‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक—डॉ. राजीव बिंदल मंडी, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही युद्ध की परिस्थितियों पर देशवासियों को संबोधित करते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे करोड़ों देशवासियों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरणों को इस मंच के माध्यम से साझा करना समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने विशेष रूप से रूफटॉप सोलर पैनल्स, जल संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से न केवल ऊर्जा और जल संकट का समाधान संभव है, बल्कि रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी व्यापक लाभ मिल रहा है। डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे युद्धों के प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देश को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को सजग और संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ देश की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया, जो हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

- *शारीरिक शिक्षकों की भर्ती (PET 870) प्रक्रिया में ढिलाई पर उठे सवाल,,बेरोजगारों में रोष* शिमला। प्रदेश में PET 870 (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुस्ती का शिकार होती नजर आ रही है। बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश राजपूत ने सचिवालय और शिक्षा विभाग शिमला में जानकारी लेने के बाद बताया कि जिलों से अब तक जरूरी रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को 5 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। रमेश राजपूत ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 8-9 साल से अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग तिथि घोषित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया कि अपने वादे के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भर्ती पूरी कर युवाओं को राहत दी जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती प्रक्रिया और लटक सकती है, जिसका असर न केवल युवाओं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर पड़ सकता है।1
- देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।1
- Post by Dev Raj Thakur1
- शिमला : एंट्री टैक्स विवाद पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का वक्तव्य1
- *जिला बिलासपुर में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू* *क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से उपायुक्त राहुल कुमार ने किया अभियान का शुभारंभ* *14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 2735 किशोरियों का 30 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से होगा टीकाकरण* *बिलासपुर, 29 मार्च:* उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल परिसर से ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान आगामी 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल को भी जारी रहेगा। इस विशेष टीकाकरण अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशि दत्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीकाकरण) डाॅ. दीपक सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण इस बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल को भी संचालित किया जाएगा, ताकि जिले की सभी पात्र किशोरियों को इसका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के चार चिकित्सा खंडों के अंतर्गत कुल 30 स्वास्थ्य संस्थानों को इस अभियान के लिए चिन्हित किया गया है, जिसके माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 2735 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह टीका सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की किशोरियां इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए चिन्हित अपने नजदीकी सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाकर यह टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को लेकर लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रांतियों पर ध्यान न देने तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी पर ही विश्वास करने का आह्वान किया। *जिला के इन 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है एचपीवी टीकाकरण सुविधा* जिला बिलासपुर में एचपीवी टीकाकरण की सुविधा 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। घुमारवीं चिकित्सा खंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भराड़ी, सिविल अस्पताल (सीएच) घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरलोग तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुठेड़ा जबकि झंडुता चिकित्सा खंड के तहत सिविल अस्पताल (सीएच), बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तलाई तथा झंडुता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेहड़ी, गेहड़वीं, कलोल, मरोतन, पनौल तथा ऋषिकेश शामिल हैं। इसी तरह चिकित्सा खंड मारकंड के अंतर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्थित एमसीएच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पंजगाई, सिविल अस्पताल मारकंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी बागी सुंगल, भजून, छडोल, मलोखर, नम्होल, राजपुरा, मंडी मानवा तथा श्री नैना देवी जी चिकित्सा खंड के अंतर्गत सिविल अस्पताल घवांडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाहण, तरसूह, टोबा, भाखड़ा तथा बैहल में यह सुविधा उपलब्ध है। किसी कारणवश अभियान के दौरान जो किशोरियां छूट जाएंगी उनका टीकाकरण आगामी 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई तथा 21 जून 2026 को किया जाएगा।1
- रिपोर्ट 30 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज (कुल्लू): सैंज घाटी के दरमेढ़ा गांव में स्थित देवता भैरव की तपोस्थली में परंपरा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। यहाँ संजू सोनी को विधिवत पगड़ी पहनाकर देवता थान के कारदार का कार्यभार सौंपा गया। इस नियुक्ति से क्षेत्र के हारियानों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्य आकर्षण: भव्य ताजपोशी: पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संजू सोनी की ताजपोशी हुई, जिसमें जिल्हीनही गांव के दरमेढ़ू खानदान के लोग विशेष रूप से शामिल हुए। देववाणी और आशीर्वाद: देवता के गूर झावेराम ने देववाणी के माध्यम से सभी हारियानों को शुभ आशीर्वाद दिया। भंडारा और उत्सव: इस खुशी के मौके पर संजू सोनी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन को सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकता का प्रतीक बताया है।1
- Post by Gyanendu Rajput1
- ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक—डॉ. राजीव बिंदल मंडी, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही युद्ध की परिस्थितियों पर देशवासियों को संबोधित करते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे करोड़ों देशवासियों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरणों को इस मंच के माध्यम से साझा करना समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने विशेष रूप से रूफटॉप सोलर पैनल्स, जल संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से न केवल ऊर्जा और जल संकट का समाधान संभव है, बल्कि रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी व्यापक लाभ मिल रहा है। डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे युद्धों के प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देश को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को सजग और संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ देश की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया, जो हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।1