logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनांक 27.03.2026 को सुबह करीब 7:15 पर 112 के माध्यम से थाना रेवती को सूचना मिली कि श्रीराम पांडे पुत्र पारस पांडे निवासी वार्ड नंबर 02 रेवती थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 62 वर्ष मृत अवस्था में घर के पास पड़े हुए थे।इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि मृतक अकेले घर पर रहते थे, इनका बेटा गुजरात में रहता है, इनके पट्टीदार/रिस्तेदारों द्वारा बताया गया कि इनके ही गांव के 1.भृगुनाथ सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह, 2. मारकंडे सिंह व ओम प्रकाश सिंह पुत्रगण भृगुनाथ सिंह से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर उसने धमकी दी थी, इस सूचना पर तत्काल आरोपीगण को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, , मृतक के शव को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भिजवाया जा रहा है । अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बैरिया मय फोर्स मौके पर मौजूद हैं, अग्रिम जांच/विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट

12 hrs ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
12 hrs ago

दिनांक 27.03.2026 को सुबह करीब 7:15 पर 112 के माध्यम से थाना रेवती को सूचना मिली कि श्रीराम पांडे पुत्र पारस पांडे निवासी वार्ड नंबर 02 रेवती थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 62 वर्ष मृत अवस्था में घर के पास पड़े हुए थे।इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि मृतक अकेले घर पर रहते थे, इनका बेटा गुजरात में रहता है, इनके पट्टीदार/रिस्तेदारों द्वारा बताया गया कि इनके ही गांव के 1.भृगुनाथ सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह, 2. मारकंडे सिंह व ओम प्रकाश सिंह पुत्रगण भृगुनाथ सिंह से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर उसने धमकी दी थी, इस सूचना पर तत्काल आरोपीगण को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, , मृतक के शव को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भिजवाया जा रहा है । अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बैरिया मय फोर्स मौके पर मौजूद हैं, अग्रिम जांच/विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट

More news from बिहार and nearby areas
  • सिवान में आज राम नवमी की भव्य धूम देखने को मिली। सुबह शहर के गांधी मैदान से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। यह विशाल शोभायात्रा सुबह 11 बजे शुरू होकर शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए शाम करीब 6 बजे पुनः गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस भक्ति और आस्था से भरी यात्रा का जायजा हमारे सिवान संवाददाता आकाश ने लिया।
    1
    सिवान में आज राम नवमी की भव्य धूम देखने को मिली। सुबह शहर के गांधी मैदान से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
यह विशाल शोभायात्रा सुबह 11 बजे शुरू होकर शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए शाम करीब 6 बजे पुनः गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस भक्ति और आस्था से भरी यात्रा का जायजा हमारे सिवान संवाददाता आकाश ने लिया।
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
  • नासिक (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में इन दिनों स्वयंभू बाबा और कथित ज्योतिषी अशोक खरात का मामला सुर्खियों में है। उन पर गंभी अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    नासिक (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में इन दिनों स्वयंभू बाबा और कथित ज्योतिषी अशोक खरात का मामला सुर्खियों में है। उन पर गंभी
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_F A KHAN (PSO)
    F A KHAN (PSO)
    Police Officer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🔥युद्ध से ऊर्जा संकट 1. तेल और गैस की सप्लाई में बाधा युद्ध के दौरान पाइपलाइन, रिफाइनरी और ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रभावित होते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कमी हो जाती है। 2. कीमतों में भारी बढ़ोतरी सप्लाई कम होने और मांग ज्यादा रहने से पेट्रोल, डीजल, LPG और बिजली की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं। 3. आयात पर निर्भर देशों पर असर भारत जैसे देश जो ऊर्जा के लिए आयात पर निर्भर हैं, उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता है। 4. बिजली उत्पादन प्रभावित कोयला, गैस या तेल की कमी से बिजली उत्पादन कम हो सकता है, जिससे बिजली कटौती (Power Cut) बढ़ती है। 5. उद्योगों पर असर ऊर्जा महंगी होने से फैक्ट्री और उद्योगों की लागत बढ़ जाती है, जिससे उत्पादन कम हो सकता है और बेरोजगारी बढ़ सकती है।
    1
    🔥युद्ध से ऊर्जा संकट 
1. तेल और गैस की सप्लाई में बाधा
युद्ध के दौरान पाइपलाइन, रिफाइनरी और ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रभावित होते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कमी हो जाती है।
2. कीमतों में भारी बढ़ोतरी
सप्लाई कम होने और मांग ज्यादा रहने से पेट्रोल, डीजल, LPG और बिजली की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं।
3. आयात पर निर्भर देशों पर असर
भारत जैसे देश जो ऊर्जा के लिए आयात पर निर्भर हैं, उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता है।
4. बिजली उत्पादन प्रभावित
कोयला, गैस या तेल की कमी से बिजली उत्पादन कम हो सकता है, जिससे बिजली कटौती (Power Cut) बढ़ती है।
5. उद्योगों पर असर
ऊर्जा महंगी होने से फैक्ट्री और उद्योगों की लागत बढ़ जाती है, जिससे उत्पादन कम हो सकता है और बेरोजगारी बढ़ सकती है।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer Ballia, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • 'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किए और उन्हें प्रसाद ग्रहण कराए। जय माता दी...!
    1
    'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किए और उन्हें प्रसाद ग्रहण कराए।
जय माता दी...!
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Anand journalist
    1
    Post by Anand journalist
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़ देवरिया । जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
    4
    *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़
देवरिया ।
जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया।
दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई।
जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, मालिक बोले—तेल की कोई कमी नहीं। अफवाहों से बढ़ी भीड़, पंप संचालकों ने बताया—पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है पेट्रोल-डीजल‌। बलिया। जिले में इन दिनों डीजल और पेट्रोल को लेकर अफवाहों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार और अन्य वाहनों की लाइनें सड़क तक फैलती नजर आईं, जिससे कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, दोपहर बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दी और अधिकांश पंपों पर भीड़ कम हो गई। पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई भी नियमित रूप से हो रही है। संचालकों के अनुसार, सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैल रही अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।
    4
    पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, मालिक बोले—तेल की कोई कमी नहीं।
अफवाहों से बढ़ी भीड़, पंप संचालकों ने बताया—पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है पेट्रोल-डीजल‌।
बलिया। जिले में इन दिनों डीजल और पेट्रोल को लेकर अफवाहों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार और अन्य वाहनों की लाइनें सड़क तक फैलती नजर आईं, जिससे कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
हालांकि, दोपहर बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दी और अधिकांश पंपों पर भीड़ कम हो गई।
पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई भी नियमित रूप से हो रही है।
संचालकों के अनुसार, सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैल रही अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई।
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    11 hrs ago
  • बेटी के हाथों सीवान में Zudio मॉल का भव्य उद्घाटन, ₹29 से शुरू कीमतों ने मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत—नवरात्र के शुभ अवसर पर बेटी को प्राथमिकता देने का संदेश बना चर्चा का विषय, सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों के साथ शहरवासियों को मिला नया शॉपिंग डेस्टिनेशन। #Siwan #Zudio #BiharNews #Navratri #WomenEmpowerment #MiddleClass #AffordableFashion #TataGroup #LocalNews #TrendingBihar
    1
    बेटी के हाथों सीवान में Zudio मॉल का भव्य उद्घाटन, ₹29 से शुरू कीमतों ने मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत—नवरात्र के शुभ अवसर पर बेटी को प्राथमिकता देने का संदेश बना चर्चा का विषय, सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों के साथ शहरवासियों को मिला नया शॉपिंग डेस्टिनेशन।
#Siwan #Zudio #BiharNews #Navratri #WomenEmpowerment #MiddleClass #AffordableFashion #TataGroup #LocalNews #TrendingBihar
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    13 hrs ago
  • ग्राम सभा काझा खुर्द के कुछ दबंग लोगों ने लाठी, डंडा, फावड़ा और लोहे की राड से अचानक धर्मेन्द्र फाईटर के परिवार के ऊपर हमला कर दिया। जिससे फाईटर के परिवार के आठ 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ जाने से PGI से BHU के लिए रेफर कर दिया गया है।
    1
    ग्राम सभा काझा खुर्द के कुछ दबंग लोगों ने लाठी, डंडा, फावड़ा और लोहे की राड से अचानक धर्मेन्द्र फाईटर के परिवार के ऊपर हमला कर दिया।
जिससे फाईटर के परिवार के आठ 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ जाने से PGI से BHU के लिए रेफर कर दिया गया है।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.