logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव रामनवमी अवसर पर पूरी भारतवासी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

6 hrs ago
user_Bihar News 24
Bihar News 24
Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
6 hrs ago

जिला पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव रामनवमी अवसर पर पूरी भारतवासी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

More news from Bhojpur and nearby areas
  • आरा। पवित्र पर्व रामनवमी के अवसर पर भोजपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
    1
    आरा। पवित्र पर्व रामनवमी के अवसर पर भोजपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    33 min ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन, डॉक्टर स्मिता सिंह ने प्रस्तुत किया भक्ति और सेवा का अनूठा उदाहरण SNM एवं SNMI स्कूल की निदेशक तथा भोजपुर PSCWA की अध्यक्षा डॉ. स्मिता सिंह एवं जनमेजय सिंह के मार्गदर्शन में चैत्र नवरात्रि का नौ दिवसीय पावन व्रत अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूरे नौ दिनों तक धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए माता रानी की आराधना की गई, जिससे विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ। नवरात्रि के समापन अवसर पर एक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मां के स्वरूप मानी जाने वाली 108 कन्याओं को आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सभी कन्याओं का विधिपूर्वक पांव पूजन स्वयं विद्यालय की संचालिका डॉ. स्मिता सिंह द्वारा किया गया, जो श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक रहा।कार्यक्रम के दौरान सभी कन्याओं को भोजन, दान-दक्षिणा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु पेंसिल बॉक्स एवं रंग (कलर) गिफ्ट भी प्रदान किए गए। यह पहल न केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन थी, बल्कि बच्चों के प्रति स्नेह और शिक्षा के प्रति जागरूकता का भी संदेश देती है।डॉक्टर स्मिता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें सेवा, समर्पण और संस्कारों की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सम्मान और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव उत्पन्न करते हैं।इस भव्य आयोजन में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन, डॉक्टर स्मिता सिंह ने प्रस्तुत किया भक्ति और सेवा का अनूठा उदाहरण
SNM एवं SNMI स्कूल की निदेशक तथा भोजपुर PSCWA की अध्यक्षा डॉ. स्मिता सिंह एवं जनमेजय सिंह के मार्गदर्शन में चैत्र नवरात्रि का नौ दिवसीय पावन व्रत अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूरे नौ दिनों तक धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए माता रानी की आराधना की गई, जिससे विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ।
नवरात्रि के समापन अवसर पर एक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मां के स्वरूप मानी जाने वाली 108 कन्याओं को आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सभी कन्याओं का विधिपूर्वक पांव पूजन स्वयं विद्यालय की संचालिका डॉ. स्मिता सिंह द्वारा किया गया, जो श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक रहा।कार्यक्रम के दौरान सभी कन्याओं को भोजन, दान-दक्षिणा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु पेंसिल बॉक्स एवं रंग (कलर) गिफ्ट भी प्रदान किए गए। यह पहल न केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन थी, बल्कि बच्चों के प्रति स्नेह और शिक्षा के प्रति जागरूकता का भी संदेश देती है।डॉक्टर स्मिता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें सेवा, समर्पण और संस्कारों की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सम्मान और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव उत्पन्न करते हैं।इस भव्य आयोजन में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • आज पूरा करपी हो गया भगवा-मय #Ram #ramnavmi #bajrangdal #shobhayatra
    1
    आज पूरा करपी हो गया भगवा-मय #Ram #ramnavmi #bajrangdal #shobhayatra
    user_Golu Kumar Soni
    Golu Kumar Soni
    करपी, अरवल, बिहार•
    53 min ago
  • रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां जय श्रीराम के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के शिवघाट के समीप से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु झंडा-पताका लिए शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और आकर्षक करतबों के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से पूरे शहर को गुंजायमान नजर आ आया। निर्धारित जुलूस मार्ग से गुजरती इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए जुलूस की निगरानी की जा रही है, जबकि नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जुलूस मार्ग पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट और वाहन जांच अभियान के जरिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    4
    रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां जय श्रीराम के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के शिवघाट के समीप से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु झंडा-पताका लिए शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों और आकर्षक करतबों के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से पूरे शहर को गुंजायमान नजर आ आया। निर्धारित जुलूस मार्ग से गुजरती इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। 
शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए जुलूस की निगरानी की जा रही है, जबकि नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
जुलूस मार्ग पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट और वाहन जांच अभियान के जरिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय के बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण से रामनवमी के अवसर पर न्यू बाल मंडली के द्वारा भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई . झांकी में सीता,राम , लक्ष्मण,हनुमान जी के साथ साथ बांदरी सेना के रथ पर सवार एवं अन्य देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही .शोभा यात्रा में शामिल सभी युवा भक्त एवं नन्हे नन्हे बालक अपने-अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे .वही शोभायात्रा के दौरान बंगला चौक, बारुन, सूर्यपुरा गढ़ पर मुखिया प्रमोद कुमार के साथ ही अन्य चौराहे पर लोगों के द्वारा शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक, नींबू पानी तथा फल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी .शोभा यात्रा बाबा बंगाल नाथ मंदिर से चलकर बांग्ला चौक, बारुन गांव, प्रखंड कार्यालय, सूर्यपुरा गढ़ , ठाकुर बाड़ी मंदिर ,बड़ा तालाब होते हुए सायर स्थान मुख्य बाजार के बाद वापस बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा.शोभायात्रा में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, भी शामिल थे.वही सभी श्रद्धालु शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. जिससे समूचे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा. जुलूस में स्थानीय पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहे .मौके पर न्यू बाल मंडली के रिशु, कीषु, अमन के साथ ही समाजसेवी पिंटू कुमार, मनोज वर्मा, सुरेश वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शौंडिक, रंजन सिंह यादव, संतोष सिंह, कीशु, अभय सिंह, धनेश्वर प्रसाद, अभय, राजन, राजेश, विक्की, मुन्ना साह, हरेंद्र सेठ, एवं इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा, एएसआई दीप प्रकाश पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय ग्राम के सैकड़ो लोग एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही सैकड़ों लोग शामिल थे.
    2
    सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय के बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण से रामनवमी के अवसर पर न्यू बाल मंडली के द्वारा भव्य  झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई . झांकी में सीता,राम , लक्ष्मण,हनुमान जी के साथ साथ बांदरी सेना के  रथ पर सवार एवं अन्य देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही .शोभा यात्रा में शामिल सभी युवा भक्त एवं नन्हे नन्हे बालक अपने-अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे .वही शोभायात्रा के दौरान बंगला चौक, बारुन, सूर्यपुरा गढ़ पर मुखिया प्रमोद कुमार के साथ ही अन्य चौराहे पर लोगों के द्वारा शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक, नींबू पानी तथा फल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी .शोभा यात्रा बाबा बंगाल नाथ मंदिर से चलकर बांग्ला चौक, बारुन गांव, प्रखंड कार्यालय, सूर्यपुरा गढ़ , ठाकुर बाड़ी मंदिर ,बड़ा तालाब होते हुए सायर स्थान मुख्य बाजार के बाद वापस बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा.शोभायात्रा में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, भी शामिल थे.वही सभी श्रद्धालु शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. जिससे समूचे गांव का  माहौल भक्तिमय बना रहा. जुलूस में स्थानीय पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहे .मौके पर न्यू बाल मंडली के रिशु, कीषु, अमन के साथ ही समाजसेवी पिंटू कुमार, मनोज वर्मा, सुरेश वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शौंडिक, रंजन सिंह यादव, संतोष सिंह, कीशु, अभय सिंह, धनेश्वर प्रसाद, अभय, राजन, राजेश, विक्की, मुन्ना साह, हरेंद्र सेठ, एवं इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा, एएसआई दीप प्रकाश पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय ग्राम के सैकड़ो लोग एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही सैकड़ों लोग शामिल थे.
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार भगवा छटा और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा बिक्रमगंज,रामनवमी और हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा बिक्रमगंज : शुक्रवार को रामनवमी और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर ने उत्सव का अनुपम संगम देखा । पूरे शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार किया । अनुमंडल मुख्यालय और सभी प्रखंडों में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ । नगर के श्री दुर्गा पूजा समिति सासाराम रोड बिक्रमगंज से वैदिक परंपरा के अनुसार ध्वज पूजन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भगवा परिधान में सजे श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष और भजन-कीर्तन के साथ नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए नगर को भक्तिमय माहौल से भर दिया । शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों ने नगरवासियों का ध्यान खींचा और हर उम्र के लोगों में उत्साह और आनंद का संचार किया । शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा जलपान और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई थी । उसी कड़ी में अवध मेडिकेयर सासाराम रोड के निदेशक नेत्र सर्जन डॉ. रवि रंजन और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमारी रूपम ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को मौसम के अनुसार ठंडा शरबत और जलपान उपलब्ध कराया । भक्तों ने इस सेवा को अत्यंत सराहा और इसे आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान माना । इस भव्य पर्व में प्रशासन की सतर्कता भी साफ देखी गई । बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, बीडीओ सुनील कुमार गौतम, थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित कई अधिकारी तेंदुनी चौक और अन्य मुख्य मार्गो पर मुस्तैदी से तैनात रहे । उनके प्रयासों से शोभायात्रा पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई,जिससे नगरवासियों ने सुरक्षा और व्यवस्था दोनों का अनुभव किया । नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को भक्ति,उत्साह और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया । भगवा परिधान में सजे श्रद्धालु,समाजसेवक और प्रशासन का समन्वय इस भव्य शोभायात्रा को बिक्रमगंज के लिए अविस्मरणीय पर्व बना गया ।
    4
    शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार
भगवा छटा और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा बिक्रमगंज,रामनवमी और हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा
बिक्रमगंज : शुक्रवार को रामनवमी और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर ने उत्सव का अनुपम संगम देखा । पूरे शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार किया । अनुमंडल मुख्यालय और सभी प्रखंडों में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ । नगर के श्री दुर्गा पूजा समिति सासाराम रोड बिक्रमगंज से वैदिक परंपरा के अनुसार ध्वज पूजन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भगवा परिधान में सजे श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष और भजन-कीर्तन के साथ नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए नगर को भक्तिमय माहौल से भर दिया । शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों ने नगरवासियों का ध्यान खींचा और हर उम्र के लोगों में उत्साह और आनंद का संचार किया । शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा जलपान और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई थी । उसी कड़ी में अवध मेडिकेयर सासाराम रोड के निदेशक नेत्र सर्जन डॉ. रवि रंजन और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमारी रूपम ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को मौसम के अनुसार ठंडा शरबत और जलपान उपलब्ध कराया । भक्तों ने इस सेवा को अत्यंत सराहा और इसे आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान माना । इस भव्य पर्व में प्रशासन की सतर्कता भी साफ देखी गई । बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, बीडीओ सुनील कुमार गौतम, थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित कई अधिकारी तेंदुनी चौक और अन्य मुख्य मार्गो पर मुस्तैदी से तैनात रहे । उनके प्रयासों से शोभायात्रा पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई,जिससे नगरवासियों ने सुरक्षा और व्यवस्था दोनों का अनुभव किया । नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को भक्ति,उत्साह और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया । भगवा परिधान में सजे श्रद्धालु,समाजसेवक और प्रशासन का समन्वय इस भव्य शोभायात्रा को बिक्रमगंज के लिए अविस्मरणीय पर्व बना गया ।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • भोजपुर जिला के आरा शहर में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा के दौरान आरा मेयर इंदु देवी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सराहनीय पहल की गई। शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली। साथ ही, राम भक्तों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जा रहा है। इस दौरान स्टाल के पास उपस्थित आलोक रंजन द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
    1
    भोजपुर जिला के आरा शहर में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा के दौरान आरा मेयर इंदु देवी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सराहनीय पहल की गई। शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली।
साथ ही, राम भक्तों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जा रहा है। इस दौरान स्टाल के पास उपस्थित आलोक रंजन द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    1 hr ago
  • जय श्री राम #viral #reels #trending #news
    1
    जय श्री राम #viral #reels #trending #news
    user_Golu Kumar Soni
    Golu Kumar Soni
    करपी, अरवल, बिहार•
    3 hrs ago
  • सासाराम सासाराम में शोभ यात्रा को लेकर रोहतास पुलिस हुई अलर्ट एसपी रोशन कुमार ने संभाला मोर्चा रामनवमी के शोभ यात्रा के सफल बनाने में जुटी रोहतास पुलिस में जिला प्रशासन सासाराम में शिवगढ़ से शहर के मुख्य सड़क होते हुए ताराचंडी मंदिर के पास जाएगी रामनवमी के शोभ यात्रा के सफल बनाने के तैयारी में लगे रोहतास एसपी रोशन कुमार के साथ सदर एसडीएम नेहा कुमारी ने संभाला मोर्चा वही रोहतास जिला प्रशासन द्वारा 2 दिन पहले से हैं शहर के हर चौक चौराहे और संवेदनशील इलाके में पुलिस बल के साथ डंडा अधिकारी को तैनाती किया गया है वही आज रामनवमी के जुलूस में भारी भीड़ होने की संभावना देखते हुए को रोहतास एसपी ने पुलिस शहर के हर इलाके में पुलिस बल तैनाती की है वही सासाराम के सदर एसडीएम नेहा डॉक्टर नेहा कुमारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से किसी प्रकार के शोभ यात्रा में आए हुए श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था में खामियां ना हो और शांति से शोभा यात्रा सफल को बनाने के लिए शहर के साफ सफाई के साथ जिला प्रशासन के कई अधिकारियों के तैनाती की गई है
    4
    सासाराम 
सासाराम में शोभ यात्रा को लेकर रोहतास पुलिस हुई अलर्ट एसपी रोशन कुमार ने संभाला मोर्चा 
रामनवमी के शोभ यात्रा के सफल बनाने में जुटी रोहतास पुलिस में जिला प्रशासन 
सासाराम में शिवगढ़ से शहर के मुख्य सड़क होते हुए ताराचंडी मंदिर के पास जाएगी रामनवमी के शोभ यात्रा के सफल बनाने के तैयारी में लगे रोहतास एसपी रोशन कुमार के साथ सदर एसडीएम नेहा कुमारी ने संभाला मोर्चा वही रोहतास  जिला प्रशासन द्वारा 2 दिन पहले से हैं शहर के हर चौक चौराहे और संवेदनशील इलाके में पुलिस बल के साथ डंडा अधिकारी को तैनाती किया गया है वही आज रामनवमी के जुलूस में भारी भीड़ होने की संभावना देखते हुए को  रोहतास एसपी ने पुलिस शहर के हर इलाके में  पुलिस बल तैनाती की है वही 
सासाराम के सदर एसडीएम नेहा डॉक्टर नेहा कुमारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से किसी प्रकार के शोभ यात्रा में आए हुए श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था में खामियां ना हो और शांति से शोभा यात्रा सफल को बनाने के लिए शहर के साफ सफाई के साथ जिला प्रशासन के कई अधिकारियों के तैनाती की गई है
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.