logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साई अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल सिटी लीग में लाठियानी टीम बनी विजेता कोटला कलां को कड़े मुकाबले में हराया, देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूंह में हुई प्रतियोगता संपन्न, कई गणमान्य को किया सम्मानित बंगाणा,उपमंडल बंगाणा के देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूह गांव स्थित वॉलीबॉल परिसर में आयोजित साई अस्मिता खेलो इंडिया एम्पावरिंग वीमेन वॉलीबॉल सिटी लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लाठियानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटला कलां टीम को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हिमाचल बॉलीबॉल एसोशिएशन के महासचिव मदन राणा एवं जिला ऊना बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक एवं वीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं की 14 टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। लाठियानी टीम ने पहले सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 25-19 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 25-18 से बढ़त बनाई। हालांकि तीसरे सेट में कोटला कलां टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 23-25 से सेट अपने नाम किया और मुकाबले को रोचक बना दिया। इसके बाद चौथे सेट में लाठियानी टीम ने संयम और शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 25-20 से जीत हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल खेल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया था और न ही आयु की कोई सीमा निर्धारित की गई थी, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को खेल से जुड़ने का अवसर मिला।सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय मोरमा सूबेदार मेजर अनिल कुमार बाबोरिया की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे। मैच के दौरान दर्शकों की तालियों और जयकारों से पूरा वॉलीबॉल परिसर गूंजता रहा। मदन राणा एवं राजेंद्र रिंकू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं खेलों से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता ने न केवल महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि समाज में महिला सशक्ति करण का एक मजबूत संदेश भी दिया। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर सूबेदार अनिल कुमार बिक्की रघुबीर सिंह पवन कुमार सीलू उस्ताद आदि मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
9 hrs ago

साई अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल सिटी लीग में लाठियानी टीम बनी विजेता कोटला कलां को कड़े मुकाबले में हराया, देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूंह में हुई प्रतियोगता संपन्न, कई गणमान्य को किया सम्मानित बंगाणा,उपमंडल बंगाणा के देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूह गांव स्थित वॉलीबॉल परिसर में आयोजित साई अस्मिता खेलो इंडिया एम्पावरिंग वीमेन वॉलीबॉल सिटी लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लाठियानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटला कलां टीम को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हिमाचल बॉलीबॉल एसोशिएशन के महासचिव मदन राणा एवं जिला ऊना बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक एवं वीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं की 14 टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। लाठियानी टीम ने पहले सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 25-19 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 25-18 से बढ़त बनाई। हालांकि तीसरे सेट में कोटला कलां टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 23-25 से सेट अपने नाम किया और मुकाबले को रोचक बना दिया। इसके बाद चौथे सेट में लाठियानी टीम ने संयम और शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 25-20 से जीत हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल खेल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया था और न ही आयु की कोई सीमा निर्धारित की गई थी, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को खेल से जुड़ने का अवसर मिला।सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय मोरमा सूबेदार मेजर अनिल कुमार बाबोरिया की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे। मैच के दौरान दर्शकों की तालियों और जयकारों से पूरा वॉलीबॉल परिसर गूंजता रहा। मदन राणा एवं राजेंद्र रिंकू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं खेलों से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता ने न केवल महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि समाज में महिला सशक्ति करण का एक मजबूत संदेश भी दिया। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर सूबेदार अनिल कुमार बिक्की रघुबीर सिंह पवन कुमार सीलू उस्ताद आदि मौजूद रहे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोलपलाही में चल रही विनोद मेमोरियल गौशाला में 200 गौवंश एक छत के नीचे बेहतरीन जीवन बसर कर रहा है इस गोवंश का पूरा ख्याल गौशाला की कमेटी रख रही है गोवंश को बेहतरीन सुविधाएं मिले खान-पान सहि तरीके से हो किसी भी गोवंश को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान यहां रखा जा रहा है विनोद मेमोरियल गौशाला कमेटी के प्रबंधक सदस्य सेवानिवृत डीएसपी ओम प्रकाश व एक्स आर्मी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला खोलने का सपना हकीकत में बदल जाएगा यह कभी सोचा नहीं था गांव में लावारिस पशु लोगों की फसलों को बर्बाद करते थे लोगों की मेहनत पर पानी फेर देते थे पूरे गांव के लोगों परेशान थे की कैसे इन लावारिस आवारा पशुओं से निजात मिले इन पशुओं का भी बुरा ना हो तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए गौशाला बनाने का सपना मन में सँजोया गया और गांव के लोगों के सहयोग से यह गौशाला बना दी गई उन्होंने बताया कि इस गौशाला का नाम विनोद मेमोरियल गौशाला इसलिए पड़ा क्योंकि इस पँचायत के पांच युवक जो चंडीगढ़ में अपनी कार के माध्यम से जा रहे थे वहां एक दुर्घटना में सभी युवक काल का ग्रास बन गए उनमें एक युवक इस गांव का विनोद कुमार भी शामिल था इस हादसे के बाद विनोद के पिता ने गौशाला कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि यहां उनके बेटे के नाम से गौशाला बनाई जय गौशाला बनाने के लिए वह अपनी भूमि भेंट स्वरूप प्रदान करेंगे इसके बाद उन्होंने भूमि दान की और उनके बेटे की याद में इस गौशाला का नाम रखा गया मात्र 30 से 35 गोवंश के साथ यह गौशाला शुरू हुई जिसमें आज 200 गोवंश रह रहा है उनके खान-पान की पूरी व्यवस्था कमेटी करती है गोवंश से कमेटी को मासिक 30 से 35 हजार की आमदनी है और गौशाला चलाने के लिए आठ कर्मी यहां तैनात किए गए हैं गांव के लोगों को रोजगार दिया गया है जिन पर मासिक 55 हजार खर्च किए जाते हैं उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक गोवंश के लिए ₹1200 मासिक मिलते हैं इसके साथ-साथ करीब 500 लोग इस गौशाला के आजीवन सहयोगी सदस्य बने हुए हैं जिसमें स्थानीय विधायक के कैप्टन रंजीत भी शामिल है उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितना गोवंश यहां पर रह रहा है उनके लिए यह जगह कम है आने वाले समय में इस गौशाला को और बड़ा करने की योजना है लोगों से सदा सहयोग की अपील की जाती रही है और लोग गौशाला चलाने के लिए दिल खोलकर आगे आते हैं सदस्यो ने बताया कि अगर बात जिला परिषद सदस्य या फिर विधायक या सासद की करें तो लगातार सहयोग उनका इस गौशाला को चलाने में मिलता रहा है पूर्व में रही जिला परिषद सदस्य अंजना ठाकुर ने गौशाला निर्माण के लिए करीब 6 लख रुपए का बजट उपलब्ध करवाया स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत जो उस समय जिला परिषद सदस्य थे उन्होंने ₹1 लाख सांसद अनुराग ठाकुर ने ₹2 लाख इस गौशाला के लिए उपलब्ध करवाए थे वर्तमान में इस गौशाला को और बड़ा करना है जिसके लिए स्थानीय विधायक से वार्तालाप किया गया है और उन्होंने इसके लिए पूरा सहयोग देने की बात कही है प्रबंधक कमेटी के सदस्य ने कहा कि लोग गौशाला में आए यहां की व्यवस्था को देखें अपने खास दिन को यादगार दिन बनाने के लिए गौ सेवा करें आजीवन सहयोगी सदस्य बनने के लिए ₹600 वार्षिक शुल्क दें इसके साथ-साथ अपनी इच्छा अनुसार गोवंश के लिए चारा उपलब्ध करवाये ताकि यह गौशाला यहां रहने वाला गोवंश को बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त करवाती रहे प्रबंधक कमेटी सदस्य ने कहा कि गोवंश की सेहत सुधर के लिए सरकार की ओर से विभाग के डॉक्टर फार्मासिस्ट लगातार यहां सेवाएं देने के लिए उपलब्ध होते हैं जब भी कोई गो वश बीमार होता है तुरंत डॉक्टर और उनकी टीम यहां उपस्थित हो जाती है
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोलपलाही में चल रही विनोद मेमोरियल गौशाला में 200 गौवंश एक छत के नीचे बेहतरीन जीवन बसर कर रहा है इस गोवंश का पूरा ख्याल गौशाला की कमेटी रख रही है गोवंश को बेहतरीन सुविधाएं मिले खान-पान सहि तरीके से हो किसी भी गोवंश को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान यहां रखा जा रहा है विनोद मेमोरियल गौशाला कमेटी के प्रबंधक सदस्य सेवानिवृत डीएसपी ओम प्रकाश व एक्स आर्मी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला खोलने का सपना हकीकत में बदल जाएगा यह कभी सोचा नहीं था गांव में लावारिस पशु लोगों की फसलों को बर्बाद करते थे लोगों की मेहनत पर पानी फेर देते थे पूरे गांव के लोगों परेशान थे की कैसे इन लावारिस आवारा पशुओं से निजात मिले इन पशुओं का भी बुरा ना हो तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए गौशाला बनाने का सपना मन में सँजोया गया और गांव के लोगों के सहयोग से यह गौशाला बना दी गई उन्होंने बताया कि इस गौशाला का नाम विनोद मेमोरियल गौशाला इसलिए पड़ा क्योंकि इस पँचायत के पांच युवक जो चंडीगढ़ में अपनी कार के माध्यम से जा रहे थे वहां एक दुर्घटना में सभी युवक काल का ग्रास बन गए उनमें एक युवक इस गांव का विनोद कुमार भी शामिल था इस हादसे के बाद विनोद के पिता ने गौशाला कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि यहां उनके बेटे के नाम से गौशाला बनाई जय गौशाला बनाने के लिए वह अपनी भूमि भेंट स्वरूप प्रदान करेंगे इसके बाद उन्होंने भूमि दान की और उनके बेटे की याद में इस गौशाला का नाम रखा गया मात्र 30 से 35 गोवंश के साथ यह गौशाला शुरू हुई जिसमें आज 200 गोवंश रह रहा है उनके खान-पान की पूरी व्यवस्था कमेटी करती है गोवंश से कमेटी को मासिक 30 से 35 हजार की आमदनी है और गौशाला चलाने के लिए आठ कर्मी यहां तैनात किए गए हैं गांव के लोगों को रोजगार दिया गया है जिन पर मासिक 55 हजार खर्च किए जाते हैं उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक गोवंश के लिए ₹1200 मासिक मिलते हैं इसके साथ-साथ करीब 500 लोग इस गौशाला के आजीवन सहयोगी सदस्य बने हुए हैं जिसमें स्थानीय विधायक के कैप्टन रंजीत भी शामिल है उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितना गोवंश यहां पर रह रहा है उनके लिए यह जगह कम है आने वाले समय में इस गौशाला को और बड़ा करने की योजना है लोगों से सदा सहयोग की अपील की जाती रही है और लोग गौशाला चलाने के लिए दिल खोलकर आगे आते हैं 
सदस्यो ने बताया कि अगर बात जिला परिषद सदस्य या फिर विधायक या सासद की करें तो लगातार सहयोग उनका इस गौशाला को चलाने में मिलता रहा है पूर्व में रही जिला परिषद सदस्य अंजना ठाकुर ने गौशाला निर्माण के लिए करीब 6 लख रुपए का बजट उपलब्ध करवाया स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत जो उस समय जिला परिषद सदस्य थे उन्होंने ₹1 लाख सांसद अनुराग ठाकुर ने ₹2 लाख इस गौशाला के लिए उपलब्ध करवाए थे वर्तमान में इस गौशाला को और बड़ा करना है जिसके लिए स्थानीय विधायक से वार्तालाप किया गया है और उन्होंने इसके लिए पूरा सहयोग देने की बात कही है
प्रबंधक कमेटी के सदस्य ने कहा कि लोग गौशाला में आए यहां की व्यवस्था को देखें अपने खास दिन को यादगार दिन बनाने के लिए गौ सेवा करें आजीवन सहयोगी सदस्य बनने के लिए ₹600 वार्षिक शुल्क दें इसके साथ-साथ अपनी इच्छा अनुसार  गोवंश के लिए चारा उपलब्ध करवाये ताकि यह गौशाला यहां रहने वाला गोवंश को बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त करवाती रहे
प्रबंधक कमेटी सदस्य ने कहा कि गोवंश की सेहत सुधर के लिए सरकार की ओर से विभाग के डॉक्टर फार्मासिस्ट लगातार यहां सेवाएं देने के लिए उपलब्ध होते हैं जब भी कोई गो वश बीमार होता है तुरंत डॉक्टर और उनकी टीम यहां उपस्थित हो जाती है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • घुमारवीं,29 मार्च (राकेश): उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले युवक मंडल मिहाड़ा द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत एक बावड़ी की साफ-सफाई की गई। यह अभियान युवक मंडल के प्रधान मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान युवाओं ने बावड़ी के साथ-साथ उसके आसपास के क्षेत्र और नालियों की भी सफाई की। पतझड़ के चलते नालियां पत्तों और मिट्टी से पूरी तरह भर चुकी थीं, जिससे जल स्रोत प्रभावित हो रहा था। युवक मंडल के सदस्यों ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से सफाई कार्य को अंजाम दिया। युवाओं का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोत को स्वच्छ बनाए रखना है, ताकि आने वाली गर्मियों में लोगों को साफ पानी उपलब्ध हो सके। इस स्वच्छता अभियान में युवा मंडल प्रधान मनीष शर्मा, वरुण शर्मा, सुरेश शर्मा, सागर लाल शर्मा, जनक राज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
    1
    घुमारवीं,29 मार्च (राकेश): उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले युवक मंडल मिहाड़ा द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत एक बावड़ी की साफ-सफाई की गई। यह अभियान युवक मंडल के प्रधान मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान युवाओं ने बावड़ी के साथ-साथ उसके आसपास के क्षेत्र और नालियों की भी सफाई की। पतझड़ के चलते नालियां पत्तों और मिट्टी से पूरी तरह भर चुकी थीं, जिससे जल स्रोत प्रभावित हो रहा था। युवक मंडल के सदस्यों ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से सफाई कार्य को अंजाम दिया। युवाओं का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोत को स्वच्छ बनाए रखना है, ताकि आने वाली गर्मियों में लोगों को साफ पानी उपलब्ध हो सके। इस स्वच्छता अभियान में युवा मंडल प्रधान मनीष शर्मा, वरुण शर्मा, सुरेश शर्मा, सागर लाल शर्मा, जनक राज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *कोटधार नलवाड़ मेले में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन | लोकेंद्र ठाकुर की शानदार प्रस्तुति |Bilaspur News*
    1
    *कोटधार नलवाड़ मेले में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन | लोकेंद्र ठाकुर की शानदार प्रस्तुति |Bilaspur News*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Turn your balcony into a peaceful escape. A beautiful swing, cozy vibes, and the perfect spot to unwind after a long day. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Turn your balcony into a peaceful escape.
A beautiful swing, cozy vibes, and the perfect spot to unwind after a long day.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    3
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *शारीरिक शिक्षकों की भर्ती (PET 870) प्रक्रिया में ढिलाई पर उठे सवाल,,बेरोजगारों में रोष* शिमला। प्रदेश में PET 870 (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुस्ती का शिकार होती नजर आ रही है। बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश राजपूत ने सचिवालय और शिक्षा विभाग शिमला में जानकारी लेने के बाद बताया कि जिलों से अब तक जरूरी रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को 5 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। रमेश राजपूत ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 8-9 साल से अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग तिथि घोषित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया कि अपने वादे के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भर्ती पूरी कर युवाओं को राहत दी जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती प्रक्रिया और लटक सकती है, जिसका असर न केवल युवाओं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर पड़ सकता है।
    1
    *शारीरिक शिक्षकों की भर्ती (PET 870) प्रक्रिया में ढिलाई पर उठे सवाल,,बेरोजगारों में रोष*
शिमला। प्रदेश में PET 870 (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुस्ती का शिकार होती नजर आ रही है। बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश राजपूत ने सचिवालय और शिक्षा विभाग शिमला में जानकारी लेने के बाद बताया कि जिलों से अब तक जरूरी रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है।
उन्होंने बताया कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को 5 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
रमेश राजपूत ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 8-9 साल से अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग तिथि घोषित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया कि अपने वादे के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भर्ती पूरी कर युवाओं को राहत दी जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती प्रक्रिया और लटक सकती है, जिसका असर न केवल युवाओं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर पड़ सकता है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    9 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड बीते 1 महीने से चल रहा है जिसके चलते सुजानपुर का व्यापार लगातार प्रभावित हो रहा है मेले की समय अवधि पूरी हो चुकी है ऐसे में समय अवधि पूरी होने के बावजूद एक सप्ताह ज्यादा मेला चलने दिया गया है लेकिन अब आने वाली 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड पूरी तरह खाली होना चाहिए इस समय अवधि के बाद मेला नहीं चलने दिया जाएगा यह बात सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने रविवार को मीडिया के सामने आकर कहि है शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्थानीय विधायक के साथ बातचीत करके इस मेले को एक मार्च से 25 मार्च तक चलाने की अनुमति दी गई थी जिसके लिखित आदेश प्रशासन ने जारी किए थे लेकिन आज 25 मार्च बीत चुकी है उसके बावजूद सुजानपुर व्यापार मंडल ने मेला ग्राउंड में दुकानदारी सजाये सभी व्यापारी वर्ग के हित में एक सप्ताह मेला अपनी तरफ से ज्यादा चलाने की सहमति जताई है ऐसे में 31 मार्च तक यह मेला चले उसके बाद यह मेला एक दिन भी चलने नहीं दिया जाएगा प्रशासन निर्धारित समय अवधि के बाद मेला ग्राउंड को खाली करवाये 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड में बिजली पानी की सुविधा बंद की जाए पार्किंग की पर्ची न काटी जाए तमाम निर्देश प्रशासन जारी करें शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि संबंधित विषय पर उन्होंने उपमंडल एवं मेला अधिकारी सुजानपुर को पहले भी पत्र दिया है ऐसे में अब 31 मार्च के बाद मेला किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा सुजानपुर के तमाम व्यापारी 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड खाली होता देखना चाहते हैं प्रशासन इस पर निर्देश जारी करें और यहां दुकानदारी करने आए लोगों से मेला ग्राउंड खाली करने की अपील करें अन्यथा 31 मार्च के बाद व्यापार मंडल सुजानपुर और तमाम व्यापारी अपने स्तर पर मेला ग्राउंड खाली करवाने की कार्रवाई शुरू करेंगे और अगर प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो तमाम व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके उनकी चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे ऐसे में प्रशासन 31 मार्च शाम 6:00 बजे के बाद मेला ग्राउंड में दुकानदारी ना चलने दे शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सुजानपुर के व्यापारी मेला ग्राउंड के व्यापार से लगातार प्रभावित होते आए हैं बाजार में मंदी है व्यापारी वर्ग को अपनी दुकानों का मासिक किराया निकालने में भी परेशानी हो रही है इसके साथ-साथ जीएसटी एवं अन्य खर्च भी दुकानदारों पर पड़ रहे हैं ऐसे में प्रशासन इस बात को ध्यान में रखें और 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड खाली करवाए मेला ग्राउंड में होने वाली तमाम गतिविधियों को बंद किया जाए।
    1
    सुजानपुर 
सुजानपुर होली मेला ग्राउंड बीते 1 महीने से चल रहा है जिसके चलते सुजानपुर का व्यापार लगातार प्रभावित हो रहा है मेले की समय अवधि पूरी हो चुकी है ऐसे में समय अवधि पूरी होने के बावजूद एक सप्ताह ज्यादा मेला चलने दिया गया है लेकिन अब आने वाली 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड पूरी तरह खाली होना चाहिए इस समय अवधि के बाद मेला नहीं चलने दिया जाएगा यह बात सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने रविवार को मीडिया के सामने आकर कहि है शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्थानीय विधायक के साथ बातचीत करके इस मेले को एक मार्च से 25 मार्च तक चलाने की अनुमति दी गई थी जिसके लिखित आदेश प्रशासन ने जारी किए थे लेकिन आज 25 मार्च बीत चुकी है उसके बावजूद सुजानपुर व्यापार मंडल ने मेला ग्राउंड में दुकानदारी सजाये सभी व्यापारी वर्ग के हित में एक सप्ताह मेला अपनी तरफ से ज्यादा चलाने की सहमति जताई है ऐसे में 31 मार्च तक यह मेला चले उसके बाद यह मेला एक दिन भी चलने नहीं दिया जाएगा प्रशासन निर्धारित समय अवधि के बाद मेला ग्राउंड को खाली करवाये 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड में बिजली पानी की सुविधा बंद की जाए पार्किंग की पर्ची न काटी जाए तमाम निर्देश प्रशासन जारी करें शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि संबंधित विषय पर उन्होंने उपमंडल एवं मेला अधिकारी सुजानपुर को पहले भी पत्र दिया है ऐसे में अब 31 मार्च के बाद मेला किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा सुजानपुर के तमाम व्यापारी 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड खाली होता देखना चाहते हैं प्रशासन इस पर निर्देश जारी करें और यहां दुकानदारी करने आए लोगों से मेला ग्राउंड खाली करने की अपील करें अन्यथा 31 मार्च के बाद व्यापार मंडल सुजानपुर और तमाम व्यापारी अपने स्तर पर मेला ग्राउंड खाली करवाने की कार्रवाई शुरू करेंगे और अगर प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो तमाम व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके उनकी चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे ऐसे में प्रशासन 31 मार्च शाम 6:00 बजे के बाद मेला ग्राउंड में दुकानदारी ना चलने दे
शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सुजानपुर के व्यापारी मेला ग्राउंड के व्यापार से लगातार प्रभावित होते आए हैं बाजार में मंदी है व्यापारी वर्ग को अपनी दुकानों का मासिक किराया निकालने में भी परेशानी हो रही है इसके साथ-साथ जीएसटी एवं अन्य खर्च भी दुकानदारों पर पड़ रहे हैं ऐसे में प्रशासन इस बात को ध्यान में रखें और 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड खाली करवाए मेला ग्राउंड में होने वाली तमाम गतिविधियों को बंद किया जाए।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *मनु चौधरी बनी TGT (Medical) | 6 महीने में पहली ही कोशिश में सफलता | Fatehpur Himachal News*
    1
    *मनु चौधरी बनी TGT (Medical) | 6 महीने में पहली ही कोशिश में सफलता | Fatehpur Himachal News*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक—डॉ. राजीव बिंदल मंडी, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही युद्ध की परिस्थितियों पर देशवासियों को संबोधित करते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे करोड़ों देशवासियों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरणों को इस मंच के माध्यम से साझा करना समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने विशेष रूप से रूफटॉप सोलर पैनल्स, जल संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से न केवल ऊर्जा और जल संकट का समाधान संभव है, बल्कि रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी व्यापक लाभ मिल रहा है। डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे युद्धों के प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देश को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को सजग और संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ देश की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया, जो हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    1
    ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर
प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक—डॉ. राजीव बिंदल
मंडी,
नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही युद्ध की परिस्थितियों पर देशवासियों को संबोधित करते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे करोड़ों देशवासियों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरणों को इस मंच के माध्यम से साझा करना समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने विशेष रूप से रूफटॉप सोलर पैनल्स, जल संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से न केवल ऊर्जा और जल संकट का समाधान संभव है, बल्कि रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी व्यापक लाभ मिल रहा है।
डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे युद्धों के प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देश को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को सजग और संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ देश की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया, जो हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.