलत दिया गलत करने की कोशिश की तो भाई हम उसके साथ खड़े हैं बहन बेटी के साथ अगर गलत हो रहा है भाई तो हम खड़े हैं सपोर्ट में ठीक है धन्यवाद आपका एक लाइक एक शेर एक कमेंट किसी की लाइफ सुधार सकता है इतना याद रखें✅🥹
    user_Vimal Singh
    Vimal Singh
    Nurse बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद, पुलिस के सामने मारपीट-गाली गलौज मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मोहल्ला उपरौस में बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़कर मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही यह सब होता रहा और हालात बेकाबू नजर आए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के हाथ में डंडा है और खुलेआम धमकाने के साथ अभद्रता की जा रही है वहीं फोर व्हीलर में पुलिस की वर्दी टंगी दिख रही है, जिसे लेकर वर्दी के रौब में गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई और आगे की कार्यवाही में जुटी
    1
    बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद, पुलिस के सामने मारपीट-गाली गलौज
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मोहल्ला उपरौस में बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़कर मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई
हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही यह सब होता रहा और हालात बेकाबू नजर आए
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के हाथ में डंडा है और खुलेआम धमकाने के साथ अभद्रता की जा रही है
वहीं फोर व्हीलर में पुलिस की वर्दी टंगी दिख रही है, जिसे लेकर वर्दी के रौब में गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं
घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई और आगे की कार्यवाही में जुटी
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Shyamu Kumar varma
    1
    Post by Shyamu Kumar varma
    user_Shyamu Kumar varma
    Shyamu Kumar varma
    Grain Shop अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बबेरू कस्बे के ओरन रोड स्थित एक मैरिज हाल मे आजाद क्रांति पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह व पदाधिकारी के चयन करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजाद क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह खंगार रहे ,जिसमें आए हुए पदाधिकारी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। वहीं तहसील स्तर ब्लॉक स्तर से लेकर जिले स्तर के पदाधिकारी को चुना गया, इसमें आजाद क्रांति पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश खंगार उर्फ पप्पू को जिम्मेदारी दी गई, वहीं चंदन सिंह को विधानसभा महासचिव बबेरू, देवी सिंह खंगार को युवा मोर्चा विधानसभा महासचिव, खेत सिंह खंगार छात्र सभा नगर अध्यक्ष बबेरू, अखिल कुमार को ब्लाक महासचिव कमासिन ,राम रतन सिंह को छात्र सभा नगर महासचिव बबेरू, रोहित सिंह को नगर अध्यक्ष बबेरू ,धीरेंद्र वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन ,अजय सिंह खंगार को युवा मोर्चा विधानसभा सचिव, नियुक्त किया गया है। इसी तरह से अन्य पदाधिकारी का चयन किया गया और सभी लोग को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में आजाद क्रांति पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    बबेरू कस्बे के ओरन रोड स्थित एक मैरिज हाल मे आजाद क्रांति पार्टी के द्वारा होली मिलन समारोह व पदाधिकारी के चयन करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजाद क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह खंगार रहे ,जिसमें आए हुए पदाधिकारी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। वहीं तहसील स्तर ब्लॉक स्तर से लेकर जिले स्तर के पदाधिकारी को चुना गया, इसमें आजाद क्रांति पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश खंगार उर्फ पप्पू को जिम्मेदारी दी गई, वहीं चंदन सिंह को विधानसभा महासचिव बबेरू, देवी सिंह खंगार को युवा मोर्चा विधानसभा महासचिव, खेत सिंह खंगार छात्र सभा नगर अध्यक्ष बबेरू, अखिल कुमार को ब्लाक महासचिव कमासिन ,राम रतन सिंह को छात्र सभा नगर महासचिव बबेरू, रोहित सिंह को नगर अध्यक्ष बबेरू ,धीरेंद्र वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन ,अजय सिंह खंगार को युवा मोर्चा विधानसभा सचिव, नियुक्त किया गया है। इसी तरह से अन्य पदाधिकारी का चयन किया गया और सभी लोग को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में आजाद क्रांति पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    22 hrs ago
  • जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
    1
    जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • “उत्तर प्रदेश में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शहरों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सड़कें और डिजिटल सेवाएं विकसित की जा रही हैं।”“UP SMART CITY DEVELOPMENT PROJECT”
    1
    “उत्तर प्रदेश में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शहरों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सड़कें और डिजिटल सेवाएं विकसित की जा रही हैं।”“UP SMART CITY DEVELOPMENT PROJECT”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। नगरपालिका परिषद के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने अधिशाषी अधिकारी पर घर बुलाकर चप्पल से पीटने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि अधिशाषी अधिकारी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। नगरपालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी व सफाई गाड़ी चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में दी तहरीर और वीडियो बयान में बताया कि मंगलवार सुबह वह सफाई गाड़ी लेकर एमआरएफ सेंटर गया था। इसी दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज सिंह ने फोन कर उसे अधिशाषी अधिकारी के आवास पर बुलाए जाने की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार, आवास पर पहुंचने के बाद अधिशाषी अधिकारी ने गाड़ियों की जानकारी को लेकर नाराजगी जताई और कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चप्पल से पिटाई की गई। विकास कुमार का कहना है कि यदि कोई कमी थी तो विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए थी। पीड़ित ने घटना के समय सफाई नायक जबीर और चालक फुरकान के मौजूद होने की बात भी कही है, हालांकि मामला अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण संबंधित लोग खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। नगरपालिका परिषद के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने अधिशाषी अधिकारी पर घर बुलाकर चप्पल से पीटने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि अधिशाषी अधिकारी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
नगरपालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी व सफाई गाड़ी चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में दी तहरीर और वीडियो बयान में बताया कि मंगलवार सुबह वह सफाई गाड़ी लेकर एमआरएफ सेंटर गया था। इसी दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज सिंह ने फोन कर उसे अधिशाषी अधिकारी के आवास पर बुलाए जाने की जानकारी दी।
पीड़ित के अनुसार, आवास पर पहुंचने के बाद अधिशाषी अधिकारी ने गाड़ियों की जानकारी को लेकर नाराजगी जताई और कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चप्पल से पिटाई की गई। विकास कुमार का कहना है कि यदि कोई कमी थी तो विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए थी।
पीड़ित ने घटना के समय सफाई नायक जबीर और चालक फुरकान के मौजूद होने की बात भी कही है, हालांकि मामला अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण संबंधित लोग खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.