जसरा के भीटा में बन रहा आरो प्लांट हर घर जल नल योजना 3 साल से अधर में जल की आस में लोग प्रयागराज। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर नल योजना' के तहत बीटा गांव में बन रहा आरो प्लांट पिछले 3 वर्षों से अधूरा पड़ा है। प्लांट बन तो रहा है, लेकिन आज तक एक बूंद पानी भी लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।ग्रामीणों का कहना है कि टेंडर होने के बाद काम शुरू तो हुआ था, लेकिन धीमी गति और लापरवाही की वजह से 3 साल बीत जाने के बाद भी प्लांट शुरू नहीं हो सका। गर्मी में पेयजल के लिए लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। क्या है समस्या अधूरा निर्माण प्लांट की बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन मशीनें और पाइपलाइन का काम अधूरा हैबिजली कनेक्शन नहीं*: प्लांट को अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है देखरेख नहीं बन रहे प्लांट की देखरेख न होने से सामान भी क्षतिग्रस्त हो रहा है ग्रामीणों में नाराजगी गांव के लोगों ने कहा, "सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। 3 साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि प्लांट का काम जल्द पूरा कराकर सप्लाई शुरू की जाए, ताकि 'हर घर नल' का सपना सच हो सके। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने जल्द कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।
जसरा के भीटा में बन रहा आरो प्लांट हर घर जल नल योजना 3 साल से अधर में जल की आस में लोग प्रयागराज। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर नल योजना' के तहत बीटा गांव में बन रहा आरो प्लांट पिछले 3 वर्षों से अधूरा पड़ा है। प्लांट बन तो रहा है, लेकिन आज तक एक बूंद पानी भी लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।ग्रामीणों का कहना है कि टेंडर होने के बाद काम शुरू तो हुआ था, लेकिन धीमी गति और लापरवाही की वजह से 3 साल बीत जाने के बाद भी प्लांट शुरू नहीं हो सका। गर्मी में पेयजल के लिए लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। क्या है समस्या अधूरा निर्माण प्लांट की बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन मशीनें और पाइपलाइन का काम अधूरा हैबिजली कनेक्शन नहीं*: प्लांट को अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है देखरेख नहीं बन रहे प्लांट की देखरेख न होने से सामान भी क्षतिग्रस्त हो रहा है ग्रामीणों में नाराजगी गांव के लोगों ने कहा, "सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। 3 साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि प्लांट का काम जल्द पूरा कराकर सप्लाई शुरू की जाए, ताकि 'हर घर नल' का सपना सच हो सके। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने जल्द कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।
- रिश्तेदारों के बीच संपत्ति विवाद गहराया, ताला तोड़कर कब्जे और मारपीट के आरोप दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रिश्तेदारों के बीच संपत्ति विवाद गहराया, ताला तोड़कर कब्जे और मारपीट के आरोप दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग प्रयागराज। थाना खीरी क्षेत्र के टोंगा गांव में रिश्तेदारों के बीच संपत्ति और रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में एक पक्ष ने थाना खीरी में तहरीर देकर ताला तोड़कर घर में घुसने, किरायेदार का सामान बाहर फेंकने, गाली-गलौज और मारपीट करने तथा पांच लाख रुपए के लेनदेन का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने विवाद की जड़ मकान पर कब्जा करने और मना करने पर गाली गलौच व महिला के साथ अभद्रता का का आरोप लगाया है। टोंगा पोन्सला निवासी नीरज यादव ने थाना खीरी में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके फूफा ओम प्रकाश यादव ने टोंगा स्थित लगभग पांच बीघा कृषि भूमि तथा पोसला चौराहे पर बने तीन कमरे उन्हें रहने, खेती करने और किराये पर देने के लिए दिए थे। आरोप है कि 29 जुलाई को विकास यादव, वेद प्रकाश यादव, इंद्रासनी देवी और रजोला देवी ने कथित रूप से कमरे का ताला तोड़कर प्रवेश किया, किरायेदार का सामान बाहर फेंक दिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और हाथापाई की। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं ओम प्रकाश यादव का कहना है कि उन्होंने अपने बड़े भाई राम कैलाश यादव की पुत्री के विवाह के लिए अपने साले महेंद्र यादव निवासी ग्राम टोंगा से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। उनका आरोप है कि अब बड़े भाई के बेटे और अन्य रिश्तेदार रुपये लौटाने के बजाय जबरन संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उधर ऊषा देवी, पत्नी ओम प्रकाश यादव, ने दावा किया कि उनकी देवरानी इंद्रासनी देवी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि परिवार ने विवाह के लिए महेंद्र यादव से पांच लाख रुपये लिए थे, लेकिन अब उसी लेन-देन को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। स्थानीय निवासी मीना देवी ने भी दावा किया कि 29 जुलाई को कुछ लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर किरायेदार का सामान बाहर फेंक दिया और नीरज यादव के साथ गाली-गलौज एवं झगड़ा किया। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लाउज फाड़ने का लगाया गया आरोप मनगढ़ंत है। वहीं हंडिया क्षेत्र के निवासी शिक्षक राहुल यादव ने भी बताया कि ओम प्रकाश यादव ने अपने बड़े भाई की बेटी की शादी के लिए महेंद्र यादव से पांच लाख रुपये लिए थे। इसी तरह पूरे खुदी का पूरा गांव के ग्राम प्रधान इंद्रजीत यादव ने भी कहा कि उन्हें इस लेन-देन की जानकारी है और कुछ समय पहले तक रुपये वापस करने की बात हो रही थी, लेकिन अब विवाद बढ़ गया है। फिलहाल मामला थाना खीरी पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।4
- प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया ने कानून व्यवस्था और अपराध पर अंकुश लगाने पर पहली प्रार्थनाएं हो प्रयागराज शहर के नए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने कार्यभार संभालते ही तेवर साफ कर दिए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में पत्रकारों से पहली प्रेस वार्ता कर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया ने प्रेस वार्ता की शुरुआत में सभी मीडिया कर्मियों से परिचय लिया और उनके सुझाव भी मांगे।अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए नए कमिश्नर ने कहा, प्रयागराज की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा, नशे के कारोबार और अवैध वसूली पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। थाना स्तर पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण और पुलिस की छवि सुधारना भी उनके एजेंडे में शामिल है।कमिश्नर ने क्या कहा सख्त कानून व्यवस्था:हर थाने में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगीअपराध पर अंकुश हिस्ट्रीशीटर और टॉप 10 अपराधियों पर विशेष नजर जनता से संवाद पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत किया जाएगाप्रेस वार्ता में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में कमिश्नर के तेज़ तर्रार अंदाज और साफ निर्देशों से पुलिसकर्मियों में भी नई ऊर्जा देखी गई।1
- लालापुर क्षेत्र में स्थित मनकामेश्वर धाम में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, सावन के पहले दिन उमड़ी आस्था, जलाभिषेक जारी। लालापुर क्षेत्र में स्थित मनकामेश्वर धाम में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, सावन के पहले दिन उमड़ी आस्था, जलाभिषेक जारी।1
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी ने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी की पूजा अर्चना की सावन माह लगते, हिंदू धर्म के कहे जाने वाले सम्राट योगी आदित्यनाथ जी ने पूजा की और वहां की व्यवस्था की जानकारी ली कि कांवरियों को कोई परेशानी ना हो बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जल चढ़ाने में1
- 20 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली संकट पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का अल्टीमेटम बहुआ पावर हाउस पहुंचीं हेमलता पटेल, जेई ने शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने का दिया आश्वासन फतेहपुर, 29 जुलाई। विकास खंड बहुआ क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, जर्जर 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन और लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से परेशान ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बुधवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल बहुआ पावर हाउस पहुंचीं। उन्होंने अवर अभियंता (जेई) से मुलाकात कर क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की। हेमलता पटेल ने कहा कि दरवेशाबाद से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन जर्जर हो चुकी है। हल्का मौसम खराब होते ही फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे किसानों, ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने हरीराम गांव का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे पूरा गांव अंधेरे और पेयजल संकट से जूझ रहा है। वहीं सुजानपुर में हाल ही में लगाए गए ट्रांसफार्मरों का दोबारा फुंक जाना भी विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वार्ता के दौरान अवर अभियंता ने हरीराम गांव की समस्या का संज्ञान लेते हुए बुधवार शाम तक एक ट्रांसफार्मर बदलने तथा दूसरा ट्रांसफार्मर दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस भरोसे के बाद ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी। हेमलता पटेल ने कहा कि केवल ट्रांसफार्मर बदलने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। पूरे बहुआ क्षेत्र की जर्जर 33 हजार वोल्ट लाइन को बदला जाए, बार-बार होने वाले फाल्ट समाप्त किए जाएं और अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द प्रभावी कार्रवाई कर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनता के साथ फतेहपुर स्थित मुख्य बिजली कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन करेगा।1
- प्रयागराज जाने वाली रोड पर रामपुर बेदऊ में मेन रोड से मात्र 70 मीटर दूरी पर प्लॉट लेने के लिए संपर्क करें 84481714651
- मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बिजौरा ग्राम सभा स्थित निषाद बस्ती में गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने भूख हड़ताल कर सरकार से न्याय की मांग की।1
- जसरा के भीटा में बन रहा आरो प्लांट हर घर जल नल योजना 3 साल से अधर में जल की आस में लोग प्रयागराज। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर नल योजना' के तहत बीटा गांव में बन रहा आरो प्लांट पिछले 3 वर्षों से अधूरा पड़ा है। प्लांट बन तो रहा है, लेकिन आज तक एक बूंद पानी भी लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।ग्रामीणों का कहना है कि टेंडर होने के बाद काम शुरू तो हुआ था, लेकिन धीमी गति और लापरवाही की वजह से 3 साल बीत जाने के बाद भी प्लांट शुरू नहीं हो सका। गर्मी में पेयजल के लिए लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। क्या है समस्या अधूरा निर्माण प्लांट की बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन मशीनें और पाइपलाइन का काम अधूरा हैबिजली कनेक्शन नहीं*: प्लांट को अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है देखरेख नहीं बन रहे प्लांट की देखरेख न होने से सामान भी क्षतिग्रस्त हो रहा है ग्रामीणों में नाराजगी गांव के लोगों ने कहा, "सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। 3 साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि प्लांट का काम जल्द पूरा कराकर सप्लाई शुरू की जाए, ताकि 'हर घर नल' का सपना सच हो सके। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने जल्द कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।1