[3/16, 7:57 PM] ब्यूरो चीफ हरी सिंह वर्मा: जल जीवन मिशन पर विधायक बृजभूषण राजपूत फिर मुखर, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एसआईटी जांच की मांग झूठे आंकड़े भेजकर भुगतान लेने का आरोप, पेयजल परियोजनाओं में खामियां गिनाईं रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने एक बार फिर जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर परियोजनाओं की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित लगभग 1100 करोड़ रुपये की पांच पेयजल परियोजनाओं में गंभीर अनियमितताएं हैं और विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन को झूठे आंकड़े भेजे जा रहे हैं। विधायक ने पत्र में कहा है कि करोड़ों रुपये की लागत से संचालित योजनाओं को कागजों में पूर्ण दिखाया जा रहा है, जबकि कई गांवों में अभी तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं, नलों में टोंटियां तक नहीं लगाई गईं और ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला चरखारी विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ रोककर पेयजल परियोजनाओं में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। उस समय मंत्री ने अधिकारियों को एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कई स्थानों पर कार्य अधूरा है। हाल ही में विधायक द्वारा नरेड़ी गांव के निरीक्षण के दौरान सड़कें टूटी मिलीं और पेयजल आपूर्ति प्रभावित पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड में हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही योजना में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। [3/17, 7:50 PM] ब्यूरो चीफ हरी सिंह वर्मा: लेखपाल और खेत मालिक की मिलीभगत से गरीब मजदूर की जमीन कब्जाने का आरोप बैंदों गांव में एक बीघा कृषि भूमि पर कब्जे का विवाद, पीड़िता गुड्डो ने लगाई न्याय की गुहार खेत की पैमाइश पर उठे सवाल, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी निष्पक्ष जांच रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बैंदों में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी हरचरन उर्फ हरीचरन पुत्र रामप्रसाद और उनकी पत्नी गुड्डो ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने लेखपाल की मिलीभगत से उनकी जमीन के भीतर लगभग एक बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कब्जा हटवाने की मांग की है। पीड़ित हरचरन के अनुसार मौजा बैंदों स्थित गाटा संख्या 1707/2, रकबा 0.516 हेक्टेयर कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचकर करीब 0.120 हेक्टेयर भूमि की जुताई कर उसे अपने खेत में मिला लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज की गई और मारपीट की स्थिति बन गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता गुड्डो ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने रुपये लेकर उनकी जमीन के भीतर की भूमि पर कब्जा करवा दिया। उनका कहना है कि गरीब मजदूर परिवार होने के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और लगातार दबाव बनाया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि कब्जा करने वाले लोगों ने खेत पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में लेखपाल शिवकरन से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भूमि की पैमाइश कानूनगो की मौजूदगी में नियमानुसार की गई थी और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। उनके अनुसार राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही सीमांकन कराया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि निष्पक्ष राजस्व जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। परिवार ने जिलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर जमीन की पुनः पैमाइश कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाए तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

- दुलारा ग्राम के निवासियों का सालों का इंतज़ार खत्म, पुल का निर्माण कार्य शुरू1
- ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में डूबा परापांतर गांव 70 बिजली उपभोक्ता परेशान, ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की उठाई मांग महोबा। पनवाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत परापांतर में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लगभग डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में करीब 70 बिजली कनेक्शन धारक हैं, जिन्हें लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से फुंक गया, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल गुगौरा पावर हाउस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली न होने से गांव के लोगों को रात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती गर्मी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण रात भर जागने को मजबूर हैं। गांव के उपभोक्ता धरमजीत, मान सिंह, भूपत सिंह, शिवचरन और भगवती प्रसाद ने बताया कि बिजली बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरेलू कामकाज में भी कठिनाई आ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि गांव की बिजली व्यवस्था बहाल हो सके। इस संबंध में एसडीओ गिरीश चंद ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हो गई है और तीन से चार दिन के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीणों को जल्द राहत देने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- Post by Star City School Mahoba1
- gram lohari block charkhari jila Mahoba Uttar Pradesh alohari gaon ke Shiv Mandir ke samne ki nali hai gandi nali Ishq ka Nirman nahin hua hai abhi tak 5 sal mein1
- सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।1
- ग्रामीणो और परिजनों ने हरदुआ बस स्टैंड पर शव को रखकर किया रास्ता जाम घंटो तक आवागमन रहा बाधित थाना सिमरिया हरदुआ चौकी के ग्राम हरदुआ की घटना मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने दी समझाइश और आश्वासन के बाद माने परिजन दबंगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर की हत्या आरोपी फरार पुलिस कर रही छानबीन1
- छतरपुर जिले में किसानों की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि राजस्व रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी की गई है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन गलत तरीके से दर्ज की गई है, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन हो सकता है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए किसानों की पूरी कहानी और प्रशासन से उनकी मांग। 📍 Location: छतरपुर (म.प्र.) 🎤 ANKIT SPEAKS NEWS1
- डी सी साहब मनरेगा को दिया ज्ञापन1