Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री का ध्यान करें 🙏💐 आप सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रभु श्री राम की कृपा से आपका हर मनोकामना पूर्ण हो
रवि राज
आप सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री का ध्यान करें 🙏💐 आप सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रभु श्री राम की कृपा से आपका हर मनोकामना पूर्ण हो
More news from बिहार and nearby areas
- रोहतास जिले में मोटरसाइकिल चोरी के बढ़ते मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहतास पुलिस ने की कार्रवाई के दौरान हुआ बड़ा खुलासा। डेहरी नगर और इंद्रपुरी थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दस मोटर साईकिल सहित चोरी के मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने डेहरी नगर थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चोरी के मामलों में संदिग्ध मोहम्मद इरशाद राइन उर्फ शेरा को डेहरी से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की दस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं है। इरशाद राइन के सहयोगी रंजीत भुइयां और बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जहां चोरी की मोटरसाइकिलें बेची जाती थीं। तीनों अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इरशाद राइन दिन में फल बेचने का काम करता था। उसकी निशानदेही पर रात में मोटरसाइकिलें चोरी की जाती थीं। चोरी के बाद मोटरसाइकिलों को सुनसान जगहों पर रखा जाता था, जिसके बाद रंजीत भुइयां और बिट्टू कुमार उन्हें बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिलों के अलावा लॉक तोड़ने वाली चाबियां और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।3
- रामनवमी की बिहार सहित पूरे भारत के हिन्दूओ के पावन पर्व की ढेरों बधाई,और सुभ कामना , प्रशांत किशोर, जनसुराज!1
- Post by Pintutiwari Pintutiwari1
- शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार भगवा छटा और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा बिक्रमगंज,रामनवमी और हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा बिक्रमगंज : शुक्रवार को रामनवमी और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर ने उत्सव का अनुपम संगम देखा । पूरे शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार किया । अनुमंडल मुख्यालय और सभी प्रखंडों में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ । नगर के श्री दुर्गा पूजा समिति सासाराम रोड बिक्रमगंज से वैदिक परंपरा के अनुसार ध्वज पूजन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भगवा परिधान में सजे श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष और भजन-कीर्तन के साथ नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए नगर को भक्तिमय माहौल से भर दिया । शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों ने नगरवासियों का ध्यान खींचा और हर उम्र के लोगों में उत्साह और आनंद का संचार किया । शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा जलपान और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई थी । उसी कड़ी में अवध मेडिकेयर सासाराम रोड के निदेशक नेत्र सर्जन डॉ. रवि रंजन और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमारी रूपम ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को मौसम के अनुसार ठंडा शरबत और जलपान उपलब्ध कराया । भक्तों ने इस सेवा को अत्यंत सराहा और इसे आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान माना । इस भव्य पर्व में प्रशासन की सतर्कता भी साफ देखी गई । बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, बीडीओ सुनील कुमार गौतम, थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित कई अधिकारी तेंदुनी चौक और अन्य मुख्य मार्गो पर मुस्तैदी से तैनात रहे । उनके प्रयासों से शोभायात्रा पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई,जिससे नगरवासियों ने सुरक्षा और व्यवस्था दोनों का अनुभव किया । नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को भक्ति,उत्साह और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया । भगवा परिधान में सजे श्रद्धालु,समाजसेवक और प्रशासन का समन्वय इस भव्य शोभायात्रा को बिक्रमगंज के लिए अविस्मरणीय पर्व बना गया ।4
- सिसवन प्रखंड के श्री साहेब बाबा धाम पर होने वाले महायज्ञ के उपलक्ष्य में धर्म ध्वजा की स्थापना ।1
- 'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किए और उन्हें प्रसाद ग्रहण कराए। जय माता दी...!1
- सासाराम सासाराम में शोभ यात्रा को लेकर रोहतास पुलिस हुई अलर्ट एसपी रोशन कुमार ने संभाला मोर्चा रामनवमी के शोभ यात्रा के सफल बनाने में जुटी रोहतास पुलिस में जिला प्रशासन सासाराम में शिवगढ़ से शहर के मुख्य सड़क होते हुए ताराचंडी मंदिर के पास जाएगी रामनवमी के शोभ यात्रा के सफल बनाने के तैयारी में लगे रोहतास एसपी रोशन कुमार के साथ सदर एसडीएम नेहा कुमारी ने संभाला मोर्चा वही रोहतास जिला प्रशासन द्वारा 2 दिन पहले से हैं शहर के हर चौक चौराहे और संवेदनशील इलाके में पुलिस बल के साथ डंडा अधिकारी को तैनाती किया गया है वही आज रामनवमी के जुलूस में भारी भीड़ होने की संभावना देखते हुए को रोहतास एसपी ने पुलिस शहर के हर इलाके में पुलिस बल तैनाती की है वही सासाराम के सदर एसडीएम नेहा डॉक्टर नेहा कुमारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से किसी प्रकार के शोभ यात्रा में आए हुए श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था में खामियां ना हो और शांति से शोभा यात्रा सफल को बनाने के लिए शहर के साफ सफाई के साथ जिला प्रशासन के कई अधिकारियों के तैनाती की गई है4
- ग्राम सभा काझा खुर्द के कुछ दबंग लोगों ने लाठी, डंडा, फावड़ा और लोहे की राड से अचानक धर्मेन्द्र फाईटर के परिवार के ऊपर हमला कर दिया। जिससे फाईटर के परिवार के आठ 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ जाने से PGI से BHU के लिए रेफर कर दिया गया है।1
- Post by Bihar News 241