Shuru
Apke Nagar Ki App…
Santosh Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- हरदोई में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला एंकर हरदोई में डरा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ बीच सड़क पर एक सीएनजी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलती इस कार को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जनपद के बिलग्राम रोड स्थित फर्दापुर गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीएनजी कार होने की वजह से आग तेजी से फैली और कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।1
- Post by Shivam Nagar1
- कन्नौज जनपद के कछियापुर गांव में सोमवार को पानी की टंकी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा अपने परिजनों के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। गांव कछियापुर स्थित पानी की टंकी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक संतुलन खो दिया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक बच्चे की पहचान कालीचरण के परिवार से जुड़ी बताई जा रही है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।4
- Post by Ankit Gautam1
- पाली में संदिग्ध आग से मकान में भारी नुकसान! पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैराजपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है 😮 👉 21 अप्रैल 2026 सुबह करीब 8 बजे मकान में आग लग गई 👉 जानकारी पीड़िता को करीब 12 बजे मिली पीड़िता नारायण देवी (पत्नी स्व. महेंद्र कुमार बाजपेई), निवासी बेनीगंज, पाली ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई, जिससे मकान के दरवाजे, खिड़की और छप्पर जलकर नष्ट हो गए 🔥 📄 पीड़िता ने थाना पाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है ❗ अब बड़ा सवाल—आखिर आग लगी कैसे? हादसा या साजिश? 📢 ऐसी ही अपडेट के लिए पेज फॉलो करें 🔁 शेयर करें, ताकि सच सामने आ सके #पाली #हरदोई #BreakingNews #FireIncident #UPNews #ViralNews #Justice1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- हरदोई पुलिस का स्पष्टीकरण: वायरल खबर भ्रामक, कार्रवाई पूरी हरदोई। थाना कोतवाली शहर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर को लेकर पुलिस ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। जानकारी के अनुसार रविकांत मिश्रा पुत्र अम्बिका प्रसाद मिश्रा निवासी पचकोहरों पुरवा थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर में अपने साथ ठगी होने की शिकायत करते हुए 6 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस मामले में थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर विवेचना पूरी की। जांच के उपरांत विवेचक द्वारा उचित धाराओं में आरोप पत्र तैयार कर केस डायरी माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जा रही है। पुलिस के अनुसार रविकांत मिश्रा द्वारा पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और असत्य पाए गए हैं। इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा ने भी स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष कार्रवाई की गई है और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की है।1
- शाहाबाद सीट से चुनाव लड़ चुके पाठक का बड़ा सियासी दांव टिकट न मिलने की नाराजगी बनी दल बदल की वजह Akhilesh Yadav की मौजूदगी में शामिल, चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान शाहाबाद या सवायजपुर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज जिला संवाददाता अवधेश कुमार हरदोई हरदोई। जिले की राजनीति में एक बड़ा और असरदार घटनाक्रम सामने आया है, जिसने स्थानीय सियासी समीकरणों को हिलाकर रख दिया है। भाजपा के पूर्व नेता और ब्राह्मण समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले Akhilesh Pathak ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी ने इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक राजनीतिक वजन दे दिया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अखिलेश पाठक ने अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। यह दृश्य न केवल प्रतीकात्मक रूप से सम्मान का परिचायक था, बल्कि इसे सपा द्वारा पाठक को दिए जा रहे महत्व के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी के भीतर चर्चा है कि आने वाले समय में उन्हें संगठन या चुनावी राजनीति में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अखिलेश पाठक का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। वर्ष 2012 में उन्होंने शाहाबाद (155) विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। भले ही उस चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई और ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभरे। इसके बाद उन्होंने भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। हालांकि, वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से उनकी नाराजगी लगातार बढ़ती गई। खासतौर पर 2022 में उन्होंने बागी तेवर अपनाते हुए चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अब सपा में शामिल होकर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर को नई दिशा देने का प्रयास किया है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश पाठक आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर शाहाबाद (155) सीट से दावेदारी पेश कर सकते हैं। इसके अलावा सवायजपुर विधानसभा सीट से भी उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। यदि ऐसा होता है तो यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है और जिले की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पाठक का सपा में शामिल होना पार्टी की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, खासकर ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिहाज से। सपा लंबे समय से सामाजिक समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश में जुटी है, और ऐसे में अखिलेश पाठक जैसे चेहरे का शामिल होना पार्टी को मजबूती दे सकता है। वहीं, भाजपा के लिए इसे एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि पाठक संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र में उनका अपना जनाधार भी है। उनके सपा में जाने से स्थानीय स्तर पर भाजपा की रणनीति पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल, अखिलेश पाठक के इस फैसले ने हरदोई जिले के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया है। आने वाले दिनों में उनकी भूमिका, टिकट की स्थिति और चुनावी रणनीति को लेकर और भी तस्वीर साफ होगी। लेकिन इतना तय है कि इस एक कदम ने जिले की राजनीति में नए समीकरणों की नींव रख दी है और सभी दल अब अपनी-अपनी रणनीतियों को नए सिरे से तैयार करने में जुट गए2