आरा से संजय श्रीवास्तव चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन, डॉक्टर स्मिता सिंह ने प्रस्तुत किया भक्ति और सेवा का अनूठा उदाहरण SNM एवं SNMI स्कूल की निदेशक तथा भोजपुर PSCWA की अध्यक्षा डॉ. स्मिता सिंह एवं जनमेजय सिंह के मार्गदर्शन में चैत्र नवरात्रि का नौ दिवसीय पावन व्रत अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूरे नौ दिनों तक धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए माता रानी की आराधना की गई, जिससे विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ। नवरात्रि के समापन अवसर पर एक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मां के स्वरूप मानी जाने वाली 108 कन्याओं को आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सभी कन्याओं का विधिपूर्वक पांव पूजन स्वयं विद्यालय की संचालिका डॉ. स्मिता सिंह द्वारा किया गया, जो श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक रहा।कार्यक्रम के दौरान सभी कन्याओं को भोजन, दान-दक्षिणा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु पेंसिल बॉक्स एवं रंग (कलर) गिफ्ट भी प्रदान किए गए। यह पहल न केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन थी, बल्कि बच्चों के प्रति स्नेह और शिक्षा के प्रति जागरूकता का भी संदेश देती है।डॉक्टर स्मिता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें सेवा, समर्पण और संस्कारों की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सम्मान और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव उत्पन्न करते हैं।इस भव्य आयोजन में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

- आज आरा परिसदन मे, श्री दीपक प्रकाश बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनेक मुद्दों पर अपनी बात रखें रिपोर्टर पंकज सिंह जनता की आवाज आरा न्यूज़ थमेल बनाएं1
- आरा से संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के बीच बांटा गया शीतल पेय एवं मिष्ठान नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आरा द्वारा लगाया गया स्टॉल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना सिंह ने प्रभु श्रीराम की आरती की आरा शहर के डीटी रोड स्थित बाल हिन्दी पुस्तकालय के समीप शुक्रवार को नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के स्वागत में स्टॉल लगाया गया। जहां राम भक्तों को पेठा, गुड व बुंदिया से निर्मित लड्डू, गुल्कोन -डी तथा शुद्ध जल का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना सिंह ने रथ पर सवार प्रभु श्रीराम की आरती की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के मौके पर रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, यह हमारे शहर आरा के लिए गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि राम भक्त संयमित तरीके से अपनी-अपनी झांकी को लेकर निकले। आज नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा राम भक्तों के बीच पेठा, गुड़ व बुंदिया से निर्मित लड्डू तथा शुद्ध पानी का बोतल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आगे भी कई तरह के धार्मिक व सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाएगा। इस अवसर पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के सचिव विष्णु शंकर, कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, ट्रस्टी राम कुमार सिंह, डॉक्टर कृष्ण कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, हरखेन कुमार सिंह, देवदत सिंह, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, अविनाश प्रसाद, रिटायर्ड डीएसपी, सुजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार 'धन्नू', अमित कुमार 'भोलू' समेत अन्य लोग मौजूद रहें।1
- कॉमेंट में बताओ क्या हैं1
- Post by Bihar News 241
- छपरा में रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उमड़ा जनसैलाब । छपरा। बिहार छपरा में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर भंडारे और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी ने अनुशासन बनाए रखा, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। #रामनवमी #छपरा_समाचार #शोभा_यात्रा #जयश्रीराम #धार्मिक_आस्था #सुरक्षा_व्यवस्था #बिहार_न्यूज #हिंदू_त्योहार #रामभक्ति #छपरा1
- Post by कुमार सोनू सोना सिंगर भोजपुरी मगही हिन्दी राइटर्स1
- पटना जिला के पालीगंज नगर बाजार में रामनवमी शोभा यात्रा निकाला गया ,हजारों लोगों ने भाग लिया1
- आरा/जगदीशपुर (भोजपुर): भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत दावा पंचायत की मुखिया सुषमा लता कुशवाहा ने रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।1