Shuru
Apke Nagar Ki App…
कूड़े के ढेर पर लगी आग से लोगों में फैली दहशत आग की लपटो को देखकर ग्रामीण आग बुझाने की प्रयास में जुटे मौदहा (हमीरपुर)। बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गांव में जगह-जगह फैला कूड़ा स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है, जो भविष्य में बड़ी घटना का कारण बन सकता है।
ISLAM
कूड़े के ढेर पर लगी आग से लोगों में फैली दहशत आग की लपटो को देखकर ग्रामीण आग बुझाने की प्रयास में जुटे मौदहा (हमीरपुर)। बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गांव में जगह-जगह फैला कूड़ा स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है, जो भविष्य में बड़ी घटना का कारण बन सकता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा (हमीरपुर)। बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गांव में जगह-जगह फैला कूड़ा स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है, जो भविष्य में बड़ी घटना का कारण बन सकता है।1
- मौदहा हमीरपुर। बुद्ववार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में आग लग गई जिसे ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद बुझाता हालांकि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हडकंप मच गया जब दोपहर में अचानक कब्रिस्तान जाने वाली रास्ता में पडे कूडे के ढेर में आग की तेज लपटें उठने लगीं, आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हालांकि राहत की बात यह रही कि आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन गांव में जगह जगह पडा कचरा जरूर स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है।1
- *न्यायालय पेशी से फरार अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा न्यायालय से पेशी के दौरान फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते दिनों 16 मार्च को एक अभियुक्त को न्यायालय अतर्रा में पेशी हेतु ले जाया गया था, जहां से वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा में अभियुक्त के विरुद्घ अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के गिरफ्तारी के हेतु टीमों का गठन किया गया था।आज अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को कड़ियानाका बीरजा पुरवा थाना फतेहगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त चुन्नु उर्फ पंकज पुत्र रामनाथ निवासी गाँधी नगर कस्बा अतर्रा व थाना अतर्रा जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार।1
- सपा महिला मोर्चा का मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ती समस्याओं पर सपा महिला मोर्चा ने उठाई आवाज, कलेक्ट्रेट परिसर के गोल चबूतरे पर महिलाओं ने किया उग्र विरोध प्रदर्शन, महिलाओं ने महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर जताया आक्रोश, सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की गई, प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद, प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की उठाई मांग, मोदी कुर्सी छोड़ो के लगे नारे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने मोदी को चूड़ी देने की करी मांग...।।4
- हमीरपुर। पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सभागार सुमेरपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नौनिहालों को खेल खेल में सीखने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य सेविका कामिनी पाल ने बताया कि पढ़ाई भी पोषण भी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण के आखिरी दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को केंद्र में आने वाले नौनिहाल को खेल-खेल में पढ़ाई के प्रति जागरूक करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही पूर्व में सिखाएं सीखों को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोषण ट्रैकर में समस्त आयामों की फीडिंग एवं खेल-खेल में सीखने सिखाने के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य सेविका वंदना देवी, आरती सिंह, ब्लॉक समन्वयक मुहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे।1
- गौरतलब हो कि दिनांक 16.03.2026 को एक अभियुक्त को माननीय न्यायालय अतर्रा में पेशी हेतु ले जाया गया था, जहां से वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा में अभियुक्त के विरुद्घ अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के गिरफ्तारी के हेतु टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में थाना आज दिनांक 18.03.2026 को अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को कड़ियानाका बीरजा पुरवा थाना फतेहगंज से गिरफ्तार कर लिया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. चुन्नु उर्फ पंकज पुत्र रामनाथ निवासी गाँधी नगर कस्बा अतर्रा व थाना अतर्रा जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 19/2026 धारा 305(क)/317(2) बीएनएस थाना अतर्रा जनपद बांदा । ▪️मु0अ0सं0- 115/26 धारा 262/121(1)/132/115(2) बीएनएस थाना अतर्रा जनपद बांदा । *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1. संजीव कुमार चौबे थानाध्यक्ष अतर्रा 2. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह 3. हे0का0 रोहित कुमार 4. का0 रविन्द्र श्रीवास 5. का0 आदर्श तिवारी 6. का0अजय प्रजापति 7. का0 आकाश कुमार 8. का0 राहुल साहू 9. का0 श्रवण कुमार1
- बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद, पुलिस के सामने मारपीट-गाली गलौज मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मोहल्ला उपरौस में बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़कर मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही यह सब होता रहा और हालात बेकाबू नजर आए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के हाथ में डंडा है और खुलेआम धमकाने के साथ अभद्रता की जा रही है वहीं फोर व्हीलर में पुलिस की वर्दी टंगी दिख रही है, जिसे लेकर वर्दी के रौब में गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई और आगे की कार्यवाही में जुटी1