Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक ही कंपनी मे अगर आप 10 साल से काम करंगे तो यही होता है please suscribe and like comment, share.
Tuleshwar mahto
एक ही कंपनी मे अगर आप 10 साल से काम करंगे तो यही होता है please suscribe and like comment, share.
More news from झारखंड and nearby areas
- एक ही कंपनी मे अगर आप 10 साल से काम करंगे तो यही होता है please suscribe and like comment, share.1
- Raghav Chadha ने कर दिखाया 😊|| Airport पर ₹10 चाय और ₹20 समोसा 😳 || .1
- तस्लीम अंसारी की जीत तय: कांग्रेस नेताओं का दावा, रिकॉर्ड मतों से विजय का भरोसा शहजादा अनवर बोले – जनता का अपार समर्थन, केदार पासवान ने कहा – हर वर्ग में बढ़ती लोकप्रियता हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, शहर का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मेयर पद की लड़ाई अब पूरी तरह रोचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक चुनावी चर्चाएं तेज हैं और सभी दल अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी की जीत को लेकर पार्टी नेताओं का आत्मविश्वास चरम पर है। शनिवार को हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित करने को तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान को लेकर हजारीबाग पहुंचे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने दावा किया कि तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है और पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शहजादा अनवर ने कहा कि तस्लीम अंसारी का सामाजिक और राजनीतिक जीवन लंबा और सक्रिय रहा है। वे वर्षों से कांग्रेस से जुड़कर जनसेवा में लगे हैं, जिसके कारण जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है। “जनता इस बार बदलाव चाहती है और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाएगी,” उन्होंने विश्वास जताया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने भी तस्लीम अंसारी की बढ़ती लोकप्रियता का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी जनसंपर्क के दौरान हर वर्ग के लोगों का समर्थन स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने भी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि जनता तस्लीम अंसारी को अपनी पहली पसंद बना चुकी है। वहीं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में पूर्व में हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बार जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी और कांग्रेस को अवसर देगी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस बार हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र की जनता भाजपा के मेयर रहे लोगों का दंश झेल रही बदलाव चाह रही है। निश्चित तौर पर बदलाव होकर रहेगा। कांग्रेस सभी से मोर्चा प्रदेश सचिव रेणु कुमारी ने कहा कि हजारीबाग की जनता विकास के नाम पर तस्लीम अंसारी को अपनी पहली पसंद बन चुकी है। कांग्रेस नगर अधक्ष परवेज अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजी अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, आरिफ अंसारी, सहित अन्य नेताओं ने भी एक स्वर में कहा कि हजारीबाग की जनता बदलाव के लिए तैयार है और नगर निगम के समग्र विकास के लिए तस्लीम अंसारी को मेयर पद पर देखना चाहती है। जनसंपर्क अभियानम चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस का दावा है कि शहर में चलाया जा रहा तूफानी जनसंपर्क अभियान जनता के बीच सकारात्मक संदेश दे रहा है। अब सबकी निगाहें मतदान की तिथि पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि जनता किसे नगर निगम की बागडोर सौंपती है। तूफानी जनसंपर्क अभियान में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार तस्लीम अंसारी के पक्ष में मतदान का रिकार्ड मतों से जीत की अपील की गई जिन संपर्क अभियान में पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, रघु जायसवाल, राजू चौरसिया, गोविंद राम, युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हजारीबाग नगर निगम की प्रभारी कोमल कुमारी, प्रदेश युवा महासचिव ओमप्रकाश पासवान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मौलाना मुख्तार, बरकट्ठा विधानसभा युवा अध्यक्ष संगीता कुमारी, युवा जिला अध्यक्ष जाविर अली, युवा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश, नगर निगम सोशल मीडिया प्रभारी जावेद इकबाल, सहित कई कांग्रेसी नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- * भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न — आधुनिक हजारीबाग के संकल्प के साथ नई शुरुआत* *भवानी प्लाज़ा, मालवीय मार्ग (बंसी लाल चौक), हजारीबाग* *आज संध्या 4 बजे महापौर प्रत्याशी अरविंद कुमार (राणा) के कार्यालय का भव्य शुभ उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।* *संकल्प पत्र जारी — “सशक्त, स्वच्छ और आधुनिक नगर की ओर”* कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग नगर निगम के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण संकल्पों की घोषणा की गई। *मुख्य संकल्प एवं योजनाएं:* _* हजारीबाग में पहला फ्लाईओवर निर्माण*_ _*जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र घर तक पहुँचाने की व्यवस्था*_ _*सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं” नीति लागू*_ _* घर-घर कचरा उठाव व आधुनिक कचरा निस्तारण संयंत्र*_ _* पूरे शहर में भूमिगत विद्युत व्यवस्था*_ _* 7 दिनों के भीतर घर का नक्शा स्वीकृत*_ _*ट्रैक एंड ट्रेस नीति से पारदर्शिता*_ _*पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन व संरक्षण*_ _* सिंगल विंडो सिस्टम पूरी तरह लागू*_ _*🚫 अवैध टैक्स वसूली पर रोक*_ _*🚻 अत्याधुनिक शौचालय निर्माण व रख-रखाव*_ _* नालों-नालियों की नियमित सफाई*_ _*सुरक्षित एवं व्यवस्थित सड़क व्यवस्था*_ _*💡 समुचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था*_ _*नगर निगम कार्यालय को नागरिक सुविधा केंद्र बनाना*_ _* 140 थाना नंबर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष पहल*_ _*व्यवस्थित सब्जी बाजार निर्माण*_ _* मछली विक्रेताओं के लिए निश्चित स्थान*_ _* महिलाओं द्वारा संचालित विशेष महिला बाजार*_ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समर्थक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शहर के विकास के संकल्प को समर्थन दिया।1
- हजारीबाग नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 7 से प्रत्याशी सोनू कुमार को जोरदार जन समर्थन मिलता दिख रहा है। इलाके के लोगों का कहना है वोट हमारा सोनू को ही मिलेगा। आज सोनू कुमार से सीधे बातचीत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत मिलने पर वार्ड की सड़क, नाली और सफाई जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। फिलहाल वार्ड नंबर 7 में चुनावी माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है।1
- *चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट* दिनांक 14.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह पंचायत के *लालकिमाटी* के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। *बरामदगी :* घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 1. 14 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। *संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :* 1. श्री अजित कुमार बिमल sdpo बरही 2. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण 3. Asi बादल महतो 4. Asi कमरुद्दीन 5. एवं सशत्र बल 6. बनपाल सरवन कुमार एवं कुलदीप महतो उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।3
- ये आँसू कमज़ोरी नहीं हैं, ये उस दर्द की आवाज़ हैं जो हर देशभक्त के सीने में धड़कता है। विनर डिफेंस एकेडमी की ओर से निकाला गया यह कैंडल मार्च कोई दिखावा नहीं, कोई औपचारिकता नहीं— यह हमारी आत्मा की पुकार है, यह उस पीढ़ी की कसम है जो शहीदों को सिर्फ पोस्टर पर नहीं, अपने दिल में ज़िंदा रखती है। आज यह मार्च हजारीबाग झील की शांत लहरों से निकलकर शहीद स्मारक, हजारीबाग की पवित्र धरती तक पहुँचा— हर कदम पर एक संकल्प था, हर मोमबत्ती में एक प्रण जल रहा था। झील की खामोशी ने हमारे दिलों का शोर सुना, और स्मारक की चौखट ने हमारी श्रद्धा को स्वीकार किया। आज जब दुनिया मोहब्बत के दिन का शोर मचाती है, तब हम उस मोहब्बत को याद कर रहे हैं जो वर्दी पहनकर सरहद पर कुर्बान हो जाती है। आज जब लोग गुलाब और गिफ्ट में उलझे हैं, तब हम उन माताओं की सूनी आँखों को याद कर रहे हैं जिनके बेटे तिरंगे में लिपटकर लौटे थे। हमारे मार्गदर्शक अनुज सर, मुकेश सर और कौशल सर के नेतृत्व में इस कैंडल मार्च में शामिल हर कदम, हर सांस, हर दिल वतन के नाम समर्पित है। , महेश कुमार(राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक), अभिषेक कुमार,शेखर कुमार, अंशु कुमार, रोशन कुमार, विशाल कुमार,पवन कुमार, सन्नी कुमार उज्वल कुमार राहुल कुमार रौशन कुमार, विशाल कुमार, नीतीश कुमार, प्रकाश कुमार, राकेशकुमार, रंजीत कुमार, उदितकुमार,सूरज कुमार , आर्यन कुमार ,रोहित कुमार अमर कुमार , दीपक राज , उज्ज्वल कुमार , सौरभ कुमार एवं सुरुचि रिंकी ,रिया, नेहा, काजल, मुस्कान, प्रियंका, राहिल,किरण, सरस्वती,पुष्पा ,अंजली ,पियांक — आप सब सिर्फ नाम नहीं हो, आप उस युवा चेतना की पहचान हो जो शहीदों को भूलने नहीं देती, जो कहती है— हम उस पीढ़ी से हैं जो आराम की ज़िंदगी नहीं, इज़्ज़त की ज़िंदगी चुनती है। आज हम यह प्रण लेते हैं— कि देशभक्ति सिर्फ नारों में नहीं, हमारे कर्मों में होगी। कि तिरंगा सिर्फ 15 अगस्त को नहीं, हमारी रग-रग में लहराएगा। कि शहीदों की कुर्बानी को हम कभी सस्ती बहसों में नहीं घसीटेंगे, बल्कि अपने चरित्र और संघर्ष से उसे हर दिन सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। मोमबत्तियाँ आज बुझ जाएँगी, लेकिन शहीदों की याद की आग हमारे दिलों में हमेशा जलती रहेगी। जय हिंद! वंदे मातरम्1
- Post by Janeman Kumar1