Shuru
Apke Nagar Ki App…
“शहर जानता है, बीजेपी की हवा खराब थी और आगे भी खराब रहेगी!” #बीजेपी #राजस्थानराजनीति #राजनीति #चुनावीमुद्दा #citycablenewsjaipur
Pawan sharma
“शहर जानता है, बीजेपी की हवा खराब थी और आगे भी खराब रहेगी!” #बीजेपी #राजस्थानराजनीति #राजनीति #चुनावीमुद्दा #citycablenewsjaipur
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- नगर पालिका मंडावरी मतगणना के दिन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था डीवाईएसपी राजेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मंडावरी नगर पालिका के पास स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा मैन हाईवे पर खड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए साथी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाए इसके लिए भी पुलिस बल पूरी तरह चौकन्ना रहा मंडावरी पुलिस थाना के शो जगदीश प्रधान स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए साथी भीड़ को नियंत्रित करने में भी पूरी तरह चौकन्ना रहे सतर्क रहे मतगणना शांति के साथ संपन्न हो गई इसके लिए डिवाइस भी राजेंद्र शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पूरे दौसा जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के लिए सराहना की साथी जनता का भी आभार जताया सहयोग के लिए दोसा पुलिस का भी सहयोग रहा उसके लिए भी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया4
- सैंथल कस्बे में गणेश चतुर्थी के मौके पर किन्नर बिजली बाई की हवेली से कनक दंडवत यात्रा निकाली गई यह यात्रा सैंथल के त्रिनेत्र गणेश जी महाराज मंदिर पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दंडवत यात्रा पूरी की और भगवान को नारियल व लड्डू का भोग लगाकर ध्वज चढ़ाया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गणेश जी महाराज की कनक दंडवत पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह पदयात्रा किन्नर बिजली बाई के मार्गदर्शन में किन्नर हवेली से शुरू होकर गणेश जी महाराज के स्थान तक पहुंची। श्रद्धालु गणेश जी महाराज, भगवान शिव और पार्वती के जयकारे लगाते दिखे। गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणेश जी महाराज के मंदिर में मेले का आयोजन भी किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद गणेश मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जो किन्नर बिजली बाई की हवेली पर पहुंची। यहां गणेश जी महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। भगवान को 51 किलो के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। किन्नर बिजली बाई ने बताया कि गणेश विसर्जन का कार्यक्रम 19 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण पंडित अशोक शर्मा, राजू लाल महावर, गणेश, महेंद्र, ललु राम, कालू राम महावीर, भागचंद, गणपत लाल और मुरारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।3
- दूदू के 25 वार्डों मे 12 पर कांग्रेस, 10 में BJP और 2 वार्डो मे निर्दलीय व एक मे RLP ने की जीत की हासिल दूदू नगर पालिका के चुनाव में नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस बहुमत के काफी करीब है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं और कांग्रेस ने 12 वार्डों में जीत दर्ज कर ली है। 10 वार्डों में बीजेपी, 2 वार्डों में निर्दलीय और आरएलपी ने एक वार्ड में जीत दर्ज की है। इसके साथी ही चुनावों में वार्ड 24 में सबसे रोमांचक टक्कर रही, जहां भाजपा के हनुमान धाभाई मात्र 2 वोटों के अंतर से विजयी रहे। वहीं वार्ड 1 में भी कांग्रेस के इशाक ने मात्र 9 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, वार्ड 9 में भाजपा के पुरुषोत्तम स्वामी ने 243 वोटों के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 19 में कांग्रेस की सीता देवी भी 224 वोटों के भारी अंतर से जीतीं। जानकारी के अनुसार दूदू नगर पालिका में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को वोट डाले गए थे। इसमें 89.16 प्रतिशत वोटरों ने हिस्सा लिया था। दूदू नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। इन पर 99 उम्मीदवार मैदान में थे। चेयरमैन का पद ओपन रखा गया है।1
- दौसा/अलवर भृर्तहरि धाम। अरावली की सुरम्य वादियों में बसे प्रसिद्ध भृर्तहरि धाम में एक बार फिर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा आयोजन को लेकर योगी बाबा श्री रमेशनाथ जी महाराज, सिद्ध शक्ति आश्रम, भृर्तहरि टीला-भाँवता (दौसा) की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भृर्तहरि महाराज के दर्शन करने एवं भण्डारे की प्रसादी ग्रहण करने का आह्वान किया गया है। भण्डारे का आयोजन प्लॉट नंबर 63-67, ऊपरले गेट के पास, भृर्तहरि धाम (जिला-अलवर), राजस्थान में किया जाएगा। भक्तों का मानना है कि भृर्तहरि महाराज के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना एवं सेवा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भण्डारे में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और धार्मिक आयोजन में भाग लेते हैं। मेले एवं 63वें भण्डारे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 15 से 19 सितंबर तक चलेगा। भण्डारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।1
- लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे। 🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5 🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1 🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3 लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।2
- “मुख्यमंत्री का कहीं से दबाव आया, रीकाउंटिंग में डाल दिया!” #काउंटिंग #चुनाव #चुनावीमुद्दा #मुख्यमंत्री #citycablenewsjaipur1
- पुलिस थाना राहुवास के हत्थे चढ़ी अवैध शराब की बड़ी खेप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से 4585 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए राहुवास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से करीब 30 लाख रुपए कीमत की 4585 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की यह खेप पंजाब से लाई जा रही थी। पुलिस ने शराब से भरे कंटेनर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को राहुवास थाना पुलिस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंटेनर संख्या HR 61 E 2360 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें शराब के कार्टून भरे हुए मिले। जांच में रॉयल चैलेंज की 180 एमएल की 18,840 बोतलें तथा ऑल सीजन्स की 750 एमएल की 1,593 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने कुल 4585 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। *नंबर बदलकर शराब तस्करी का अंदेशा* पुलिस को कंटेनर की तलाशी के दौरान अलग-अलग नंबरों की चार पीले रंग की नंबर प्लेटें भी मिलीं। इनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 नंबर की नंबर प्लेटों को पुलिस ने जब्त किया है। अलग-अलग नंबर प्लेट मिलने से शराब तस्करी में वाहन की पहचान छिपाने के लिए नंबर बदलने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 एवं बीएनएस की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस शराब के स्रोत, गंतव्य और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।3
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा अवैध शराब से भरा कंटेनर, 4585 लीटर पंजाब मार्का शराब जब्त; कीमत 30 लाख रुपए दौसा / राहुवास। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राहुवास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 4585 लीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा वृताधिकारी (नांगल राजावतान) शीशराम के सुपरविजन में राहुवास थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 सितंबर 2026 को एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। तलाशी में मिले 18 हजार से अधिक पव्वे व बोतलें सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर (नंबर HR 61 E 2360) की जांच करने पर उसमें शराब के कार्टन भरे मिले। कार्टन खोलने पर: रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 180 एमएल के कुल 18,840 पव्वे बरामद हुए। ऑल सीजन्स (All Seasons): 750 एमएल की 1,593 बोतलें मिलीं। कंटेनर से कुल 4585 लीटर शराब बरामद की गई, जिसे आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। फर्जी नंबर प्लेटें बरामद, चालक फरार कंटेनर की तलाशी के दौरान पुलिस को चार अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 नंबर की दो पीले रंग की नंबर प्लेटें शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि नाकाबंदी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए इन फर्जी नंबर प्लेटों का उपयोग किया जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर कंटेनर को जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपी चालक व तस्करी के नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थानाधिकारी सुरेश कुमार (पु.नि.), हेड कांस्टेबल अनिल (40), कांस्टेबल रामहरि (244), कांस्टेबल देवेन्द्र (1120), चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह (702), कांस्टेबल विनोद (1285) एवं कांस्टेबल पिन्टू (1034)।2