Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज पूरा करपी हो गया भगवा-मय #Ram #ramnavmi #bajrangdal #shobhayatra आज पूरा करपी हो गया भगवा-मय #Ram #ramnavmi #bajrangdal #shobhayatra
Golu Kumar Soni
आज पूरा करपी हो गया भगवा-मय #Ram #ramnavmi #bajrangdal #shobhayatra आज पूरा करपी हो गया भगवा-मय #Ram #ramnavmi #bajrangdal #shobhayatra
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ramesh Kumar1
- उसास देवरा ,परसावां और रौना बाजार, आंती में विधायक और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में निकला भव्य जुलूस कोंच चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को कोंच प्रखंड क्षेत्र के उसास देवरा बाजार और परसावां,आंती ,रौना बाजार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ शामिल हुए। केसरिया ध्वजों और ढोल-नगाड़ों की थाप ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से टिकारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय दांगी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। जुलूस में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई दिग्गज चेहरे एक साथ नजर आए, जिनमें राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, राजद के वरिष्ठ नेता किशोर यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, समाजसेवी कमलेेश प्रभाकर और सुरेश शर्मा सामिल थे।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज और थानाध्यक्ष सुदेह कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय रमन भी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। आंती थाना क्षेत्र में सुरक्षा की कमान थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने संभाली। पुलिस बल की सक्रियता के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।रौना और उसास देवरा बाजार की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस में मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव और पूर्व मुखिया दिलीप सिंह समेत कई स्थानीय गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की टोली पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ प्रदर्शन कर रही थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह पर शरबत और पानी की व्यवस्था कर लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रदर्शित किया, बल्कि क्षेत्र की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई। देर शाम तक चले इस उत्सव के बाद शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस का समापन हुआ। देवरा कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव राजेश कुमार गुप्ता,लालु, प्रमोद, गोविंदा,दीपु सहित अन्य लोग मौजूद रहे1
- हसपुरा औरंगाबाद खुटहन गांव में चाचा ने तीन बच्चों को निर्मम हत्या कर दी हसपुरा प्रखंड के खुटहन गांव मेंआज करीब दस बजे एक सनकी चाचा ने धारदार हथियार से तीन बच्चों को हत्या कर दी1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में पारिवारिक विवाद से आहत महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी महिला का अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से आहत होकर उसने घर में ही जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- पहले डीलर थे अभी वर्तमान में नेरथुआ पंचायत का मुखिया है हम मुखिया न थे तयो करते थे और मुखिया है फिर हम करते हैं1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- Post by Ramesh Kumar1
- Post by कुमार सोनू सोना सिंगर भोजपुरी मगही हिन्दी राइटर्स1