Shuru
Apke Nagar Ki App…
*“एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से आ रही थी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 108 किमी पर आज सुबह लगभग 06:00 बजे पलट गई। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी इमरजेंसी टीमों/एम्बुलेंस को अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कुरेभार भेजा गया। एक 05 वर्षीय बच्ची जो गंभीर रूप से घायल है एवं 12 अन्य घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था की गई है, साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।* *उक्त संबंध में जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा दी गई बाइट।”*
Amarjeet Panday
*“एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से आ रही थी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 108 किमी पर आज सुबह लगभग 06:00 बजे पलट गई। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी इमरजेंसी टीमों/एम्बुलेंस को अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कुरेभार भेजा गया। एक 05 वर्षीय बच्ची जो गंभीर रूप से घायल है एवं 12 अन्य घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था की गई है, साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।* *उक्त संबंध में जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा दी गई बाइट।”*
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *“एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से आ रही थी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 108 किमी पर आज सुबह लगभग 06:00 बजे पलट गई। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी इमरजेंसी टीमों/एम्बुलेंस को अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कुरेभार भेजा गया। एक 05 वर्षीय बच्ची जो गंभीर रूप से घायल है एवं 12 अन्य घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था की गई है, साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।* *उक्त संबंध में जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा दी गई बाइट।”*1
- उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 108 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- मुजफ्फरनगर के लजीज होटल में गैस सेल्डंर में भीषण आग अफरा तफरी का माहौल हुआ होटल में खाना खा रहे लोगो में भगदड स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से आग पर काबू1
- सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर से बरौसा बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का निकलना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों में नाराजगी है और उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को बाजार और मुख्य मार्ग से जोड़ता है, इसलिए इसकी खराब स्थिति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।1
- खेती का आसान तरीका छोटा मिनी ट्रैक्टर अपने कामों के लिए बेहतर और आसान बुराई करने के लिए निराई करने के लिए बहुत अच्छा बहुत बेहतरीन उपाय1
- प्रधान जी की नींद गहरी, सागापुर की जनता गंदे पानी में ठहरी! अमेठी जिले की संगापुर ग्राम सभा में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव का मुख्य मार्ग नाली के गंदे पानी से पूरी तरह डूब चुका है, लेकिन जिम्मेदार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव मानो गहरी नींद में सोए हुए हैं। गांव की सड़क अब रास्ता कम और गंदे पानी का तालाब ज्यादा दिखाई दे रही है। रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और किसान इसी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। जगह-जगह भरे बदबूदार पानी से संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है, लेकिन पंचायत प्रशासन को ग्रामीणों की परेशानी से कोई लेना-देना नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी प्रधान जी सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे, जबकि हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर गांव के विकास का पैसा कहां खर्च हो रहा है, जब मुख्य मार्ग तक ठीक नहीं हो पा रहा? संगापुर की जनता अब पूछ रही है — क्या प्रधान जी सिर्फ चुनाव के समय ही गांव याद करते हैं? क्या ग्रामीणों को गंदे पानी और कीचड़ में जीने के लिए छोड़ दिया गया है? अगर जल्द सड़क और नाली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी बड़ा आंदोलन बन सकता है।1
- श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन अमेठी अवधी साहित्य संस्थान ने बुधवार को स्थानीय डाक बंगले के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें संस्थान के दिवंगत गीतकार के चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए संस्थान के सदस्य सुरेश शुक्ल 'नवीन'कवि की असामायिक मृत्यु हो गई जिससे सभी कवियों में शोक फैल गया बुधवार को आयोजित।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि गोलोकवासी सुर सम्राट स्व.सुरेश शुक्ल नवीन साहित्य जगत में सदैव अमर रहेंगे। सभा की अध्यक्षता करते हुए कैलाश नाथ शर्मा ने कहा कि आज हमने सुमधुर गीतकार खो दिया।अरदास है दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दे।संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह 'निरास' ने कहा कि हिरवा निकरि गा समजवा का छोड़िके।बरिष्ट साहित्यकार गुलाम मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने कहा कि नवीन के श्रृंगार में अध्यात्म झलकता रहा। डॉ केशरी शुक्ल ने कहा कि कोकिल कंठी देदीप्यमान नक्षत्र नवीन सदैव साहित्य जगत में अमर रहेंगे। राजकुमारी संसृति ने कहा-जब भी कलम उठेगी मेरी तेरे नाम की। जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने कहा - जीवन में मौत कितनी बड़ी है? समीर मिश्र ने कहा -बिनु नवीन तुम्हारी जैसी कोई मूर्ति नही होगी। अमर बहादुर सिंह अमर, अजय अनहद,देवी प्रसाद,दिवस प्रताप सिंह,स्वामी नाथ पाल उपस्थित रहे सभा का संचालन जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।4
- *"आज दिनांक 28 अप्रैल, थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनकी पुत्री घर से कहीं चली गई है। जिस पर उस युवती को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया तथा दोनों पक्षों को थाना स्थानीय पर बुलाया गया। परिवार जन के साथ एक अधिवक्ता आये हुए थे। थाना स्थानीय पर जो लोग आये हुए थे वो मौके से जा चुके हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। यह वीडियो केवल पेशबंदी के लिए प्रसारित किया गया है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री विनय गौतम की बाइटः-*1