Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुर्गावती में रामनवमी के अवसर पर निकाला भव्य शोभा यात्रा
Pintutiwari Pintutiwari
दुर्गावती में रामनवमी के अवसर पर निकाला भव्य शोभा यात्रा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anand journalist1
- आप सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रभु श्री राम की कृपा से आपका हर मनोकामना पूर्ण हो1
- रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां जय श्रीराम के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के शिवघाट के समीप से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु झंडा-पताका लिए शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और आकर्षक करतबों के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से पूरे शहर को गुंजायमान नजर आ आया। निर्धारित जुलूस मार्ग से गुजरती इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए जुलूस की निगरानी की जा रही है, जबकि नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जुलूस मार्ग पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट और वाहन जांच अभियान के जरिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।4
- सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय के बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण से रामनवमी के अवसर पर न्यू बाल मंडली के द्वारा भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई . झांकी में सीता,राम , लक्ष्मण,हनुमान जी के साथ साथ बांदरी सेना के रथ पर सवार एवं अन्य देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही .शोभा यात्रा में शामिल सभी युवा भक्त एवं नन्हे नन्हे बालक अपने-अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे .वही शोभायात्रा के दौरान बंगला चौक, बारुन, सूर्यपुरा गढ़ पर मुखिया प्रमोद कुमार के साथ ही अन्य चौराहे पर लोगों के द्वारा शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक, नींबू पानी तथा फल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी .शोभा यात्रा बाबा बंगाल नाथ मंदिर से चलकर बांग्ला चौक, बारुन गांव, प्रखंड कार्यालय, सूर्यपुरा गढ़ , ठाकुर बाड़ी मंदिर ,बड़ा तालाब होते हुए सायर स्थान मुख्य बाजार के बाद वापस बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा.शोभायात्रा में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, भी शामिल थे.वही सभी श्रद्धालु शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. जिससे समूचे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा. जुलूस में स्थानीय पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहे .मौके पर न्यू बाल मंडली के रिशु, कीषु, अमन के साथ ही समाजसेवी पिंटू कुमार, मनोज वर्मा, सुरेश वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शौंडिक, रंजन सिंह यादव, संतोष सिंह, कीशु, अभय सिंह, धनेश्वर प्रसाद, अभय, राजन, राजेश, विक्की, मुन्ना साह, हरेंद्र सेठ, एवं इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा, एएसआई दीप प्रकाश पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय ग्राम के सैकड़ो लोग एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही सैकड़ों लोग शामिल थे.2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- आप के बाजार कादीपुर ओवरब्रिज के बगल में चौबेपुर वाराणसी में पि भी के सोलर भारत सरकार द्वारा जारी सब्सिडी 1किलोवाट से पांच किलोवाट तक सभी पर 90%तक सब्सिडी प्राप्त करने हेतु सम्पर्क करें 9455737637 सर्वजित कुमार1
- कैमूर/भगवानपुर कैमूर जिले के विश्व प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मां मुंडेश्वरी धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भक्ति, आस्था और समर्पण की अनोखी मिसाल देखने को मिली। भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर निवासी नागेश दुबे एवं सोनू दुबे, दो सगे भाइयों ने अपनी गहरी श्रद्धा का परिचय देते हुए करोड़ों रुपये की लागत से देशी एवं विदेशी फूलों से मंदिर परिसर की भव्य सजावट कराई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवरात्र को लेकर पूरे मंदिर परिसर को विशेष रूप से आकर्षक रूप दिया गया। रंग-बिरंगी आधुनिक लाइटिंग, विद्युत सज्जा, भव्य पुष्प कलाकृतियों तथा पारंपरिक धार्मिक थीम के संयोजन से धाम को दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया। देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से मंगाए गए फूलों एवं सजावटी सामग्री से सुसज्जित मंदिर शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठता है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों की मां मुंडेश्वरी के प्रति गहरी आस्था रही है और वे लंबे समय से धार्मिक कार्यों में सहयोग करते आ रहे हैं। इस वर्ष नवरात्र को यादगार बनाने के उद्देश्य से उन्होंने मंदिर सजावट का संपूर्ण दायित्व स्वयं उठाया। कई दिनों तक कारीगरों एवं तकनीकी टीमों ने लगातार कार्य कर मंदिर परिसर को भव्य रूप दिया। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। कैमूर सहित आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी भक्त यहां आकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने सजावट की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर का दृश्य किसी बड़े तीर्थ स्थल या उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा है। कई भक्तों ने इसे अपने जीवन का यादगार दर्शन बताया। पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम देश के प्राचीनतम जीवित मंदिरों में शामिल है, जहां सदियों से पूजा-अर्चना निरंतर जारी है। यहां आज भी बकरे की रक्तविहीन बलि की परंपरा प्रचलित है। धार्मिक मान्यता है कि मां मुंडेश्वरी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्र के अवसर पर विशेष पूजा, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। स्थानीय लोगों एवं मंदिर प्रशासन ने दोनों भाइयों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक योगदान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इससे न केवल आस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि कैमूर जिले में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। श्रद्धालुओं के अनुसार यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां मुंडेश्वरी धाम की भव्य सजावट देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है। दो सगे भाइयों की यह पहल आज पूरे जिले में सेवा और समर्पण की मिसाल बन गई है। रिपोर्ट --ओम प्रकाश तिवारी4
- रोहतास जिले में मोटरसाइकिल चोरी के बढ़ते मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहतास पुलिस ने की कार्रवाई के दौरान हुआ बड़ा खुलासा। डेहरी नगर और इंद्रपुरी थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दस मोटर साईकिल सहित चोरी के मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने डेहरी नगर थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चोरी के मामलों में संदिग्ध मोहम्मद इरशाद राइन उर्फ शेरा को डेहरी से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की दस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं है। इरशाद राइन के सहयोगी रंजीत भुइयां और बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जहां चोरी की मोटरसाइकिलें बेची जाती थीं। तीनों अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इरशाद राइन दिन में फल बेचने का काम करता था। उसकी निशानदेही पर रात में मोटरसाइकिलें चोरी की जाती थीं। चोरी के बाद मोटरसाइकिलों को सुनसान जगहों पर रखा जाता था, जिसके बाद रंजीत भुइयां और बिट्टू कुमार उन्हें बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिलों के अलावा लॉक तोड़ने वाली चाबियां और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1