Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ जनपद के काझा खुर्द गांव में लाठी डंडों से मारपीट में घायल बुजुर्ग BHU में मौत और जिंदगी से लड़ रहे हैं...! ग्राम सभा काझा खुर्द के कुछ दबंग लोगों ने लाठी, डंडा, फावड़ा और लोहे की राड से अचानक धर्मेन्द्र फाईटर के परिवार के ऊपर हमला कर दिया। जिससे फाईटर के परिवार के आठ 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ जाने से PGI से BHU के लिए रेफर कर दिया गया है।
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
मऊ जनपद के काझा खुर्द गांव में लाठी डंडों से मारपीट में घायल बुजुर्ग BHU में मौत और जिंदगी से लड़ रहे हैं...! ग्राम सभा काझा खुर्द के कुछ दबंग लोगों ने लाठी, डंडा, फावड़ा और लोहे की राड से अचानक धर्मेन्द्र फाईटर के परिवार के ऊपर हमला कर दिया। जिससे फाईटर के परिवार के आठ 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ जाने से PGI से BHU के लिए रेफर कर दिया गया है।
More news from Mau and nearby areas
- घंटों इंतजार के बाद मिल राहा है तेल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी दर को किया कम मऊ। जनपद मऊ के विभिन्न पेट्रोल पंपो पर ब्रह्मस्थान,गाजीपुर तिराहा, व मिर्जापुर के अलावा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर आज सुबह से ही पेट्रोल भराने की होड़ मची हुई है लोग लंबी लाइनें लगा करके अपनी गाड़ियों में तेल की टंकी क़ो फुल करा रहे हैं। विदित हो कि इजरायल और अमेरिका के द्वारा ईरान पर किए गए अटैक के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल व गैस की भारी मात्रा में किल्लत देखी जा रहीं हैं। जबकि भारत में विगत कुछ दिनों से गैस आपूर्ति की थोड़ी कमी रहीं पर तेल की आपूर्ति में कही कोई कमी थी। सरकार युद्ध स्तर पर लोगों के किचन तक गैस पहुंचाने में लगी हुईं थी कि आज अचानक सुबह से पेट्रोल पंपो पर तेल के लिए लम्बी कतारे लगना शुरु हो गईं और देखतें ही देखते पेट्रोल पंप पर लंबी लगे लाइन लग गई। व्यक्ति की क्षमता से चार गुना तेल भरवाते दिखाई पड़े। कमो वेश यही हाल जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर दिखाई पड़ रहा हैं। जो जहां सुन रहा है वहीं से पेट्रोल पंप की ओर रुख़ कर दे रहा है। जिससे पेट्रोल पंपों पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ हैं।1
- तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, चार नाबालिग सवार—दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर। बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह मेला से लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक बाइक पर सवार चार नाबालिग लड़कों ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक तेज रफ्तार में था और नशे की हालत में बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल बुजुर्ग की पहचान रघुनाथ (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बेल्थरा रोड से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे में बाइक सवार गुलशन कुमार (15 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।4
- मऊ (उत्तर प्रदेश): जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत करहा में स्थित सुप्रसिद्ध बाबा घनश्याम दास मठ (गुरादरी मठ) में चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मठ के महंत श्री भगवान दास उर्फ धुरंधर दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में दूर-दराज के जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। आस्था और परंपरा का संगम रामनवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक बन चुका है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मठ परिसर में विशेष पूजन, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महंत श्री धुरंधर दास जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए सनातन धर्म और मठ की परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। मेले का आकर्षण और जनसुविधाएं मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और पारंपरिक मिठाईयों के स्टाल मुख्य आकर्षण रहे। ग्रामीण परिवेश से आए लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख बिंदु: स्थान: बाबा घनश्याम दास मठ (गुरादरी मठ), करहा, मऊ। अवसर: चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी (रामनवमी)। सानिध्य: महंत श्री भगवान दास उर्फ धुरंधर दास जी महाराज। विशेषता: आध्यात्मिक शांति और भारी जनसमूह की उपस्थिति। मठ के अनुयायियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि गुरादरी मठ की मान्यता अत्यंत प्राचीन है और यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से आता है, बाबा उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। देर शाम तक चले इस मेले में 'जय श्री राम' के जयकारों से पूरा करहा क्षेत्र गुंजायमान रहा।1
- दिनांक 27.03.2026 को सुबह करीब 7:15 पर 112 के माध्यम से थाना रेवती को सूचना मिली कि श्रीराम पांडे पुत्र पारस पांडे निवासी वार्ड नंबर 02 रेवती थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 62 वर्ष मृत अवस्था में घर के पास पड़े हुए थे।इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि मृतक अकेले घर पर रहते थे, इनका बेटा गुजरात में रहता है, इनके पट्टीदार/रिस्तेदारों द्वारा बताया गया कि इनके ही गांव के 1.भृगुनाथ सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह, 2. मारकंडे सिंह व ओम प्रकाश सिंह पुत्रगण भृगुनाथ सिंह से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर उसने धमकी दी थी, इस सूचना पर तत्काल आरोपीगण को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, , मृतक के शव को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भिजवाया जा रहा है । अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बैरिया मय फोर्स मौके पर मौजूद हैं, अग्रिम जांच/विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट1
- आप सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रभु श्री राम की कृपा से आपका हर मनोकामना पूर्ण हो1
- *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़ देवरिया । जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।4
- गोरखपुर : नन्हीं बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी 'Mini बुलडोजर', योगी जी का रिएक्शन देखिए...!1
- Post by RISHI RAI1
- पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, मालिक बोले—तेल की कोई कमी नहीं। अफवाहों से बढ़ी भीड़, पंप संचालकों ने बताया—पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है पेट्रोल-डीजल। बलिया। जिले में इन दिनों डीजल और पेट्रोल को लेकर अफवाहों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार और अन्य वाहनों की लाइनें सड़क तक फैलती नजर आईं, जिससे कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, दोपहर बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दी और अधिकांश पंपों पर भीड़ कम हो गई। पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई भी नियमित रूप से हो रही है। संचालकों के अनुसार, सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैल रही अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।4