तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, चार नाबालिग सवार—दो की हालत गंभीर, जिल तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, चार नाबालिग सवार—दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर। बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह मेला से लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक बाइक पर सवार चार नाबालिग लड़कों ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक तेज रफ्तार में था और नशे की हालत में बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल बुजुर्ग की पहचान रघुनाथ (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बेल्थरा रोड से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे में बाइक सवार गुलशन कुमार (15 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, चार नाबालिग सवार—दो की हालत गंभीर, जिल तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, चार नाबालिग सवार—दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर। बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह मेला से लौटते समय एक
दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक बाइक पर सवार चार नाबालिग लड़कों ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक तेज रफ्तार में था और
नशे की हालत में बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल बुजुर्ग की पहचान रघुनाथ (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो
बेल्थरा रोड से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे में बाइक सवार गुलशन कुमार (15 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
- बिल्थरारोड।मौसम को देखते हुए किसानों ने गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से कराना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पेट्रोल पंपों पर डिब्बे में डीजल नहीं मिलने से हार्वेस्टर संचालक तेल के लिए परेशान है। हार्वेस्टर मालिकों का कहना है कि तेल भी मिलने से हार्वेस्टर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है सिर्फ वाहनों में तेल मिलेगा । ऐसे में खेत में गेहूं की कटाई कर रहा हार्वेस्टर कैसे पेट्रोल पंप पर जायेगा। हार्वेस्टर मालिकों अयोध्या नाथ पांडेय, भोला मौर्य, अतुल पांडेय आदि ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि हार्वेस्टर मालिकों और ट्रैक्टर मालिकों को डिब्बे में तेल देने हेतु निर्देशित करने की कृपा करे जिससे किसानों के गेंहू की कटाई समय से हो सके। शुक्रवार को हल्की बुदाबांदी से किसान गेहूं की फसल को लेकर भयभीत दिखे। धन की फसल जैसा कही बरसात से फसल बर्बाद न हो जाय। जिससे किसान अपने खेत में लगे गेहूं की कटाई करना शुरू कर दिए है।1
- दिनांक 27.03.2026 को सुबह करीब 7:15 पर 112 के माध्यम से थाना रेवती को सूचना मिली कि श्रीराम पांडे पुत्र पारस पांडे निवासी वार्ड नंबर 02 रेवती थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 62 वर्ष मृत अवस्था में घर के पास पड़े हुए थे।इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि मृतक अकेले घर पर रहते थे, इनका बेटा गुजरात में रहता है, इनके पट्टीदार/रिस्तेदारों द्वारा बताया गया कि इनके ही गांव के 1.भृगुनाथ सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह, 2. मारकंडे सिंह व ओम प्रकाश सिंह पुत्रगण भृगुनाथ सिंह से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर उसने धमकी दी थी, इस सूचना पर तत्काल आरोपीगण को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, , मृतक के शव को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भिजवाया जा रहा है । अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बैरिया मय फोर्स मौके पर मौजूद हैं, अग्रिम जांच/विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट1
- 'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किए और उन्हें प्रसाद ग्रहण कराए। जय माता दी...!1
- कालाबाजारी एवं पेट्रोल/डीज़ल की जमाखोरी पर होगी कठोरतम विधिक करवाई:- जिला पूर्ति अधिकारी मऊ । जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि पेट्रोल, डीजल की कमी जैसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। जनपद के समस्त पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति हो रही है तथा उपभोग से अधिक मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। अतः जितनी आवश्यकता हो उतने ही पेट्रोल डीजल की खरीदारी करें। उन्होंने समस्त पेट्रोल पंप मालिकों को भी निर्देश दिए हैं कि वाहनों के अतिरिक्त स्टॉक करने हेतु गैलन अथवा कंटेनर में डीजल एवं पेट्रोल ना उपलब्ध कराये।साथ ही बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल ना दें। उन्होंने समस्त पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की उपलब्धता से संबंधित होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिए हैं।1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- Post by SONI DEVI1
- *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़ देवरिया । जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।4
- तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, चार नाबालिग सवार—दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर। बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह मेला से लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक बाइक पर सवार चार नाबालिग लड़कों ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक तेज रफ्तार में था और नशे की हालत में बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल बुजुर्ग की पहचान रघुनाथ (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बेल्थरा रोड से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे में बाइक सवार गुलशन कुमार (15 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।4